Tag: #Entertainment#bhojpuri#song
-

प्रिया सिन्हा ने वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के साथ एक्सक्लूसिव कॉन्ट्रैक्ट किया साईन
सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर प्रिया सिन्हा अब वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी फिल्मों और गानों में नजर आएंगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तहलका मचाने वाली प्रिया ने वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाकेदार कदम रख दिया है। वह बतौर एक्ट्रेस धमाल मचाने के लिए पूरी तैयारी से कमर कस लिया है। बता दें कि खूबसूरत अदाकारा प्रिया सिन्हा ने वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के साथ एक्सक्लूसिव कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। जिसे अब वह वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स की फिल्मों और एल्बम्स में नजर आने वाली हैं।
-

साइन सोनम का दो सावन गीत ‘भोले बाबा घूम रहें’ और ‘महाकाल की मीटिंग’ हुआ वायरल
म्यूजिक वर्ल्ड की पॉपुलर सिंगर साइन सोनम की मधुर आवाज में गाया हुआ फुल टू धमाल गाना ‘भोले बाबा घूम रहें’ और ‘महाकाल की मीटिंग’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है। भक्ति और भाव से भरपूर इस सांग ने शिव भगतों के दिलो पर राज कर लिया है। यानि कि यह गाना ईश्वर के प्रति प्रेम, श्रद्धा और समर्पण की भावना हो गया है, जोकि चर्चा का विषय बना हुआ है। फेमस सिंगर साइन सोनम अपनी मधुर आवाज में ये गीत गाकर सबका मन मोह रही हैं। अपनी सुरीली स्वर से कांवरियों में शमाँ बाँधने का काम किया है। इस गाने में उन्होंने अपनी मनमोहक आवाज का जादू चलाकर शिव भगतों का दिल जीत लिया है। इस गीत के गीतकार सूफ़ी कबीर सूफ़ी हैं। संगीतकार मंजीत कुमार हैं। यह भजन हर किसी को बहुत पसंद आ रहा है। इस गाने से सभी शिव प्रेमी को फुल इंटरटेनमेंट हो रहें है। यह सांग सुनकर हर कोई मस्त मगन हो रहे हैं और लोग मस्ती में झूम रहे हैं। यही वजह है कि लोगों से इस गाने को भरपूर प्यार मिल रहा है।
इस गाने को लेकर सिंगर साइन सोनम ने कहा कि ‘यह गाना भक्ति और मस्ती से भरपूर है, जिसमें भरपूर भक्ति और भाव दिख रही है। ऐसा मजेदार गाना गा करके मुझे बहुत खुशी मिली थी। उन्होंने आगे कहा कि ‘मेरी आवाज में रिलीज हुआ यह गाना बहुत ही मजेदार है। इस गाने को गाते समय मुझे एक अलग ही फीलिंग आ रही थी। सभी श्रोताओं को यह सांग पसंद करने के लिए दिल से धन्यवाद देती हूं।’
-

गोल्डी यादव और माही श्रीवास्तव का लोकगीत ‘हई मेहर रंगदार के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में सिंगर गोल्डी यादव अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं पर जादू चलाकर सबका मन मोह लेती है। वह जब भी कोई गाना गाती हैं तो हर किसी का मिजाज मस्त कर देती हैं। वहीं टॉप मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपने अदाकारी से बिजली गिराकर सबको मंत्रमुग्ध कर देती हैं। ऐसे में गोल्डी यादव और माही श्रीवास्तव की सुपरहिट जोड़ी में भोजपुरी लोकगीत ‘हई मेहर रंगदार के’ ऑडियंस के बीच आया है। जिसे सुनकर व देखकर लोग दीवाने मस्ताने हो रहे हैं। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गीत के वीडियो में माही श्रीवास्तव बैगनी रंग की चमकते सितारों वाली चोली व साड़ी पहने बला की खूबसूरत लग रही है और लोगों का चैन चुराकर नींद उड़ा रही है।
इस गाने को लेकर सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि ‘मेरी आवाज में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से रिलीज हुआ यह लोकगीत बहुत ही मजेदार है। इस गाने को गाते समय रंगदारी वाली फीलिंग आ रही थी। मुझे बहुत खुशी है कि रत्नाकर सर हमेशा अच्छे-अच्छे गाने बनाते हैं। सभी श्रोताओं को यह सांग पसंद करने के लिए दिल से धन्यवाद देती हूं।’
वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘यह लोकगीत मस्ती से भरपूर है। ऐसे मजेदार सांग में परफॉर्म करके मुझे बहुत खुशी मिली है। इतना बढ़िया लोकगीत का निर्माण करने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूँ!’वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘हई मेहर रंगदार के’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इस गाने में अदाकारा माही श्रीवास्तव ने अट्रैक्टिव लुक में अदायगी करके गरदा उड़ा रही हैं। इस गाने को गीतकार मुकेश मिश्रा ने लिखा है, जबकि संगीतकार विकास यादव ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडीटर आलोक गुप्ता है। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
-

धीरू यादव ने लाँच किया नया हीरो अभिनव निखिल सिंह को, शूटिंग वाराणसी में शुरू
भोजपुरी सिनेमा के जाने माने फ़िल्म मेकर व निर्देशक धीरू यादव ने अलग जोनर की फ़िल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी पारखी नजर प्रतिभाओं नया पंख देती है। ऐसे में धीरू यादव ने फ़िल्म इंडस्ट्री को नया हीरो अभिनव निखिल सिंह के रूप में दे रहे हैं। उन्होंने प्रतिभाशाली अभिनेता अभिनव निखिल सिंह की लॉन्चिंग बिग लेबल कर दिया है।
बता दें कि केशव मीडिया एंड एंटरटेनमेंट व स्टेज ओटीटी ओरिजनल बैनर के तले निर्देशक धीरू यादव के कुशल निर्देशन में भोजपुरी फिल्म ‘प्रोडक्शन नं० एफएफ-02’ की शूटिंग ग्रैंड मुहूर्त करके शुरू कर दी गई है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में नवोदित अभिनेता अभिनव निखिल सिंह बतौर हीरो नजर आएंगे। वे अपने अभिनय का जौहर से सभी ऑडियंस पर अमिट छाप छोड़ने वाले हैं। इस फ़िल्म में उनकी नायिका नेहा आँचल पांडेय हैं। उनकी केमिस्ट्री फुल धमाल मचाने वाली होगी।
गौरतलब है कि निर्माणाधीन फिल्म ‘प्रोडक्शन नं० एफएफ-02’ की कहानी टीनेजर आध्यात्मिक लव स्टोरी बेस्ड है, इसलिए इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश की पावन आध्यात्मिक नगरी वाराणसी में की जा रही है। इस फ़िल्म के निर्माता केशव माहेश्वरी हैं। निर्देशक धीरू यादव हैं। लेखक अनिल कुमार शर्मा, डीओपी सत्य प्रकाश, संगीतकार शिवम सिंह यादव व रत्नेश कुमार सिंह, गीतकार रागिनी उपाध्याय व कैलाश कमल, डांस मास्टर महेश आचार्य, फाइट मास्टर दिनेश यादव, प्रोडक्शन कंट्रोलर योगेश पांडेय, सोनू यादव (कुंडल), स्टिल फोटोग्राफर बिट्टू बिहारी, स्टेज टीम हिमांशु पटेल, सोनू यादव, पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं। इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार नवोदित अभिनव (निखिल) सिंह, नेहा (आँचल) पांडेय, संजय पांडेय, संदीप यादव, मनोज टाइगर, अनूप अरोरा, महेश आचार्य, कमलेश गौतम, अमन पांडेय, राजन कानू, रजनीश यादव, जे के चौहान आदि हैं।
-

सरस्वती सरगम, काजल त्रिपाठी का लोकगीत ‘घरवा में होई महाभारत बलम’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
अपनी दिलकश अदा और मन मोहिनी मुस्कान से अदाकारा काजल त्रिपाठी भोजपुरी मनोरंजन की दुनियां में खूब तहलका मचा रही हैं। यही वजह है कि उन्हें चाहने वाले फैंस की तादाद करोड़ों में हैं। वहीं सिंगर सरस्वती सरगम अपनी सुरीली आवाज से संगीतप्रेमियों के मनोरंजन मन मोह लेती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी और सिंगर सरस्वती सरगम की जोड़ी मजेदार भोजपुरी लोकगीत ‘घरवा में होई महाभारत बलम’ लेकर आई हैं। इस गाने का ऑडियो सिंगर सरस्वती सरगम ने बड़े ही मिजाज में गाया है, जो सुनने में काफी मधुर और कर्णप्रिय लग रहा है। वहीं इसके वीडियो में अदाकारा काजल त्रिपाठी इंडियन लुक में खूब गर्दा उड़ा रही है। वह एक्टर नील स्टार के साथ अपने हुश्न का बिजली गिरा रही है।
इस लोकगीत को लेकर एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने कहा कि ‘भोजपुरी की टॉप म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स हर विधा के भोजपुरी गीत-संगीत बनाती है, जोकि बहुत बड़ी बात है। मेरा गुडलक है कि मुझे अच्छे-अच्छे गानों में काम करने का मौका मिलता है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं हमेशा अपना बेस्ट दूँ और ऑडियंस का भरपूर एंटरटेनमेंट करती रहूं। इस गाने में हमने खूब धमाल मचाया है। इस गाने को पसंद करने के लिए सभी को दिल से धन्यवाद देती हूं।’
वहीं सिंगर सरस्वती सरगम ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से जुड़ना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। इस म्यूजिक कंपनी से मुझे हमेशा अच्छे गीत गाने का मौका मिलता है। यह गीत भी गाकर मुझे दिल से बहुत खुशी हुई है। इस गाने को अपना प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी को मैं दिल से धन्यवाद देती हूं।’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘घरवा में होई महाभारत बलम’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर सरस्वती सरगम ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने अपने हुश्न का जलवा बिखेरकर गरदा उड़ा दिया है। उसके साथ एक्टर नील स्टार ने जोरदार परफॉर्मेंस किया है। इस गाने को गीतकार सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
-

प्रियांशु पांडेय, प्रियंका सिंह, माही श्रीवास्तव का सैड सांग ‘अनजान हो गइलू’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
सिंगर प्रियांशु पांडेय ने अपनी गम भरी आवाज में सैड सांग ‘अनजान हो गइलू’ गाकर एक बार फिर से संगीतप्रेमियों का दिल जीत लिया है। इस गाने में प्रियांशु का साथ लोकप्रिय सिंगर पार्श्वगायिका प्रियंका सिंह ने दिया है। साथ ही साथ इस सैड सांग के वीडियो में सिंगर एक्टर प्रियांशु पांडेय का साथ पॉपुलर अदाकारा माही श्रीवास्तव ने दिया है। उनकी शानदार परफॉर्मेंस ऑडियंस का को बहुत लुभा रहा है। यह सैड सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इस गाने का फिल्मांकन रमणीय पहाड़ी वादियों, मनोरम नदी तट एवं दर्शनीय स्थलों पर किया गया है, जोकि देखने में बहुत ही मनोहारी दिख रहा है। इस गाने का सिचुएशन और पिक्चराइजेशन देखते ही बन रहा है। इस गाने में प्रियांशु पांडेय माही श्रीवास्तव ने शानदार परफॉर्मेंस भी किया है। सिंगर प्रियंका सिंह की मधुर आवाज सबका दिल जीत रही है।
इस गाने को लेकर सिंगर एक्टर प्रियांशु पांडेय ने कहा कि ‘यह सैड सांग मेरे दिल के बहुत करीब है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार सर ने बहुत अच्छा सांग बनाया है। उन्होंने मुझे नया प्लेटफॉर्म दिया है, ये मेरे लिए बहुत ही खुशी की बात है। इसके लिए रत्नाकर कुमार सर को तहेदिल से धन्यवाद देता हूँ। एक बार फिर माही श्रीवास्तव के साथ परफॉर्मेंस करके बहुत अच्छा लगा है। इस गाने को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, उसके लिए सभी श्रोताओं को दिल से धन्यवाद देता हूं।’
माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘सैड सांग में परफॉर्म करने का अपना एक अलग ही मजा है। यह सैड सांग काफी शानदार बनाया गया है। इस गाने को प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी ऑडियंस को दिल से थैंक्यू कहती हूँ। इतना बेहतरीन गाना बनाने के लिए रत्नाकर सर को दिल से थैंक्यू।’वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी सैड सांग ‘अनजान हो गइलू’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर एक्टर प्रियांशु पांडेय और फेमस प्लेबैक सिंगर प्रियंका सिंह ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने के गीतकार धरम हिंदुस्तानी हैं, जबकि संगीतकार साजन मिश्रा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, डीओपी राजन वर्मा, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
-

शिवानी सिंह और रिया प्रजापति का लोकगीत ‘रोपनिया हमसे नाही होई’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
सावन के महीना में जब किसान खेतों में धान की रोपनी करते हैं तो देखकर बहुत प्यारा लगता है। ऐसे में रोकने पर आधारित लोकगीत ‘रोपनिया हमसे नाही होई’ भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह की मधुर आवाज में रिलीज किया गया है। इस गीत के वीडियो में एक्ट्रेस रिया प्रजापति अपने डांस और अदा का जादू चलाकर सबका मन मोह रही हैं। सिंगर शिवानी सिंह और एक्ट्रेस रिया प्रजापति की जोड़ी में आया यह भोजपुरी लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। इस गाने के ऑडियो में शिवानी सिंह की मधुर आवाज भोजपुरी श्रोताओं का खूब भा रही है। तो वहीं एक्ट्रेस रिया प्रजापति अपनी कातिल अदाओं से बिजली गिरा रही हैं।
इस गाने को लेकर सिंगर शिवानी सिंह ने कहा कि ‘ये गाना बहुत ही अच्छा बनाया गया है, इसे मैंने पूरे मन से गाया है। जब गाने के बोल अच्छे होते हैं तो लोगों को गाना दिल से बहुत अच्छा लगता है। इतना बेहतरीन गाना बनाने के लिए वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार सर को मैं दिल से थैंक यू कहती हूं। इस गाने को अपना प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी श्रोताओं को दिल से धन्यवाद देती हूं।
वहीं रिया प्रजापति ने कहा कि ‘यह गाना इतना मजेदार है, कि इसको बार सुनने और देखने पर मन नहीं भरता है। इस गाने में परफॉर्म करके मुझे बहुत मजा आया है। इस सांग को आडियंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इसके लिए सभी ऑडियंस को दिल से धन्यवाद देती हूँ।’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘रोपनिया हमसे नाही होई’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिवानी सिंह ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस रिया प्रजापति ने अपनी अदाओं से खूब गरदा उड़ाया है। उनके एक्टर शिवम यादव ने शानदार अभिनय किया है। इस गाने को गीतकार राहुल यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर सरवन हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
-

दिया मुखर्जी और राजनंदनी का लोकगीत ‘नजरवा पिया मारे लगले’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
बंगाली बाला खूबसूरत अदाकारा दिया मुखर्जी भोजपुरी सिने जगत में खूब धमाल मचा रही है। उसकी सुंदरता का खूब बखान किया जाता है। वहीं पापुलर सिंगर राजनंदनी के मधुर आवाज का हर कोई कायल है। उनकी सुरीली स्वर में गाए हुए गीतों को खूब प्यार मिलता है। ऐसे में दिया मुखर्जी और राजनंदनी की जोड़ी में बहुत ही शानदार रोमांटिक भोजपुरी लोकगीत ‘नजरवा पिया मारे लगले’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ऑफिसियल यूट्यूब के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस सांग को बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इस गाने के बोल सुनकर और वीडियो देखकर सबका मन झूम रहा है। इस गाने में दिया मुखर्जी ने गजब का परफॉर्मेंस किया है, वह अपनी खूबसूरती से कयामत ढा रही है और सबको दीवाना बना रही है।
इस गाने को लेकर दिया मुखर्जी ने कहा कि ‘यह गाना हसबैंड का वाइफ के लिए प्यार पर आधारित है। इस गाने पत्नी अपने पति का बेपनाह प्यार पाकर काफी खुश होती है। इस सब्जेक्ट पर बनाया हुआ गाना करके मुझे बहुत मजा आया। इस गाने का सब्जेक्ट बहुत ही प्यारा है, जो सभी को बहुत पसंद आ रहा है। मैं ऑडियंस से यही कहना चाहूंगी कि आप लोग अपना भरपूर प्यार आशीर्वाद हमेशा देते रहिए। आप सभी को दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद।’
इस गाने को लेकर राजनंदनी ने कहा कि ‘यह गाना गाकर मुझे बहुत ही अच्छा लगा है। यह गाना बहुत ही बढ़िया बनाया गया है। इतना अच्छा गाना बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूं। इस सांग को ऑडियंस का बहुत प्यार मिल रहा है, इसके लिए सभी को दिल से धन्यवाद!’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘नजरवा पिया मारे लगले’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर राजनंदनी ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस दिया मुखर्जी ने शानदार अदाकारी किया है। उनके हसबैंड के रोल में नील स्टार ने शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस गाने को गीतकार शुभदयाल सोहरा ने लिखा है, जबकि संगीतकार विकाश यादव ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
-

शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का लोकगीत ‘पियवा से नीक’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
सिंगर शिल्पी राज अपनी कर्णप्रिय आवाज से करोड़ो लोगों का मन मोह लेती हैं। उनकी मधुर आवाज की दीवानगी बहुत खूब देखने को मिलता है। वहीं भोजपुरी की मोस्ट पॉपुलर अदाकारा माही श्रीवास्तव अपने हुश्न और अदा से करोड़ो दिलों पर राज कर रही हैं। ऐसे में शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव की सुपरहिट जोड़ी में जब भी कोई गीत रिलीज किया जाता है तो श्रोताओं व दर्शकों को बहुत आनंदित करता है। इसी क्रम में शिल्पी राज की मधुर आवाज में गाया हुआ भोजपुरी लोकगीत ‘पियवा से नीक’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने देसी ठुमका लगाकर बिजली गिरा रही हैं। उनका शानदार परफॉर्मेंस देखते ही बन रहा है। इस गाने को लेकर सिंगर शिल्पी राज ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी ने भोजपुरी गीत-संगीत में बहुत काम किया है। एक से बढ़कर एक गाने बनाकर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में रत्नाकर कुमार सर ने मिसाल कायम किया है और नई दिशा दिया है। मुझे जब भी इस म्यूजिक कंपनी से गाना गाने का अवसर मिलता है तो मुझे बहुत खुशी होती है, जोकि शब्दों में बयाँ नहीं किया जा सकता है। ये सांग पसंद करने के लिए सभी आडियंस को दिल से थैंक्यू।’
एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘मेरे लिए बहुत ही हर्ष की बात है कि मुझे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक से ऐसे-ऐसे भोजपुरी गाने करने को मिलते हैं, जिसकी शूटिंग करने में मुझे बहुत मजा आता है। मेरा ये न्यू सांग बहुत ही प्यारा बनाया गया है, जिसे भरपूर प्यार देने के लिए सभी ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं।’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘पियवा से नीक’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिल्पी राज ने सुरीली आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कमाल का अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार रोहित सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार विकाश यादव ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
-

गोल्डी यादव और स्नेहा बकली का भोजपुरी लोकगीत ‘हमार हीरो राजा’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने किया रिलीज
भोजपुरी सिंगर गोल्डी यादव और भोजपुरी सिनेमा की नई नवेली एक्ट्रेस स्नेहा बकली की सुपरहिट जोड़ी में भोजपुरी लोकगीत ‘हमार हीरो राजा’ ऑडियंस के बीच आ गया है। पति की जुदाई पर पत्नी के विरह पर आधारित ये लोकगीत संगीतप्रेमियों को खूब भा रहा है। ये भोजपुरी लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस सांग को सिंगर गोल्डी यादव ने मधुर स्वर में गाया है, जिसे सुनकर श्रोताओं का मन झूम रहा है। उनकी सुरीली आवाज बहुत ही कर्णप्रिय लग रही है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस स्नेहा बकली ब्लैक साड़ी पहने जमकर डांस करके खूब धमाल मचा रही है। इस सांग में वह बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। उनकी मनमोहक अदा पर हर कोई फिदा हो रहा है। इस गाने का पिक्चराइजेशन बहुत ही बेहतरीन किया गया है।
इस लोकगीत को लेकर गोल्डी यादव ने कहा कि ‘ये गीत गाते हुए मुझे बहुत अच्छा लग रहा था। इसके बोल बहुत प्यारे हैं। बहुत सरल शब्दों में ये गीत लिखा गया है। म्यूजिक भी बहुत कर्णप्रिय बनाया गया है। इतना बेस्ट लोकगीत बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूं।’
इस गाने को लेकर स्नेहा बकली ने कहा कि ‘यह गाना हसबैंड के परदेस जाने पर पत्नी के विरह पर आधारित है। इस लोकगीत को बहुत ही शानदार बनाया गया है, जिसे लेकर मैं बहुत एक्साईटेड हूँ। इस गाने में परफॉर्म करके मुझे बहुत मजा आया है। इसके वीडियो की शूटिंग में मैंने खूब इंज्वॉय किया था। गाने की शूटिंग करने में बहुत मजा आया था। इतना अच्छा सांग बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से बार बार थैंक्यू कहने मन करता है। इस सांग को प्यार देने के लिए सभी को दिल से धन्यवाद देती हूं।’
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘हमार हीरो राजा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को भोजपुरी की बेहतरीन सिंगर गोल्डी यादव ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। इस गाने में अभिनेत्री स्नेहा बकली ने बेस्ट परफॉर्म करके सबका दिल जीत लिया है। उनके साथ एक्टर अंकित ने शानदार अदायगी किया है। इस सांग को गीतकार मुकेश मिश्रा ने लिखा है। गाने का संगीतकार विकास यादव ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, डीओपी राजन वर्मा हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास है।









