Tag: #Entertainment#hindi#song

  • जियो स्टूडियो प्रस्तुत हिंदी फ़िल्म स्वीट ड्रीम्स का सांग ‘नैना लागे’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    जियो स्टूडियो प्रस्तुत हिंदी फ़िल्म स्वीट ड्रीम्स का सांग ‘नैना लागे’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    जियो स्टूडियो प्रस्तुत हिंदी फ़िल्म स्वीट ड्रीम्स का सांग ‘नैना लागे’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज,

    वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक जानामाना नाम जो हमेशा से अच्छा कांटेट को अपने दर्शकों के सामने पेश करता आया है। जिसे दर्शक देखना व सुनाना पसंद भी करते हैं। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स विगत कई वर्षों से म्यूजिक इंडस्ट्री पर छाई हुई है। जो हमेशा ही अच्छे गाने और फ़िल्में दर्शकों के बीच लाती रही है। इस कड़ी में अब वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने हिंदी फीचर फिल्म स्वीट ड्रीम्स के म्यूजिक राइट्स ख़रीदे हैं। जिसका पहला गाना ‘नैना लागे’ हालही में रिलीज किया गया हैं। जियो स्टूडियो प्रस्तुत ‘नैना लागे’ सांग को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देखा व सूना जा सकता है। इस फ़िल्म का म्यूजिक वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज़ किया गया, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। इस गाने को सिंगर मुकुंद सूर्यवंशी ने अपनी मधुर आवाज गाया तो है साथ ही इसका म्यूजिक भी मुकुंद सूर्यवंशी फॉर जैम 8 स्टूडियो ने कंपोज किया है। इस गाने को फिल्म के मुख्य अभिनेता अमोल पाराशर और अभिनेत्री मिथिला पालकर पर फिल्माया गया है। गाने में मिथिला पालकर और अमोल पाराशर की केमेस्ट्री को फैंस बहुत पसंद कर हैं। यह रोमांटिक सांग मस्ती से भरपूर है, जिसके वीडियो में मिथिला पालकर और अमोल पाराशर क्यूट कपल लग रहे हैं और एक दूसरे के प्रति बेइंतहा प्यार का इजहार कर रहे हैं। उनकी परफॉर्मेंस इतनी शानदार है कि आप उनसे नजरें नहीं हटा पाएंगे। इस गाने की कोरियोग्राफी और पिक्चराइजेशन बहुत अच्छा किया गया है। यह रोमांटिक सांग ‘नैना लागे’ जियो स्टूडियो प्रस्तुत हिंदी फ़िल्म स्वीट ड्रीम्स का है। इस प्यार भरे नगमे को गीतकार अंजलि खंडेलवाल लिखा है।
    ए मैंगो पीपल मीडिया प्रोडक्शन बैनर के तले निर्मित की गई फ़िल्म स्वीट ड्रीम्स के प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे हैं। प्रोड्यूसर नेहा आनंद और प्रांजल खंडदिया हैं। लेखक व निर्देशक विक्टर मुखर्जी हैं। स्टारकास्ट मिथिला पालकर, अमोल पराशर, मियांग चांग, ​​मोहिनी शिम्पी, आयशा अदलखा, सुक्करन वत्स, फेय डिसूजा (स्पेशल अपीयरेंस) हैं।

  • कौशिक द्विवेदी का हिंदी गाना ‘छोड़ो ना आँचल’ का फर्स्ट लुक आउट, विंध्याचल में हुई है शूटिंग

    कौशिक द्विवेदी का हिंदी गाना ‘छोड़ो ना आँचल’ का फर्स्ट लुक आउट, विंध्याचल में हुई है शूटिंग

    विंध्याचल का नाम रोशन कर रहे एक्टर व कोरियोग्राफर कौशिक द्विवेदी का हिंदी गाना ‘छोड़ो ना आँचल’ का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया में जारी किया गया है, जिसकी भर भर कर सराहना की जा रही है। इस गाने के फर्स्ट लुक का पोस्टर बहुत ही मनभावन बनाया गया है। उनके फैंस में फर्स्ट लुक को लेकर बहुत ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है। साथ ही इस गाने के जल्द ही रिलीज होने का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। इस गाने के वीडियो में कौशिक द्विवेदी और निधि सिंह की रोमांटिक केमिस्ट्री काफी लाजवाब है, उनकी युगलबंदी हर किसी को बहुत पसंद आने वाली है।
    बता दें कि इस गाने का मुहूर्त मां विंध्यवासिनी देवी के दरबार में किया गया था। माँ विंध्यवासिनी जी का दर्शन व पूजा अर्चना माँ विंध्यवासिनी धाम के प्रधान अर्चक आचार्य अगस्त द्विवेदी ने कराया था, जो कौशिक द्विवेदी के बड़े भाई हैं, उनके सानिध्य में और माँ विंध्यवासिनी के आशीर्वाद से इस गाने की शूटिंग सुचारू रूप से विंध्याचल में पूरी की गई थी। गाने की शूटिंग के समय ही मेकिंग और टेकिंग देखकर पूरी यूनिट काफी खुश थी और इस गाने का जल्द ही रिलीज करने का उत्साह बढ़ गया था। अब जबकि इस गाने का फर्स्ट लुक आ गया है, तो इसे हर किसी का भरपूर प्यार स्नेह मिल रहा है।
    द एंटरटेनमेंट वर्ल्ड प्रस्तुत हिंदी गाना ‘छोड़ो ना आँचल’ के निर्माता दया सरोज हैं। इस गाने को सिंगर मंजू मोहिनी और रंगित ने रोमांटिक अंदाज में गाया है। इस गाने के संगीतकार कृष्णा बयारी, डीओपी एस के सिंह हैं। कलाकार कौशिक द्विवेदी और निधि सिंह हैं। कास्टिंग नितेश पांडेय द्वारा की है, पब्लिसिटी डिज़ाइन एकेपी जीएफएक्स ने किया है।