Tag: #Entertainment#hindi#song
-

प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’ की फिल्म ‘आंखें’ का फर्स्ट लुक आउट, 23 सितंबर को ट्रेलर होगा रिलीज
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’ हमेशा अपने फैंस और ऑडियंस के शुद्ध मनोरंजन के लिए अलग-अलग अंदाज में बेहतरीन से बेहतरीन फिल्में लेकर आते रहते हैं। इसी कड़ी में प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’ का नया अवतार बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म ‘आंखें’ में देखने को मिलेगा। जी हां! सुपरस्टार प्रदीप पांडेय एक अनोखी फिल्म, अनोखे अंदाज में, खतरनाक एक्शन और इमोशन से भरपूर फिल्म ‘आंखें’ लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक देसी धुंस म्यूजिक कंपनी ने सोशल मीडिया में जारी किया है, जोकि ऑउट करते ही वायरल हो गया है। इस फिल्म का ट्रेलर 23 सितंबर को देसी धुंस के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।
-

‘मेहरबान’ पर व्यूअर्स मेहरबान
हाल ही में टी-सिरीज से गायक अंकित सिन्हा का हिन्दी रोमांटिक एल्बम ‘मेहरबान’ रिलीज हुआ है। इसमें संगीत अंकित सिन्हा का ही है और अरेंजमेंट किशन यादव ने किया है। इस गीत को हीरेन संगार ने लिखा है, जो एल्बम को वीडियो निर्देशक भी हैं।
शिवा आर्ट क्रिएशन्स के बैनर तले इस रोमांटिक एल्बम का निर्माण किया गया है। गीत बहुत खूबसूरती से माॅडल दीपांशु खरे और पूजा राय पर हीरेन संगार के निर्देशन में फ़िल्माया गया है। एल्बम के निर्माता सोमेन कर्माकर हैं। इस एल्बम को यूट्यूब पर व्यूअर्स खूब पसंद कर रहे हैं। और गाना ट्रेंडिंग में चल रहा है। अब तक लाखों व्यूज हो चुके हैं।
-

स्नेहा बकली और खुशी कक्कड़ का लोकगीत ‘दिल तोड़ दिए हैं’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
भोजपुरी सुनने जगत में खूबसूरत अदाकारा बंगाली बाला स्नेहा बकली अपनी कातिल अदा और खूबसूरती से सनसनीखेज बनी हुई है। वह अपनी मोहक अदा से भोजपुरिया संगीत प्रेमियों को रिझाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ती हैं। वहीं भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर खुशी कक्कड़ अपनी सुरीली स्वर का तान जब छोड़ती है तो श्रोता मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस स्नेहा बकली और सिंगर खुशी कक्कड़ की शानदार जोड़ी में धमाकेदार भोजपुरी लोकगीत ‘दिल तोड़ दिए हैं’ को काफी पसंद किया जा रहा है। यह लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में स्नेहा बकली अपने मोहक अदा से गरदा उड़ा रही है। तो वहीं सिंगर खुशी कक्कड़ अपनी सुरीली आवाज से श्रोताओं को रिझा कर रही है। यह गाना देखने और सुनने में बहुत ही प्यारा लग रहा है। इसका पिक्चराइजेशन बहुत ही कमाल का किया गया है।
इस लोकगीत को लेकर के स्नेहा बकली ने कहा कि ‘जब से मैं वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से जुड़ी हूं, तब से भोजपुरी में बहुत अच्छे-अच्छे गाने करने को मिल रहे हैं। रत्नाकर कुमार सर जितना बेस्ट सांग बनाते हैं, वो बहुत ही तारीफ के काबिल होता है। इस गाने की शूटिंग में हमने बहुत इंज्वॉय किया था, जोकि इस सांग में दिख रहा है। इस सांग को अपना भरपूर प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी आडियंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूँ।’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘दिल तोड़ दिए हैं’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर खुशी कक्कड़ ने गाया है। इस गाने में अदाकारा स्नेहा बकली ने अट्रैक्टिव लुक में अदायगी करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया है। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर रौनक एंड रंजन हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
-

खुशी कक्कड़ और दिया मुखर्जी का लोकगीत ‘साँप लोटे दिल प’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर खुशी कक्कड़ और बंगाली ब्यूटी अदाकारा दिया मुखर्जी शानदार जोड़ी में नया धमाकेदार भोजपुरी लोकगीत ‘साँप लोटे दिल प’ रिलीज होते ही धमाल मचाने लगा है। खुशी कक्कड़ की मधुर आवाज में गाया हुआ यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में खुशी कक्कड़ ने अपनी सुरीली आवाज से सबका मन मोह रही है और श्रोताओं को यह गाना खूब भा रहा है। वहीं इसके वीडियो में खूबसूरत अदाकारा दिया मुखर्जी कातिल अदा और मोहिनी मुस्कान से सब पर बिजली गिरा रही है। वह डांस मूमेंट और कमसिन अदा का खूब जादू चला रही है। इस गाने में वह अलग-अलग कलर के लहँगा चोली पहने बहुत ही खूबसूरत दिख रही हैं।
इस गाने को लेकर सिंगर खुशी कक्कड़ ने कहा कि ‘मुझे बहुत खुशी है कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से एक और मजेदार बेहतरीन भोजपुरी गाना गाने का अवसर मिला है। इस गाने को गाते समय मेरा मन खूब झूम रहा था और अब जब यह गाना रिलीज हो गया है तो इसे बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इसके लिए मैं सभी को दिल से धन्यवाद देती हूं।
एक्ट्रेस दिया मुखर्जी ने कहा कि ‘यह गाना रोमांटिक देवर के थीम पर बनाया गया है। ऐसे इस मजेदार गाने में परफॉर्म करके मुझे बहुत अच्छा लगा था। इसका फिल्मांकन दिल खुश कर देने वाला है। इतना बेहतरीन गाना बनाने के लिए रत्नाकर सर को भी बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं। इस गाने को अपना भरपूर प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं।’वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘साँप लोटे दिल प’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर खुशी कक्कड़ ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस दिया मुखर्जी ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार प्रियांशु सिंह ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर वर्ल्डवाइड प्रोडक्शन, डीओपी राहुल यादव, कोरियोग्राफर सैंडी, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
-

समर सिंह का लोकगीत ‘सईयां जी के सुगा’ जल्द ही रिलीज होगा ए एस मनोरंजन के यूट्यूब चैनल पर
भोजपुरी सिनेमा के देसी स्टार समर सिंह का बहुत ही प्यारा भोजपुरी लोकगीत ‘सईयां जी के सुगा’ ए एस मनोरंजन के यूट्यूब चैनल पर जल्द ही रिलीज होने वाला है। यह गाना जहाँ से मस्ती से भरपूर बनाया गया है तो वहीं ये गाना सुनने में हर किसी को बहुत अच्छा लगेगा। इस गाने को अपने खास अंदाज में करोड़ों दिलों की धड़कन समर सिंह ने गाया है और इस गाने में उनके स्वर में स्वर मिलाया है करोड़ों दिलों की क्वीन सिंगर शिल्पी राज ने। इस सांग के ऑडियो में समर सिंह और शिल्पी राज की जुगलबंदी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देगा। वहीं इसके वीडियो में समर सिंह और एक्ट्रेस नीलम गिरी नजर आने वाले हैं।
इस गाने को लेकर फिल्म में एस मनोरंजन म्यूजिक कंपनी के प्रोड्यूसर अखिलेश राय ने बताया कि ‘जल्द ही रिलीज होने वाले इस गाने की शूटिंग और मेकिंग बहुत ही बेहतरीन की गई है। इसका पिक्चराइजेशन देखने में हर किसी को बहुत अच्छा लगेगा। हम सबके प्रिय देसी स्टार समर सिंह ने इस गाने को खास अंदाज में गाया है जिसे सुनकर हर कोई झूम उठेगा। वहीं शिल्पी राज की आवाज भी इस गाने में सोने पर सुहागा का काम करेगी। इस गाने का वीडियो भी बहुत ही शानदार बनाया गया है जिसमें समर सिंह और नीलम गिरी की जोड़ी दर्शकों को का भरपूर मनोरंजन करने वाली है। यह गाना जल्द ही रिलीज होगा जोकि सभी श्रोताओं को बहुत पसंद आने वाला है। सभी दर्शकों से अपील करना चाहता हूं कि यह सॉन्ग जब रिलीज होगा तो आप सब इस गाने को अपना भरपूर प्यार आशीर्वाद जरूर दीजिएगा।
गौरतलब है कि ए एस मनोरंजन प्रस्तुत अपकमिंग भोजपुरी लोकगीत ‘सईयां जी के सुगा’ के निर्माता एसके शर्मा और अखिलेश राय हैं। सिंगर समर सिंह और शिल्पी राज हैं। कलाकार समर सिंह और नीलम गिरी हैं। संगीतकार रोशन सिंह, गीत छोटन मनीष, वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव व नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्य हैं। -

गोल्डी यादव और काजल त्रिपाठी का धमाकेदार लोकगीत ‘करिहईया डोले’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर गोल्डी यादव की सुरीली आवाज के लोग बाग दीवाने हैं। उनकी मधुर स्वर सुनकर श्रोता लोग मुरीद बन जाते हैं। वहीं ब्यूटीफुल अदाकारा काजल त्रिपाठी अपनी नजाकत भरी अदायगी से भोजपुरी जगत में सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह अपने मोहिनी मुस्कान और कजरारे नैनों से सबका मन मोह लेती है। ऐसे में सिंगर गोल्डी यादव और एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी की सुपरहिट जोड़ी में नया भोजपुरी धमाकेदार लोकगीत ‘करिहईया डोले’ आडियंस के बीच आया है, जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को संगीतप्रेमी खूब पसंद कर रहें हैं।
इस गाने को लेकर सिंगर गोल्डी यादव ने बताया कि ‘जब यह सांग मुझे गाने को मिला तो इसका लिरिक्स पढ़कर मुझे बहुत अच्छा लगा था। इस सांग को गाते समय मुझे मजा आया। यह गाना श्रोताओं को बहुत पसंद आ रहा है। इसके लिए मैं बहुत खुश हूँ। साथ ही मेरा गाया हुआ यह सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से रिलीज हुआ है, जोकि मेरे लिए बहुत ही खुशी की बात है।’
एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने कहा कि ‘यह सांग मस्ती से भरपूर है, जिसे देखकर हर कोई इंज्वॉय कर रहा है। इस गाने में मुझे परफार्मेंस करने में बहुत मजा आया था। इस गाने की शूटिंग करने में एक अलग ही अनुभव मिला है। इतना शानदार सांग की मेकिंग करने के लिए रत्नाकर सर को बहुत बहुत धन्यवाद। इस गाने को बहुत ज्यादा प्यार आशीर्वाद मिल रहा है, इसके लिए सभी ऑडियंस को भी दिल से धन्यवाद देती हूं।’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘करिहईया डोले’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने लाजवाब डांस का तड़का लगाया है। इस गाने को गीतकार मुकेश मिश्रा ने लिखा है और संगीतकार विक्की वॉक्स ने म्यूजिक दिया है। डायरेक्टर वर्ल्डवाइड प्रोडक्शन, डीओपी राहुल यादव तथा कोरियोग्राफर सैंडी हैं। प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है। -

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव की जोड़ी में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ लोकगीत ‘आई फोन देखवला से’
शादी विवाह के मौसम में भोजपुरी की मोस्ट पापुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और पॉपुलर सिंगर गोल्डी यादव की शानदार जोड़ी में बारात स्पेशल गाना ‘आई फोन देखवला से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी लेकर आई है। इस गाने में बारात में आये बाराती लड़कों और माही श्रीवास्तव के बीच नोकझोंक दिखाया गया है। इस गाने में माही स्काई ब्लू कलर की साड़ी पहने, कर्ली हेयर स्टाइल में सबके दिलों को घायल कर रही है। जिससे दिलफेंक आशिकों की तादात में काफी इजाफा हो रहा है। इस गाने को पॉपुलर सिंगर गोल्डी यादव ने खास अंदाज में गाया है। वह अपनी आवाज के जादू से हर किसी का मन मोह रही है। यह सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। इस गीत के बोल बहुत प्यारे हैं और म्यूजिक भी कमाल का बनाया गया है।
इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘मुझे ऐसे गाने बहुत पसंद है। जब अपना मनपसंद गाना करने को मिलता है तो उसमें काम करना और भी मजेदार हो जाता है। यही वजह है कि इस गाने की शूटिंग करने में मुझे बहुत मजा आया था। एक बात जो मैं हमेशा कहती हूँ वह बात आज फिर कह रही हूं कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी हमेशा अच्छे अच्छे भोजपुरी गाने आती है, जिससे भोजपुरी संगीत का एक अलग पहचान बनी है। जो सिने जगत के लिए बहुत बड़ी बात है। इस गाने को आडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। इसके लिए ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं। इतना बेस्ट सांग बनाने के लिए रत्नाकर सर को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं।’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘आई फोन देखवला से’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी करके खूब गरदा उड़ा रही हैं। इस गाने को गीतकार सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार विकाश यादव ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है। -

स्नेहा बकली और श्वेता सरगम का लोकगीत ‘सटल बा टिकुलिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
स्नेहा बकली और सिंगर श्वेता सरगम की जोड़ी में धमाकेदार लोकगीत ‘सटल बा टिकुलिया’ आ गया है। यह भोजपुरी लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यह लोकगीत दर्शकों को बहुत भा रहा है। इस गाने में जहां स्नेहा बकली ने अपने कातिल अदाओं से सबको मंत्रमुग्ध कर रही है, तो वहीं सिंगर श्वेता सरगम अपने कोयल सी कुहूकती आवाज से सबको मस्त मगन कर रही है। आशिक मिजाज पति की आदतों से परेशान पत्नी की मनोदशा पर आधारित यह भोजपुरी लोकगीत बहुत ही मजेदार बनाया गया है। इसकी मेकिंग और टेकिंग कमाल की किया गया है।
इस सांग को लेकर एक्ट्रेस स्नेहा बकली ने कहा कि ‘यह सांग मेरे दिल के बहुत करीब है। इस गाने में अदाकारी करके मुझे बहुत अच्छा लगा है। इतना अच्छा सांग बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूं। इस गाने को अपना प्यार देने के लिए सभी ऑडियंस को दिल से थैंक्यू!’
वहीं सिंगर श्वेता सरगम ने कहा कि ‘मेरी आवाज में गाया हुआ यह लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से रिलीज हुआ है, जिसे लेकर मैं बहुत खुश हूं। इसके लिए रत्नाकर कुमार सर को वेरी-वेरी थैंक्यू सो मच। इस गाने को पसंद करने के लिए सभी श्रोताओं को दिल से धन्यवाद देती हूं।’वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘सटल बा टिकुलिया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर श्वेता सरगम ने गाया है। इस गाने में अदाकारा स्नेहा बकली ने मनमोहक अदायगी करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया है। हसबैंड के रोल में नील स्टार ने शानदार अभिनय किया है। इस गाने को गीतकार कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडीटर आलोक गुप्ता है। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
-

इंटरनेशनल स्टार हनी सिंह के साथ गीत गाकर रागिनी विश्वकर्मा ने रचा इतिहास
इंटरनेशनल स्टार हनी सिंह के साथ गीत गाकर रागिनी विश्वकर्मा ने रचा इतिहास ,
हनी सिंह के साथ रागिनी विश्वकर्मा ने लगाया भोजपुरी गीत का तड़का, थिरकी ईशा गुप्ता ,
इंटरनेशनल स्टार हनी सिंह का ग्लोबल लेबल पर वायरल हुआ मेनियाक में गोरखपुर की गायिका रागिनी विश्वकर्मा भोजपुरी गाना गाकर इतिहास रच दिया है। इतना ही नहीं रागिनी की आवाज पर बॉलीवुड स्टार एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने डांस का तड़का लगाया है। यह गाना ग्लोबल स्तर पर वायरल हो गया है और अब तक लगभग चालीस मिलियन व्यूज यूट्यूब पर मिल चुके हैं।।साथ ही पिछले तीन दिनों से यह गाना यूट्यूब म्यूजिक सेक्शन में नंबर वन ट्रेडिंग में है।
गौरतलब है कि ग्लोबल स्तर रातों-रात स्टार बनी रागिनी विश्वकर्मा गोरखपुर, तरकुलहा की रहने वाली हैं। वह शुरू शुरू में मेला, सड़क चौराहा, मंदिर पर हारमोनियम और ढोलक बजाकर गाना गाती थी और पिछले चार सालों से वह सोशल मीडिया में अनुराग इंटरटेनमेंट और रागनी विश्वकर्मा यूट्यूब चैनल से गाने गाकर संगीतप्रेमियों का मनोरंजन कर रही हैं। उनका पहला वायरल भोजपुरी गाना ‘पंखा कूलर से न गर्मी ई जाला’ को काफी पसंद किया गया था और उन्हें एक नई पहचान मिली।
मानियाक सांग में भोजपुरी गाना दिदिया के देवरा गाने के बारे में बातचीत के दौरान रागिनी विश्वकर्मा ने कहा कि ‘हनी सिंह की टीम से विनोद वर्मा का कॉल मेरे सर दिवाकर शर्मा के पास आया था। जब यह गाना मैंने वाराणसी में रिकॉर्ड किया था, तब यह नहीं पता था कि यह गाना हनी सिंह पाजी के साथ आएगा। सिर्फ मुझे इतना पता था कि बॉलीवुड के लिए गाना गाने का मुझे मौका मिल रहा है।’ उन्होंने आगे बताया कि यह गाना गोरखपुर के रहने वाले अर्जुन अजनबी ने लिखा है। जब ‘मानियाक’ फुल सांग टी-सीरीज से रिलीज हुआ तो उसे देखकर मेरी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। मुझे अपना प्यार और आशीर्वाद देने वाले सभी शुभ चिंतकों व सपोर्ट करने वालों तथा दर्शकों को मैं तहेदिल से धन्यवाद देती हूं।’
-

आशीष सिंह बंटी ने हिंदी गाना ‘दे दे प्यार दे’ से मचाया तहलका
आशीष सिंह बंटी ने हिंदी गाना ‘दे दे प्यार दे’ से मचाया तहलका,
एक्टिंग के साथ सिंगिंग में भी आशीष सिंह बंटी ने तहलका मचा दिया है। वे जहाँ अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं, वहीं वे अपनी मधुर स्वर का जादू भी चला रहे हैं। ऐसे में आशीष सिंह बंटी के अभिनय और गायकी से सजा हुआ हिंदी गाना ‘दे दे प्यार दे’ लेकर आये हैं। यह गाना आशीष सिंह बंटी एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस सांग में आशीष सिंह बंटी खूबसूरत अदाकारा बेबी सांग रोमांटिक केमेस्ट्री जमाते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने को बहुत प्यार मिल रहा है। अब तक इस सांग को पचास हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गीतकार जीवेन्द्र त्रिपाठी द्वारा लिखे गए इस गीत को संगीतकार संजय मिश्रा ने मधुर संगीत से सजाया है। वीडियो डायरेक्टर संदीप सुहाना हैं। मैनेजर शेखर मिर्ज़ापुरी, लोकल प्रोडक्शन मैनेजर रवि बिंदास हैं।
गौरतलब है कि आशीष सिंह बंटी एक के बाद एक फ़िल्म की शूटिंग में बिजी रहते हैं। उनकी सधी हुई एक्टिंग लोगों के बीच खूब सराही जाती है। मगर उनकी गायकी के भी दीवानों की तादाद काफी है। उनके गाने बहुत पसंद किये जाते हैं। यानि कि आशीष सिंह बंटी जितने अच्छे एक्टर हैं, उतने ही अच्छे सिंगर हैं। वे ऑडियंस का फुल एंटरटेनमेंट करने वाले हरफ़नमौला कलाकार हैं। इस सांग की मेकिंग बिग लेबल पर की गई है, जोकि दर्शकों के लिए मनोरंजन का खजाना साबित हो रही है। दर्शकों से मिल रहे प्यार आशीर्वाद पर आशीष सिंह बंटी ने सभी तहेदिल से धन्यवाद दिया है।









