समर सिंह का लोकगीत ‘सईयां जी के सुगा’ जल्द ही रिलीज होगा ए एस मनोरंजन के यूट्यूब चैनल पर

भोजपुरी सिनेमा के देसी स्टार समर सिंह का बहुत ही प्यारा भोजपुरी लोकगीत ‘सईयां जी के सुगा’ ए एस मनोरंजन के यूट्यूब चैनल पर जल्द ही रिलीज होने वाला है। यह गाना जहाँ से मस्ती से भरपूर बनाया गया है तो वहीं ये गाना सुनने में हर किसी को बहुत अच्छा लगेगा। इस गाने को अपने खास अंदाज में करोड़ों दिलों की धड़कन समर सिंह ने गाया है और इस गाने में उनके स्वर में स्वर मिलाया है करोड़ों दिलों की क्वीन सिंगर शिल्पी राज ने। इस सांग के ऑडियो में समर सिंह और शिल्पी राज की जुगलबंदी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देगा। वहीं इसके वीडियो में समर सिंह और एक्ट्रेस नीलम गिरी नजर आने वाले हैं।
इस गाने को लेकर फिल्म में एस मनोरंजन म्यूजिक कंपनी के प्रोड्यूसर अखिलेश राय ने बताया कि ‘जल्द ही रिलीज होने वाले इस गाने की शूटिंग और मेकिंग बहुत ही बेहतरीन की गई है। इसका पिक्चराइजेशन देखने में हर किसी को बहुत अच्छा लगेगा। हम सबके प्रिय देसी स्टार समर सिंह ने इस गाने को खास अंदाज में गाया है जिसे सुनकर हर कोई झूम उठेगा। वहीं शिल्पी राज की आवाज भी इस गाने में सोने पर सुहागा का काम करेगी। इस गाने का वीडियो भी बहुत ही शानदार बनाया गया है जिसमें समर सिंह और नीलम गिरी की जोड़ी दर्शकों को का भरपूर मनोरंजन करने वाली है। यह गाना जल्द ही रिलीज होगा जोकि सभी श्रोताओं को बहुत पसंद आने वाला है। सभी दर्शकों से अपील करना चाहता हूं कि यह सॉन्ग जब रिलीज होगा तो आप सब इस गाने को अपना भरपूर प्यार आशीर्वाद जरूर दीजिएगा।
गौरतलब है कि ए एस मनोरंजन प्रस्तुत अपकमिंग भोजपुरी लोकगीत ‘सईयां जी के सुगा’ के निर्माता एसके शर्मा और अखिलेश राय हैं। सिंगर समर सिंह और शिल्पी राज हैं। कलाकार समर सिंह और नीलम गिरी हैं। संगीतकार रोशन सिंह, गीत छोटन मनीष, वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव व नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्य हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *