भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’ हमेशा अपने फैंस और ऑडियंस के शुद्ध मनोरंजन के लिए अलग-अलग अंदाज में बेहतरीन से बेहतरीन फिल्में लेकर आते रहते हैं। इसी कड़ी में प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’ का नया अवतार बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म ‘आंखें’ में देखने को मिलेगा। जी हां! सुपरस्टार प्रदीप पांडेय एक अनोखी फिल्म, अनोखे अंदाज में, खतरनाक एक्शन और इमोशन से भरपूर फिल्म ‘आंखें’ लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक देसी धुंस म्यूजिक कंपनी ने सोशल मीडिया में जारी किया है, जोकि ऑउट करते ही वायरल हो गया है। इस फिल्म का ट्रेलर 23 सितंबर को देसी धुंस के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।
गौरतलब है कि संकट मोचन फिल्म इंटरनेशनल प्रस्तुत, प्रहलाद दास गुप्ता कृत भोजपुरी फिल्म ‘आंखें’ का फर्स्ट लुक ऑउट किया गया है। इस फिल्म के हीरो सुपरस्टार प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’ हैं। इस फिल्म के निर्माता प्रहलाद दास गुप्ता हैं। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं। सह-निर्माता संजय गुप्ता, अशोक श्रीवास्तव हैं। कथा पटकथा व संवाद वीरू ठाकुर ने लिखा है। संगीतकार मधुकर आनंद, गीतकार प्यारे लाल यादव, संदीप साजन, छोटू यादव हैं। छायांकन डी. वेंकट राजू, संकलन दिपक जऊल, मारधाड़ एस. मल्लेश, कला विजय गुप्ता, नृत्य मनोज गुप्ता का है। पार्श्व संगीत असलम सुर्ती, कास्टयूम कविता-सुनिता, वीएफ़एक्स इन्द्र यादव, डीआई इन्द्र यादव, मिक्सिंग इंजीनियर बिट्टू सिंह, साउंड इफेक्ट देवराज विसवाल का है। पोस्ट प्रोडक्शन हाफ माइंड स्टूडियो में किया गया है। मुख्य सहायक निर्देशक विकास पाण्डेय, सहनिर्देशक मुकेश तिवारी, मार्केटिंग हेड दिलशाद शाह वारसी कार्यकारी निर्माता प्रशांत द्विवेदी हैं। स्टिल तपन, डिजाइन मुर्मु ने किया है।
Leave a Reply