Tag: #entertainment#movie#india

  • अल्लू अर्जुन की पुष्पा-2 , 800 करोड़ कमाने के बाद भी मुसीबत में घिरी

    अल्लू अर्जुन की पुष्पा-2 , 800 करोड़ कमाने के बाद भी मुसीबत में घिरी

    अल्लू अर्जुन की पुष्पा- 2, 800 करोड़ कमाने के बाद मुसीबत में आ घिरी है. दरअसल, पुष्पा 2′ में अल्लू अर्जुन के खिलाफ जो पुलिसवाला दिखाया गया है वो निगेटिव रोल में है. इस किरदार को फिल्म में फहाद फासिल ने निभाया है. फिल्म में उनके रोल का नाम भंवर सिंह शेखावत है. फिल्म में भंवर के कपड़े उतरवाए गए हैं और उसे विलेन के तौर पर पेश किया गया है. यहां तक कि कई सीन्स में बतौर विलेन उनकी बेइज्जती भी की गई है. जिसकी वजह से करणी सेना काफी खफा है. उनका कहना है कि फिल्म में शेखावत शब्द का बार-बार इस्तेमाल हुआ है. इस शब्द को हटाने की मेकर्स से डिमांड की. शेखावत का फिल्म में निगेटिव रोल दिखाया गया है जो क्षत्रिय का अपमान है. अगर मेकर्स ने इस शब्द को जल्दी नहीं हटाया तो मेकर्स को पीटा जाएगा.
  • एक साथ दो फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं रत्नाकर कुमार, ‘कन्यादान 2’ और ‘पैसे वाली बहू’ एक ही दिन हुई शुरू

    एक साथ दो फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं रत्नाकर कुमार, ‘कन्यादान 2’ और ‘पैसे वाली बहू’ एक ही दिन हुई शुरू

    एक साथ दो फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं रत्नाकर कुमार, ‘कन्यादान 2’ और ‘पैसे वाली बहू’ एक ही दिन हुई शुरू,

    फ़िल्म निर्माता व वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार हमेशा कुछ नई पहल करते रहते हैं। उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपना अहम योगदान देकर मिसाल कायम किया है। साथ ही एक से बढ़कर एक भोजपुरी फिल्मों और गानों का निर्माण करके कीर्तिमान स्थापित किया है। ऐसे में इन दिनों वे एक साथ दो फिल्मों के निर्माण करने को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों फिल्मों की शूटिंग एक ही दिन उत्तर प्रदेश में शुभ मुहूर्त करके शुरू की गई है।
    गौरतलब है कि रत्नाकर कुमार द्वारा बनाई जा रही एक साथ दो भोजपुरी फिल्मों ‘कन्यादान 2’ और ‘पैसे वाली बहू’ की शूटिंग दो अलग-अलग निर्देशक के निर्देशन में वाराणसी और जौनपुर में की जा रही है। दोनों फिल्मों में काम कर रहे प्रमुख कलाकार भोजपुरी सिनेमा के नामचीन एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग काफी है। दोनों फिल्मों की मेकिंग और शूटिंग बिग लेबल पर की जा रही है।
    उल्लेखनीय है कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लिमिटेड, रत्नाकर कुमार और जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लिमिटेड बैनर के तले भोजपुरी फ़िल्म ‘कन्यादान 2’ का निर्माण किया जा रहा है। इस फ़िल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। सह-निर्मात्री निवेदिता कुमार हैं। इस फ़िल्म के निर्देशन की बागडोर फेमस निर्देशक सुशील कुमार उपाध्याय ने संभाला है। इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार सुशील सिंह, माही श्रीवास्तव, मणि भट्टाचार्य, तनु श्री, श्वेता वर्मा, अनिल रस्तोगी, संदीप यादव, धर्मेंद्र सिंह हैं। डीओपी अशोक कुमार पांडा, लेखक धर्मेन्द्र सिंह, संगीतकर ओम झा हैं। इस फ़िल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश की पावन नगरी वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही है।
    वहीं भोजपुरी फिल्म ‘पैसे वाली बहू’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर के विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लिमिटेड, रत्नाकर कुमार और जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लिमिटेड बैनर के तले बन रही इस फ़िल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। सह-निर्मात्री निवेदिता कुमार हैं। जाने माने निर्देशक अजय कुमार इस फ़िल्म का निर्देशन कर रहे हैं। मुख्य कलाकार संचिता बनर्जी, जय यादव, काजल त्रिपाठी, शुभ किशन शुक्ला, खुशी यादव हैं। डीओपी शत्रुघ्न तिवारी, लेखक मनोज प्रसाद, संगीतकार राजेश कुमार झा हैं।

    एक साथ दो फिल्मों की शूटिंग के सवाल पर रत्नाकर कुमार ने जवाब में कहा कि ‘फ़िल्म ‘कन्यादान 2’ की स्टोरी इतनी मार्मिक और हृदयस्पर्शी है कि जब भी यह फ़िल्म सिनेमाघरों में और टीवी चैनल पर रिलीज की जाएगी तो हर ऑडियंस इस फिल्म को अपने आप से जोड़कर देखेगी। उन्होंने आगे बताया कि ‘फ़िल्म ‘पैसे वाली बहू’ ऑडियंस का मनोरंजन करने के साथ ही समाज में मैसेज भी देगी। इन दोनों फिल्मों की कहानी जब मेरे पास आई तो उनका सब्जेक्ट मुझे बहुत अच्छा लगा। इसलिए मैंने एक साथ फ़िल्म की शूटिंग शुरू करने का निर्णय लिया, ताकि दोनों फिल्में जल्द से जल्द दर्शकों के बीच प्रदर्शित की जाये। फिल्मों की स्टारकास्ट अलग-अलग है और दोनों फिल्मों के डायरेक्टर भी अलग हैं, जो अलग-अलग यूनिट के साथ शूटिंग कर रहे हैं।

  • सीएम योगी ने देखी ‘द साबरमती रिपोर्ट’, यूपी में फिल्म हुई टैक्स फ्री

    सीएम योगी ने देखी ‘द साबरमती रिपोर्ट’, यूपी में फिल्म हुई टैक्स फ्री

    लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बहुचर्चित फ़िल्म ‘ द साबरमती रिपोर्ट’ देखी। फिल्म देखने के बाद सीएम योगी ने कहा कि मैं “द साबरमती रिपोर्ट” की पूरी टीम को बधाई देता हूं जिन्होंने इस वास्तविक सच को देश की जनता के सामने फिल्म के माध्यम से बाहर लाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि हर भारतवासी को “द साबरमती रिपोर्ट” फिल्म को देखनी चाहिए और गोधरा का सच के नजदीक जाने का प्रयास करना चाहिए। सीएम योगी ने फिल्म को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा की।

    सीएम योगी ने कहा देश के खिलाफ और सरकारों के खिलाफ राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने के लिए समाज में वैमनस्यता पैदा करने के लिए देश में जो कृत्य हुए हैं उसे देश की जनता को जानने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश के खिलाफ षड्यंत्र कर रहे हैं उन चेहरों को पहचानने के साथ-साथ उनका पर्दाफाश करने की भी आवश्यकता है। सीएम योगी ने कहा कि फिल्म की टीम ने सत्य उजाकर करने के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। फिल्म के माध्यम से वास्तविक सच को एक बड़े रूप में देश