अल्लू अर्जुन की पुष्पा-2 , 800 करोड़ कमाने के बाद भी मुसीबत में घिरी

अल्लू अर्जुन की पुष्पा- 2, 800 करोड़ कमाने के बाद मुसीबत में आ घिरी है. दरअसल, पुष्पा 2′ में अल्लू अर्जुन के खिलाफ जो पुलिसवाला दिखाया गया है वो निगेटिव रोल में है. इस किरदार को फिल्म में फहाद फासिल ने निभाया है. फिल्म में उनके रोल का नाम भंवर सिंह शेखावत है. फिल्म में भंवर के कपड़े उतरवाए गए हैं और उसे विलेन के तौर पर पेश किया गया है. यहां तक कि कई सीन्स में बतौर विलेन उनकी बेइज्जती भी की गई है. जिसकी वजह से करणी सेना काफी खफा है. उनका कहना है कि फिल्म में शेखावत शब्द का बार-बार इस्तेमाल हुआ है. इस शब्द को हटाने की मेकर्स से डिमांड की. शेखावत का फिल्म में निगेटिव रोल दिखाया गया है जो क्षत्रिय का अपमान है. अगर मेकर्स ने इस शब्द को जल्दी नहीं हटाया तो मेकर्स को पीटा जाएगा.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *