Tag: #gorakhpurpolice #Sahjanwa
-

थाना समाधान दिवस: सहजनवा, हरपुर बुदहट और गीडा में कुल 33 प्रकरण सुने, 4 का हुआ निस्तारण
संवाददाता- एस.पी. सिंह
सहजनवा, (गोरखपुर)।
शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर क्षेत्र के तीन थानों सहजनवा, हरपुर बुदहट और गीडा में जनसुनवाई की गई। सहजनवा थाने में समाधान दिवस की अध्यक्षता तहसीलदार राकेश कन्नौजिया ने की। यहां कुल 11 प्रकरण दर्ज हुए, जिनमें 7 राजस्व से और 4 पुलिस से संबंधित थे। मौके पर किसी भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका।
हरपुर बुदहट थाने में थानाध्यक्ष विवेक मिश्र ने जनसुनवाई की। यहां कुल 8 मामलों में 7 राजस्व और 1 पुलिस का मामला शामिल था। इनमें से 1 मामले का समाधान मौके पर किया गया।
वहीं गीडा थाने में प्रभारी निरीक्षक अश्विनी पांडेय की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। कुल 14 प्रकरणों में 10 राजस्व एवं 4 पुलिस से संबंधित रहे। इनमें से 3 मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया। बाकी राजस्व मामलों के लिए विशिष्ट राजस्व टीम गठित की गई, जबकि पुलिस मामलों पर जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान थानेदार महेश कुमार चौबे, राजस्व निरीक्षक सतीश त्रिपाठी, विधिक सेवा प्राधिकरण सदस्य विनोद मिश्र सहित कई राजस्व व पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
-

एसपी नार्थ ने रेलवे स्टेशन और विद्यालयों का किया निरीक्षण
छात्राओं की सुरक्षा, स्टेशन की व्यवस्था और सुविधाओं का लिया जायजा।
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, (गोरखपुर)।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने शुक्रवार को सहजनवा रेलवे स्टेशन और कस्बे के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर बेवजह मौजूद कुछ बच्चों को रोककर पूछताछ की तथा उन्हें सख्त हिदायत दी कि बिना कारण स्टेशन पर न घूमे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दोबारा ऐसी हरकत पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।
एसपी नार्थ ने रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था, यात्रियों की सुविधा, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की हकीकत को परखा। स्टेशन परिसर में साफ-सफाई और यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।
इसके बाद उन्होंने कस्बे स्थित कुछ विद्यालयों का निरीक्षण किया, जहां छात्राओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मौजूद पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि स्कूल छुट्टी के समय छात्राओं के निकलने वाले मार्ग पर विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि किसी प्रकार की असुविधा या सुरक्षा संबंधी समस्या न हो।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी (सीओ) गीडा कमलेश प्रताप सिंह ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, सहजनवा का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]
को सुना तथा समाधान का आश्वासन दिया।
इस निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष महेश कुमार चौबे समेत अनेक पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


