शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर क्षेत्र के तीन थानों सहजनवा, हरपुर बुदहट और गीडा में जनसुनवाई की गई। सहजनवा थाने में समाधान दिवस की अध्यक्षता तहसीलदार राकेश कन्नौजिया ने की। यहां कुल 11 प्रकरण दर्ज हुए, जिनमें 7 राजस्व से और 4 पुलिस से संबंधित थे। मौके पर किसी भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका।
हरपुर बुदहट थाने में थानाध्यक्ष विवेक मिश्र ने जनसुनवाई की। यहां कुल 8 मामलों में 7 राजस्व और 1 पुलिस का मामला शामिल था। इनमें से 1 मामले का समाधान मौके पर किया गया।
वहीं गीडा थाने में प्रभारी निरीक्षक अश्विनी पांडेय की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। कुल 14 प्रकरणों में 10 राजस्व एवं 4 पुलिस से संबंधित रहे। इनमें से 3 मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया। बाकी राजस्व मामलों के लिए विशिष्ट राजस्व टीम गठित की गई, जबकि पुलिस मामलों पर जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान थानेदार महेश कुमार चौबे, राजस्व निरीक्षक सतीश त्रिपाठी, विधिक सेवा प्राधिकरण सदस्य विनोद मिश्र सहित कई राजस्व व पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
Leave a Reply