Tag: #news#nepal#india

  • भारत नेपाल मैत्री समाज वीर सेनानी कल्याण संस्थान ने कुड़ाघाट स्थित अमर शहीद लेफ़्टिनेंट गौतम गुरुंग की प्रतिमा के समक्ष मनाया ७६ वां गणतंत्र दिवस

    भारत नेपाल मैत्री समाज वीर सेनानी कल्याण संस्थान ने कुड़ाघाट स्थित अमर शहीद लेफ़्टिनेंट गौतम गुरुंग की प्रतिमा के समक्ष मनाया ७६ वां गणतंत्र दिवस

    भारत नेपाल मैत्री समाज वीर सेनानी कल्याण संस्थान ने कुड़ाघाट स्थित अमर शहीद लेफ़्टिनेंट गौतम गुरुंग की प्रतिमा के समक्ष मनाया ७६ वां गणतंत्र दिवस ।

    भारत नेपाल मैत्री समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्त के साथ वीर सेनानी कल्याण संस्थान के अध्यक्ष अनिरुद्ध शाही ने मिलकर किया भारतीय ध्वज का ध्वजारोहण ।
    श्री गुप्त ने कहा कि तीन रंगो से बना ध्वज अनेकता में एकता को सहेजती है तो उस ध्वज में मौजूद चौबीस तिलिया भी चौबीस घंटे को दर्शाती है साथ ही संयम,आरोग्य,शांति,शील त्याग,क्षमता,सेवा,मैत्री,प्रेम बंधुत्व,संगठन कल्याण,कर्तव्य,अधिकार,सहकार्य,न्याय नीति,अर्थ,समता,नियम,व्यवस्था,सुरक्षा,उद्योग समृद्धि का प्रतीक है । सभी ने राष्ट्र गान गाया तत्पश्चात् प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर गगन भेदी नारा लगाया भारत माता की जय ।

    सौजन्य: अनिल कुमार गुप्त, अध्यक्ष भारत नेपाल मैत्री समाज

  • कस्टम दिवस पर सीमा पर हुआ रन एंड वाक का आयोजन

    कस्टम दिवस पर सीमा पर हुआ रन एंड वाक का आयोजन

    संवाददाता : अरविंद कुमार

    सोनौली, महराजगंज : भारत नेपाल सीमा की सोनौली सीमा पर तैनात अंतरराष्ट्रीय कस्टम दिवस के अवसर पर लैंड कस्टम अधिकारियों व कर्मचारियों ने रन एंड वाक कार्यक्रम का आयोजन किया । इस दौरान कस्टम कर्मियों ने स्थानीय व्यापारियों , आयात-निर्यात से जुड़े ट्रांसपोर्टर व नेपाल के अधिकारियों से मिल कस्टम नियमों की जानकारी दी गई। रन एंड वाक कार्यक्रम का नेतृत्व नौतनवा कस्टम डीसी वैभव सिंह के नेतृत्व में किया गया। मुख्य अतिथि भैरहवा भंसार कार्यालय के चीफ नरेंद्र चौधरी रहे। इस अवसर पर एसएसबी 66 वीं बटालियन के कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई , कस्टम अधीक्षक आलोक कुमार , बृजेश कुमार , एनएम श्रीवास्तव , कस्टम इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह , अभिषेक कुमार , प्रवीण कुमार , सोनौली थानाध्यक्ष अंकित सिंह व नौतनवा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे।

  • भारत व नेपाल के अधिकारियों ने गणतंत्र दिवस पर सरहद पर बांटी मिठाई

    भारत व नेपाल के अधिकारियों ने गणतंत्र दिवस पर सरहद पर बांटी मिठाई

    भारत व नेपाल के अधिकारियों ने गणतंत्र दिवस पर सरहद पर बांटी मिठाई,
    नेपाल के अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं,
    समन्वय के साथ सरहद की सुरक्षा का लिया संकल्प,

    संवाददाता :अरविंद कुमार

    सोनौली: महराजगंज : गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को सोनौली सीमा पर स्थित एसएसबी 66वीं व 22 वीं वाहिनी द्वारा 76 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस कार्यक्रम में नेपाल के अधिकारी भी शामिल हुए। दोनों देशों के अधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिला भारतीय गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी।
    कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। नेपाल राष्ट्र के अधिकारियों को मिठाई भेंट करने के अलावा सरहद पर मिठाई बांटी गई। सोनौली पुलिस चौकी प्रभारी अभय नारायण सिंह समेत भारत एवं नेपाल के अधिकारी उपस्थित रहे।