भारत नेपाल मैत्री समाज वीर सेनानी कल्याण संस्थान ने कुड़ाघाट स्थित अमर शहीद लेफ़्टिनेंट गौतम गुरुंग की प्रतिमा के समक्ष मनाया ७६ वां गणतंत्र दिवस

भारत नेपाल मैत्री समाज वीर सेनानी कल्याण संस्थान ने कुड़ाघाट स्थित अमर शहीद लेफ़्टिनेंट गौतम गुरुंग की प्रतिमा के समक्ष मनाया ७६ वां गणतंत्र दिवस ।

भारत नेपाल मैत्री समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्त के साथ वीर सेनानी कल्याण संस्थान के अध्यक्ष अनिरुद्ध शाही ने मिलकर किया भारतीय ध्वज का ध्वजारोहण ।
श्री गुप्त ने कहा कि तीन रंगो से बना ध्वज अनेकता में एकता को सहेजती है तो उस ध्वज में मौजूद चौबीस तिलिया भी चौबीस घंटे को दर्शाती है साथ ही संयम,आरोग्य,शांति,शील त्याग,क्षमता,सेवा,मैत्री,प्रेम बंधुत्व,संगठन कल्याण,कर्तव्य,अधिकार,सहकार्य,न्याय नीति,अर्थ,समता,नियम,व्यवस्था,सुरक्षा,उद्योग समृद्धि का प्रतीक है । सभी ने राष्ट्र गान गाया तत्पश्चात् प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर गगन भेदी नारा लगाया भारत माता की जय ।

सौजन्य: अनिल कुमार गुप्त, अध्यक्ष भारत नेपाल मैत्री समाज

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *