Tag: #News#up

  • महत्वपूर्ण सूचना: आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग -Uttar Pardesh

    महत्वपूर्ण सूचना: आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग -Uttar Pardesh

    आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग -Uttar Pardesh

    1- भारत के किसी भी क्षेत्र का नागरिक ई-लाटरी प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकता है तथा वह प्रदेश के किसी भी जनपद की दुकानों के लिए आवेदन कर सकता है।

    2- ई-लाटरी के प्रथम चरण के आवेदकों को नया पंजीकरण करना अनिवार्य है।

    3- एक पैन नंबर पर एक ही पंजीकरण मान्य होगा।

    4- वर्ष 2025-26 हेतु देशी मदिरा, कम्पोजिट दुकान तथा भांग की फुटकर दुकानों और मॉडल शॉप की ई-लाटरी हेतु पंजीकरण करने की सुविधा इस पोर्टल पर दिनांक 14.02.2025 को अपराह्न् 4:00 बजे से उपलब्ध होगी तथा दुकानों पर आवेदन करने और प्रोसेसिंग फीस जमा करने की सुविधा दिनांक 17.02.2025 को मध्यान्ह 12:00 बजे से दिनांक 27.02.2025 को सायं 05:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी I

    5- कृपया आवेदन करते समय सही सूचनायें शुद्धता से भरें। अशुद्ध एवं त्रुटिपूर्ण सूचनाओं के कारण आपका आवेदन पत्र अस्‍वीकार हो सकता है अथवा अन्‍य समस्‍यायें उत्‍पन्‍न हो सकती हैं जिसका पूर्ण दायित्‍व आवेदक का होगा। जमा धनराशियों की वापसी किसी भी दशा में नहीं होगी।

    6- प्रोसेसिंग फीस का भुगतान इस पोर्टल पर उपलब्‍ध सुविधा के माध्‍यम से ही किया जाना अनिवार्य है। आवेदन पत्र के संबंध में अन्‍य किसी माध्‍यम से राज्‍य सरकार अथवा आबकारी विभाग के पक्ष में जमा धनराशियां स्‍वीकार नहीं होंगी, न हीं इनकी वापसी के अनुरोध स्‍वीकार होंगें। इस संबंध में विशेष सावधानी एवं सतर्कता बरती जाय।
    7.महत्वपूर्ण सूचना- दिनांक 27.02.2025 को सायं 05:00 बजे तक आपकी प्रोसेसिंग फीस पेंडिंग या फेल रहती है तब आप प्रोसेसिंग फीस का ड्राफ्ट संबंधित जिला आबकारी अधिकारी के कार्यालय में दिनांक 27.02.2025 को सायं 08:00 बजे तक जमा कर सकते हैं, ऐसा करने पर आपके आवेदन पत्र को ई-लाटरी में शामिल कर लिया जायेगा I

  • एसटीएफ की नींव रखने वाले पूर्व आईपीएस का निधन

    एसटीएफ की नींव रखने वाले पूर्व आईपीएस का निधन

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश में STF की नींव रखने वाले 1966 बैच के IPS अफ़सर अजय राज शर्मा का 80 साल के उम्र में निधन हो गया है वह दिल्ली के पहले पुलिस कमिश्नर भी रह चुके है उन्हें मौजूदा गृह मंत्री लालकृष्ण आडवाणी यूपी से दिल्ली ले गए थे IPS अजय राज शर्मा ने ही UP में एनकाउंटर की शुरूआत की थी पहली बार उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर चंबल के डाकुओं का एनकाउंटर IPS अजय राज शर्मा के ही नेतृत्व में हुआ था जिसके बाद इसी IPS के नेतृत्व में STF का गठन किया गया जब श्री प्रकाश शुक्ल ने तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को मारने की सुपारी ली थी वह मूलरूप से मिर्जापुर के रहने वाले बहुत मिलनसार अफ़सर थे इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से इन्होंने ग्रेजुएशन किया था वह BSF में DG रैंक से रिटायर हुए थे काफ़ी समय से बीमार चल रहे थे।

  • विश्व के सबसे बड़ी आबादी वाले कुम्भ नगर में बिजली आपूर्ति का कीर्तिमान स्थापित करने हेतु तैयार बिजली कर्मी

    विश्व के सबसे बड़ी आबादी वाले कुम्भ नगर में बिजली आपूर्ति का कीर्तिमान स्थापित करने हेतु तैयार बिजली कर्मी

    28 जनवरी 2025 :विश्व के सबसे बड़ी आबादी वाले कुम्भ नगर में बिजली आपूर्ति का कीर्तिमान स्थापित करने हेतु तैयार बिजली कर्मी: उज्जैन कुम्भ में निजी कम्पनी ने बिजली आपूर्ति करने से मना कर दिया था:निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन और मोमबत्ती जुलूस निकाले गए।

    विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्षसमिति के सहसंयोजक पी के दीक्षित ने जानकारी दी कि,

    विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उप्र के आवाहन पर विश्व के सबसे बड़े नगर कुंभ नगर में बिजली कर्मी बिजली का नया कीर्तिमान स्थापित करने हेतु पूरी तरह संकल्प बद्ध और तैयार है। प्रयागराज के बिजली कर्मियों को संघर्ष समिति ने 28, 29 और 30 जनवरी को किसी भी आंदोलन से अलग रखा है और निर्देश दिया है कि वह महाकुंभ में बिजली की श्रेष्ठतम व्यवस्था का कीर्तिमान स्थापित करें।

    संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2016 में उज्जैन महाकुंभ के दौरान उज्जैन की बिजली व्यवस्था निजी कंपनी के पास थी और निजी कंपनी ने महाकुंभ के दौरान बिजली का नेटवर्क तैयार करने और बिजली आपूर्ति करने से इनकार कर दिया था।इसके बाद मप्र सरकार को निजीकरण का करार रद्द करना पड़ा था।आज अगर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम का निजीकरण हो गया होता तो प्रयागराज के महाकुंभ के दौरान उज्जैन जैसे ही हालत खड़े होते। उन्होंने कहा कि प्रयागराज का महाकुंभ निजीकरण के साए में हो रहा है ऐसे में बिजली कर्मियों द्वारा प्रयागराज में किए गए उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए सरकार को निजीकरण के फैसले को तत्काल वापस लेना चाहिए।
    संघर्ष समिति ने कहा कि निजी क्षेत्र की विमानन कंपनियों ने महा कुम्भ के दौरान लखनऊ से प्रयागराज का किराया 36 हजार रुपए कर दिया है। यदि बिजली निजी क्षेत्र में होती तो महाकुम्भ में 20-30 रु प्रति यूनिट की दरों पर बिजली मिलती। निजीकरण का फैसला लेते समय यह भी सरकार को विचार करना चाहिए।
    आज भी बिजली कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में सभी जनपदों और परियोजना मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया और मोमबत्ती जुलूस निकाला।
    संघर्ष समिति ने बताया कि महाकुंभ के दौरान प्रयागराज के कुंभ नगर में 4 लाख 25 हजार अस्थाई बिजली कनेक्शन दिए गए हैं ।11/0.4 केवी के 85 विद्युत उपकेंद्र बनाए गए हैं । 182 सर्किट किलोमीटर एचटी लाइन बनाई गई है और 1400 सर्किट किलोमीटर एलटी लाइन बनाई गई है। कुंभ नगर में बिजली के 340 डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर लगाए गए है। कुम्भ नगर में सुचारू विद्युत आपूर्ति हेतु 52000 बिजली के खम्भे लगाए गए हैं। महाकुंभ में निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने हेतु प्रत्येक विद्युत उपकेन्द्र पर दो सोर्स से बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। कुछ प्रमुख विद्युत उपकेंद्रों पर तीन सोर्स से बिजली आपूर्ति का इंतजाम किया गया है। संघर्ष समिति ने कहा कि अस्थाई बिजली कनेक्शन देने के लिए विश्व में कहीं पर भी स्थापित किया गया यह सबसे बड़ा बिजली का नेटवर्क है।*
    उल्लेखनीय है कि प्रयागराज में 5 जनवरी को हुई बिजली पंचायत में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने प्रयागराज के सभी बिजली कर्मचारियों को संविदा कर्मियों और अभियंताओं को यह शपथ दिलाई थी कि महाकुंभ के दौरान श्रेष्ठतम बिजली आपूर्ति का कीर्तिमान स्थापितकरेंगे।
    संघर्ष समिति के निर्देश पर 29 जनवरी को प्रयागराज के महाकुंभ में लगभग 10 करोड लोगों को बिजली की किसी प्रकार की दिक्कत न हो इस हेतु तमाम बिजली कर्मचारी दिन-रात जुटे हुए हैं और श्रेष्ठतम बिजली व्यवस्था का कीर्तिमान बनाने के लिए तैयार है।
    इस बीच पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के निर्णय के विरोध में आज भी प्रदेश के समस्त जनपदों और परियोजना मुख्यालयों पर बिजली कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया और मोमबत्ती जुलूस निकाल कर अपना विरोध दर्ज किया।
    राजधानी लखनऊ में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्यालय पर बिजली कर्मचारियों ने मोमबत्ती जुलूस निकाला। वाराणसी, आगरा, मेरठ, कानपुर, गोरखपुर, मिर्जापुर, आजमगढ़, बस्ती, देवीपाटन, अयोध्या, सुल्तानपुर,सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अलीगढ़, मथुरा, एटा,झांसी ,बांदा ,पनकी, परीछा, ओबरा, अनपरा में बिजली कर्मियों के विरोध प्रदर्शन हुए और मोमबत्ती जुलूस निकाले गए।

  • जमीन अधिग्रहण के विरुद्ध ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

    जमीन अधिग्रहण के विरुद्ध ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

    पिपरौली ब्लाक के मल्हीपुर गांव के ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय पर डीएम को संबोधित करते हुए एडीएम प्रशासन को जमीन अधिग्रहण के विरुद्ध ज्ञापन सौंपा,
    ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उमेश पांडेय और समाजसेवी कमलेश सिंह ने बताया कि मल्हीपुर गांव में गीडा प्रशासन द्वारा विगत दिनों दो बार अधिग्रहण कराया जा चुका है । अब तीसरी बार गीडा प्रशासन मल्हीपुर गांव की 40 हेक्टेयर की भूमि को अधिग्रहण करने की फिराक में है । इस जमीन पर कई विद्यालय, व्यापारिक प्रतिष्ठान और ग्रामीणों का घर है । जिसके अधिग्रहण से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है । अतः प्रशासन से मांग है कि इस तीसरी बार अधिग्रहण की प्रक्रिया को रोका जाए । डीएम को ज्ञापन देने गये ग्रामीणों द्वारा डीएम की अनुपस्थिति में एडीएम प्रशासन को यह ज्ञापन सौंपा गया । इस अवसर पर शशि भूषण सिंह, विनोद सिंह, विजय बहादुर सिंह, उपेंद्र, हरिश्चंद्र, रणविजय सिंह, प्रेम सिंह, अखंड सिंह, अजय सिंह, मृत्युंजय सिंह सहित दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित रहे ।

  • सत्यदेव शास्त्री नगर में पोखरे का होगा कायाकल्प, हटेगा अतिक्रमण

    सत्यदेव शास्त्री नगर में पोखरे का होगा कायाकल्प, हटेगा अतिक्रमण

    नगरपंचायत बड़हलगंज के वार्ड संख्या 06 सत्यदेव शास्त्री नगर में जनता को जलनिकासी की समस्या से निजात दिलाने के लिये जल्द ही अभियान चला कर यहां अवस्थित पोखरों को अतिक्रमण मुक्त कराने के साथ उनमें से सिल्ट निकलवा कर गहरा करने के साथ स्वच्छ बनवाया जायेगा,
    नगरपंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश उमर ने उक्त आश्वासन सत्यदेव शास्त्री नगर की जनता की पीड़ा सुनने के बाद दिया। श्री उमर वार्ड की सभासद प्रेमबालिका चतुर्वेदी के पति/प्रतिनिधि अमूल्य चतुर्वेदी के साथ वार्ड 06 और वार्ड 07 श्याम नगर (आंशिक) में जनसमस्याओं का जायजा लेने पहुचे थे। इस दौरान वार्ड की जनता ने अपनी परेशानियों को उनसे साझा किया। वार्ड की जनता ने बताया कि उन्हें सबसे अधिक परेशानी बारिश के दिनों में उठाना पड़ता है, अधिकांश मुहल्लों में लोगों को आने जाने के लिये घुटने भर पानी से होकर गुजरना पड़ता है। जिसके बाद श्री उमर ने शासन के सहयोग से इस समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सभासद प्रतिनिधि अमूल्य चन्द चतुर्वेदी ने वार्ड में खुली पड़ी नालियों को ढकने के लिये पटिया लगवाने के आग्रह किया जिसपर तत्काल कार्यवाही करते हुये उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित किया,
    नगर प्रतिनिधि महेश उमर द्वारा जनता के बीच जाकर उनसे समस्याओं को जानना और उनके निराकरण की व्यवस्था कराना लोगों को खूब भा रहा है, जनता ने श्री उमर के इस प्रयास की सराहना की। श्री उमर के साथ वार्ड 05, श्याम नगर के सभासद राजीव कुमार मिश्र, दीपक गौड़, दीपक शर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, रवि साहनी, राकेश कुमार राय, नियाज़ कुरैसी सहित नगर पंचायत के कर्मचारियों वरिष्ठ लिपिक सुनील कुमार, इलेक्ट्रिशियन राजू निगम, प्लम्बर गोपाल कुमार,
    विजय कुमार, रविन्द कुमार आदि मौजूद रहे,
    इस अवसर पर व्यापार मण्डल अध्यक्ष श्रीकांत सोनी, जनसेवा महामंत्री सन्तोष जायसवाल, बीजेपी मण्डल महामंत्री दुर्गेश मिश्रा, अमलेश कुमार, सुरेश सोनकर, उमेश यादव, विकाश गौड़ आदि मौजूद रहे।

  • एनकाउंटर की झड़ी जारी है

    एनकाउंटर की झड़ी जारी है

    यूपी में एनकाउंटर की झड़ी जारी है-

    लखनऊ में इंडियन ओवरसीज बैंक के 42 लॉकर काटने वाले 2 बदमाश सोबिंद कुमार और सनी दयाल पुलिस ने आज तड़के एक एनकाउंटर में मार गिराया है

    ये एनकाउंटर आज सुबह लखनऊ और गाजीपुर में हुए हैं

    कल पीलीभीत में 3 खालिस्तानी आतंकी मारे गए थे

  • सीएम डैशबोर्ड विकास कार्यों राजस्व वसूली आइजीआरएस का डीएम ने किया समीक्षा

    सीएम डैशबोर्ड विकास कार्यों राजस्व वसूली आइजीआरएस का डीएम ने किया समीक्षा

    सीएम डैशबोर्ड विकास कार्यों राजस्व वसूली आइजीआरएस का डीएम ने किया समीक्षा

    सीएम डैशबोर्ड की निगरानी करते रहें-  डीएम

    कोई भी आवेदन पत्र निर्धारित समयावधि से ज्यादा लंबित न रहें- डीएम

    गोरखपुर ।जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश ने सोमवार को सीएम डैशबोर्ड विकास कार्यों एवं राजस्व वसूली आइजीआरएस को लेकर समीक्षा किए जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों कर्मियों को योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन को लेकर निर्देश दिया । जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश द्वारा सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों एवं राजस्व वसूली आइजीआरएस की प्रगति एवं रैंकिंग की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण, प्रोबेशन विभाग, पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, खादी ग्रामोद्योग, उद्योग विभाग, लोक निर्माण विभाग, मत्स्य पालन, श्रम विभाग, पशुपालन विभाग, सेतु निगम, ग्राम्य विकास विभाग आबकारी विभाग सहित अन्य विभागों की संचालित योजनाओं की प्रगति एवं राजस्व से जुड़े विभागों द्वारा राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा किए।
    इस दौरान डीएम ने अधिकारियों से कहा कि निरंतर सीएम डैशबोर्ड की निगरानी करते रहें कोई भी आवेदन पत्र निर्धारित समयावधि से ज्यादा लंबित न रहें इसका जरूर ध्यान रखें सभी अधिकारी सीएम डैश बोर्ड पर योजनाओं से संबंधित
    अपने विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दें, वृद्धावस्था, निराश्रित महिला पेंशन आदि के आवेदनों का समय से निस्तारण करें, कोई भी आवेदन पत्र निर्धारित समयावधि से ज्यादा लंबित न रहें।डाटा फीड करते समय अच्छी तरह से देख ले तथा समय से डाटा फीड करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना हो। इस दौरान एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह मुख्य राजस्व अधिकारी अमित राठौर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी सहित समस्त उप जिला अधिकारी समस्त तहसीलदार व संबंधित विभागों के अधिकारी गण मौजूद रहे।

  • अब कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे सोने के लिए नहीं होगा मजबूर

    अब कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे सोने के लिए नहीं होगा मजबूर

    जनपद में 13 स्थानों पर बनाए गए है रैन बसेरा,

    सभी रैन बसेरा हेतु नामित हुए नोडल अधिकारी का जारी हुआ मोबाइल नंबर,

    रैन बसेरा में सभी बुनियादी आवश्यक संसाधन रहें उपलब्ध – डीएम,

    अब कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे सोने के लिए नहीं होगा मजबूर,

    कुशीनगर। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने अवगत कराया है कि शीतलहर एवं घने कोहरे के दृष्टिगत निराश्रित बुजुर्गों, यात्रियों/असहाय / कमजोर / गरीब व्यक्तियों सहित आम जनता की सुरक्षा और सहायता के लिए रात्रि निवास हेतु जनपद के समस्त नगर निकायों, में निःशुल्क शेल्टर होम/रैन बसेरों की स्थापना की गयी है। उक्त रैन बसेरों में केयर टेकर, प्रकाश की व्यवस्था, पर्याप्त मात्रा में कम्बल, ग‌द्दे एवं स्वच्छ बिस्तर, मेडिकल किट, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, महिलाओ एवं पुरुषों के अलग-अलग रहने की व्यवस्था, महिलाओ एवं किशोरियों की सुरक्षा व्यवस्था, अलाय की व्यवस्था, आदि आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था भी की गयी है। आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के अध्याय-4, धारा-25 की उप धारा 30 (2) व अध्याय-10, धारा 51 का प्रयोग करते हुए निर्देशित किया जाता है किः-

    सम्बन्धित अधिकारी के कार्यक्षेत्र में कोई भी व्यक्ति सड़क पर या खुले आसमान के नीचे सोया पाया जाता है, तो उन्हें रैन बसेरें तक पहुंचाया जाय। यह उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी। समय-समय पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराते हुए सम्बन्धित रैन बसेरों की जानकारी दी जाय। अपने स्तर से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाते हुए सार्वजनिक स्थल / बस स्टेशन / रेलवे स्टेशन आदि स्थलो पर रात्रि भ्रमण के दौरान संलग्न रैन बसेरों की सूची के अनुसार हर जरुरतमंद व्यक्ति को रैन बसेरों तक पहुंचाया जाय। यदि उक्त रैन बसेरो के अतिरिक्त अन्य शेल्टर होम की आवश्यकता हो तो व्यक्तिगत तौर पर अधोहस्ताक्षरी को तत्काल अवगत कराया जाय। जनपद के समस्त ग्राम पंचायतो में यदि रैन बसेरा न हो तो पंचायत भवनों में स्थापित कर लिया जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि हर जरूरतमंद व्यक्ति को रैन बसेरें की सुविधा उपलब्ध हो। यदि कोई शिकायत अथवा प्रतिकूल तथ्य हो तों अधोहस्ताक्षरी को तत्काल अवगत कराया जाय।
    जिलाधिकारी ने नगर निकाय- शेल्टर होम/ रैन बसेरा का विवरण देते हुए बताया कि जलकल भवन परिसर कार्यालय नगर पालिका परिषद पडरौना के रैन बसेरा प्रभारी का मो0न0- 9721974550, कुशीनगर स्थित विश्वकर्मा मंदिर फाजिलनगर रोड कुशीनगर के रैन बसेरा प्रभारी का मो0न0- 9793306073, विवाह भवन गोला बाजार कुशीनगर में रैन बसेरा प्रभारी का मो0नं0- 9794190 799, बस स्टेशन परिसर कुशीनगर के रैन बसेरा प्रभारी का मो0नं0- 9140242979, इसी प्रकार फाजिलनगर स्थित वार्ड नंबर 13 पंचायत भवन पिपरा रज्जब के रैन बसेरा के प्रभारी का मो0 नं0 6390450775, कप्तानगंज स्थित राम जानकी नगर वार्ड नंबर 5 के रैन बसेरा प्रभारी मो0नं0 6391350963, रामकोला स्थित धर्मशमदा नगर वार्ड नंबर 12 रामकोला के प्रभारी का मो0नं0- 9838953020, तमकुही राज अंतर्गत वार्ड नंबर 2 पंचायत भवन हरिहरपुर के प्रभारी का मोबाइल नंबर 7850003009, विवाह भवन वार्ड नंबर 7 सुभाष चौक नगर पंचायत दुदही के रैन बसेरा प्रभारी का मोबाइल नंबर 9838089475, सामुदायिक विवाह भवन नगर पंचायत परिषद सेवरही के रैन बसेरा प्रभारी का मोबाइल नं0- 7380556013, खड्डा अंतर्गत नगर पंचायत धर्मशाला वार्ड नंबर 8 इंदिरा नगर के रैन बसेरा प्रभारी का मोबाइल नंबर 7068266075, छितौनी अंतर्गत वार्ड नंबर 11 पनियहा नगर पंचायत भवन के रैन बसेरा प्रभारी का मोबाइल नंबर 9369055982, हाटा अंतर्गत वार्ड नंबर 1 बागनाथ तिराहा के रैन बसेरा प्रभारी का मोबाइल नंबर 8423062098, सुकरौली अंतर्गत पंचायत भवन वार्ड नंबर 8 मालवीय नगर के रैन बसेरा प्रभारी का मोबाइल नंबर 8115645251, तथा मथौली अंतर्गत पंचायत भवन वार्ड नंबर 16 सरदार वल्लभभाई पटेल नगर के रैन बसेरा प्रभारी का मोबाइल नंबर 951765 4710 है।
    जिलाधिकारी ने उक्त के संबंध में प्रभावी क्रियान्वयन /आवश्यक कार्यवाही के निर्देश समस्त उप जिलाधिकारी गण, क्षेत्राधिकारी, खंड विकास अधिकारी, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी तथा सहायक क्षेत्रीय प्रबंधन रोडवेज पडरौना कुशीनगर को दिए हैं।

  • सहकारी गन्ना विकास समिति सरदार नगर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

    सहकारी गन्ना विकास समिति सरदार नगर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

    सहकारी गन्ना विकास समिति सरदार नगर में आयोजित सम्मान समारोह में 11 डायरेक्टर 151 डेलिगेट्स तथा समिति के सचिन चौधरी एवं सीनियर सीडी आई सतीश सिंह तथा गन्ना पर्यवेक्षकों को सम्मानित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कमलेश पासवान केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सहजानंद राय विशिष्ट अतिथि श्री श्रवण निषाद विधायक पूर्व विधायक एवं पूर्व सांसद श्री जयप्रकाश निषाद पूर्व विधायक एवं अनुसूचित जाति जनजाति के उपाध्यक्ष श्री बेचन राम जी सरदार नगर एवं बरहमपुर के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अध्यक्ष सनी जायसवाल पूर्व अध्यक्ष श्री ज्योति प्रकाश गुप्ता चारों मंडलों के अध्यक्ष श्री योगेंद्र जायसवाल श्री सुग्रीव तिवारी श्री चंदन मिश्रा श्री विनोद शर्मा मंडल महामंत्री श्री राजन पांडे उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग दिये कार्यक्रम की अध्यक्षता दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्री राधेश्याम सिंह ने किया

  • दिवंगत विशाल सिंह के परिवार ने योगी जी से की मुलाकात

    दिवंगत विशाल सिंह के परिवार ने योगी जी से की मुलाकात

    गोरखपुर, 24 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में देवरिया के स्वर्गीय विशाल सिंह के पिता विनीत सिंह, माता विजयलक्ष्मी और स्वर्गीय निहाल सिंह के पिता विश्वजीत सिंह व माता गायत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री जी ने पीड़ित परिवारों को न्याय का भरोसा दिलाया तथा आश्वासन दिया कि सरकार उनके साथ खड़ी है और दोषियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंह उपस्थित रहे।