Tag: #News#up

  • कुशीनगर पुलिस ने देसी शराब की खेप को पकड़ा

    कुशीनगर पुलिस ने देसी शराब की खेप को पकड़ा

     

    कुशीनगर पुलिस ने देसी शराब की खेप को पकड़ा,

    शराब तस्करों ने पुलिस को आते देख शराब से भरी बोलेरो वाहन को छोड़कर हुए फरार,

    बोलेरो वाहन से तस्करी कर ले जा रहे 32 पेटी अवैध देशी शराब व 22 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब हुए बरामद,

    बरामद शराब कि किमत वाहन सहित 6 लाख 90 हजार रुपए बताई जा रही है।

    थाना तमकुहीराज व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना तमकुहीराज क्षेत्र से एक बोलेरो वाहन से तस्करी कर बिहार ले जा रहे 32 पेटी देशी शराब व 22 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।

  • डांस करते-करते कुर्सी पर बैठा, फिर उठा ही नहीं…

    डांस करते-करते कुर्सी पर बैठा, फिर उठा ही नहीं…

    डांस करते-करते कुर्सी पर बैठा, फिर उठा ही नहीं… हल्दी की रस्म में थम गईं टीचर की सांसें
    मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक टीचर की हल्दी की रस्म में मौत हो गई. टीचर डीजे पर डांस करते-करते कुर्सी पर बैठा, फिर उसके बाद उठा ही नहीं. आनन-फानन में लोग उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

  • टूट गई शादी आई०ई०एस० की, प्रेमिका ने काटा बवाल

    टूट गई शादी आई०ई०एस० की, प्रेमिका ने काटा बवाल

    यूपी के लखनऊ में एक IES अफसर की शादी थी.

    एक दिन पहले बढ़िया तिलक हुआ. दोस्तों ने खूब डांस किया और तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट कर दी.

    यहीं से मामला गड़बड़ा गया,

    IES अफसर की प्रेमिका है, जो मुंबई में रहती है, उसने ये तस्वीर देख ली.

    IES अफसर ने प्रेमिका से बताया नहीं था कि उसकी शादी हो रही है.

    तस्वीर देखते ही प्रेमिका फ़ौरन लखनऊ पहुंची, खूब गदर कटा, बारात उठ न सकी.

    पुलिस के सामने पंचायत हुई, शादी टूट गई.

  • बंदे में एक दोष न हो बन्दा कभी एहसान फरामोश न हो

    बंदे में एक दोष न हो बन्दा कभी एहसान फरामोश न हो

    “बंदे में एक दोष न हो बन्दा कभी एहसान फरामोश न हो”

    संतोष पटेल 14 साल पहले भोपाल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने आए थे, माली हालात ठीक नहीं थी, ऐसे में उनकी सलमान खान नामक एक सब्जी विक्रेता से दोस्ती हो गयी, उन् दिनों सलमान उन्हे फ्री में सब्जी वगैरा दे दिया करता था, अब संतोष पटेल DSP बन गये हैं तो अपने पुराने दोस्त सलमान खान से मिलने आए, संतोष पटेल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दोस्ती का वीडियो साझा करते हुए लिखा है ”बुरे समय में साथ निभाने वाले को भूल जाना किसी पाप से कम नहीं। बंदे में एक दोष न हो, बंदा ऐहसान फ़रामोश न हो”

    सलमान खान आज भी अपनी सब्जी की दुकान चलाते हैं, ऐसे कम ही लोग होते हैं जो सफलता प्राप्त करने के बाद अपने संघर्ष में किसी की छोटी-छोटी मदद भी याद रखते हैं, दोस्ताना सलामत रहे।

  • बकरे की बोटी को लेकर हंगामा, मारपीट

    बकरे की बोटी को लेकर हंगामा, मारपीट

    मिर्जापुर,

    बकरे की बोटी को लेकर हंगामा, मारपीट और बवाल,

    BJP सांसद विनोद बिंद के कार्यालय पर चले लात-घूसे

    बकरे की बोटी की जगह सिर्फ रसा देने पर भड़के लोग

    एक हजार लोगों को दावत में आने का न्यौता मिला था

    लोग दूर-दूर से पहुंचे लेकिन बकरे की बोटी मिली नहीं

    सांसद के भाई ने बोटी की जगह सिर्फ रसा दिया तो हंगामा