Tag: #Political#news#kushinagar#up#india

  • कुशीनगर सांसद विजय दुबे ने मुंडन समारोह में वस्त्र एवं छाता वितरण किया

    कुशीनगर सांसद विजय दुबे ने मुंडन समारोह में वस्त्र एवं छाता वितरण किया

    आज कुशीनगर के माननीय सांसद विजय दुबे ने लोकसभा क्षेत्र कुशीनगर अन्तर्गत रामकोला विधानसभा के पकड़ी मदरहा में समाजसेवी श्री भीम सिंह जी के सुपुत्र के शुभ मुण्डन संस्कार के उपलक्ष में आयोजित वस्त्र एवं छाता वितरण समारोह में निर्धन व असहाय महिलाओं को वस्त्र एवं छाता वितरण कर कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

    इस शानदार आयोजन के लिए कार्यक्रम संयोजक/ आयोजक श्री भीम सिंह को ढेर सारी शुभकामनाएं बधाई। आपके द्वारा आयोजित उक्त कार्य सराहनीय है।

    उक्त कार्यक्रम में माननीय विधायक रामकोला श्री विनय प्रकाश गौड़ जी, माननीय विधायक हाटा श्री मोहन वर्मा जी, नगर पंचायत अध्यक्ष मथौली श्री नवरंग सिंह जी,जिला अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा श्री जितेन्द्र सिंह जी,मण्डल अध्यक्ष मथौली श्री अदालत प्रसाद जी,वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सुभाष पाण्डेय जी, श्री संजय सिंह मुन्ना जी, श्री अखिलेश दास गुप्ता जी, पार्टी पदाधिकारी गण सहित स्थानीय ग्रामवासी उपस्थित रहें।

  • कुशीनगर के सांसद विजय दुबे ने बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा हेतु भूमि पूजन व सहभोज किया

    कुशीनगर के सांसद विजय दुबे ने बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा हेतु भूमि पूजन व सहभोज किया

    आज कुशीनगर के सांसद माननीय विजय दुबे ने कुशीनगर लोकसभा अन्तर्गत खड्डा विधानसभा के ग्राम सभा मडार विंदवलिया टोला बिंदवलिया में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापना हेतु भूमिपूजन/ शिलान्यास समारोह में पूजन अर्चन कर सम्मलित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा सहभोज कार्यक्रम में सम्मलित होकर सामाजिक समरसता की अपील किया।

    बाबा साहेब ने जो संविधान और सामाजिक न्याय का सपना देखा था, उसे साकार करने का संकल्प भाजपा पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

    डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के संघर्षमय जीवन से प्रेरणा लेकर हमें एक समतामूलक समाज का निर्माण करना है।

    उक्त अवसर पर मा० विधायक खड्डा श्री विवेकानन्द पाण्डेय जी, पार्टी पदाधिकारी गण सहित कार्यकर्ता गण व स्थानीय जनता उपस्थित रहे।

     

  • कुशीनगर के सांसद विजय दुबे ने केन्द्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह का किया अभिनंदन

    कुशीनगर के सांसद विजय दुबे ने केन्द्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह का किया अभिनंदन

    कुशीनगर के सांसद माननीय विजय दुबे ने आज कुशीनगर संसदीय क्षेत्र में पासपोर्ट सेवा केन्द्र के उद्धघाटन समारोह के लिए पधारे माननीय केन्द्रीय राज्यमंत्री पर्यावरण, वन, और जलवायु परिवर्तन व विदेश मंत्रालय, भारत सरकार श्री कीर्तिवर्धन सिंह जी का हाटा विधानसभा के तितला सुकरौली में पुष्प भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया।

    भगवान बुद्ध की नगरी कुशीनगर में आपका हृदय से हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत है।

     

  • कुशीनगर के सांसद विजय दुबे उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य के साथ सम्राट अशोक महान की जयंती समारोह में हुए सम्मिलित

    कुशीनगर के सांसद विजय दुबे उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य के साथ सम्राट अशोक महान की जयंती समारोह में हुए सम्मिलित

    कुशीनगर के माननीय सांसद विजय दुबे, लोकसभा क्षेत्र कुशीनगर अन्तर्गत पड़रौना नगर के जूनियर हाईस्कूल मैदान में उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी के साथ प्रियदर्शी चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयन्ती समारोह के उपलक्ष्य में सम्मिलित होकर भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं व जनमानस को संबोधित किया।

    चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान का जीवन शांति, सेवा, व धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है, तथा उनका संदेश आज भी राष्ट्र निर्माण की दिशा में अत्यंत प्रासंगिक है।

    उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष कुशीनगर श्री दुर्गेश राय जी, मा० विधायक गण पड़रौना सदर श्री मनीष जायसवाल जी, खड्डा श्री विवेकानन्द पाण्डेय जी, हाटा श्री मोहन वर्मा जी, फाजिलनगर श्री सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा जी,रामकोला श्री विनय प्रकाश गौड़ जी, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री श्री राजेश्वर सिंह जी, कार्यक्रम आयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता श्री नथुनी कुशवाहा जी, सदस्य पिछड़ा आयोग श्री फ़ुलबदन कुशवाहा जी, पार्टी पदाधिकारी गण सहित कार्यकर्ता गण व देवतुल्य जनता जनार्दन उपस्थित रहे।

  • कुशीनगर के सांसद विजय दुबे ने नाले की सिल्ट, सफाई व बांध मरम्मत अभियान का किया शुभारंभ

    कुशीनगर के सांसद विजय दुबे ने नाले की सिल्ट, सफाई व बांध मरम्मत अभियान का किया शुभारंभ

    जहां जल है, वहीं जीवन है।

    कुशीनगर के सांसद माननीय विजय दुबे ने आज मेहड़ा, पोखरीभिंडा (मवन नाला पुल) से 56 किलोमीटर लंबे मवन नाले की सिल्ट सफाई और बांध मरम्मत कार्य का शुभारंभ किया।

    यह ऐसा कदम जो सिर्फ नाले की सफाई नहीं, ग्रामवासियों की चिंता, किसानों की फसल और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का समाधान है।

    इस परियोजना से;
    बाढ़ की समस्या में कमी आएगी,
    जल निकासी बेहतर होगी,
    खेतों में जलभराव नहीं होगा,
    खेती योग्य भूमि की उत्पादकता बढ़ेगी,
    ग्रामीण क्षेत्रों की बुनियादी सुविधाएं सशक्त होंगी,

    उक्त अवसर पर माननीय विधायक रामकोला श्री विनय प्रकाश गौड़ जी, पार्टी पदाधिकारी गण, मण्डल अध्यक्ष गण, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग द्वितीय महराजगंज सहित कार्यकर्ता गण व स्थानीय ग्रामवासी उपस्थित रहे।
    सभी क्षेत्रवासियों को धन्यवाद।