कुशीनगर सांसद विजय दुबे ने मुंडन समारोह में वस्त्र एवं छाता वितरण किया

आज कुशीनगर के माननीय सांसद विजय दुबे ने लोकसभा क्षेत्र कुशीनगर अन्तर्गत रामकोला विधानसभा के पकड़ी मदरहा में समाजसेवी श्री भीम सिंह जी के सुपुत्र के शुभ मुण्डन संस्कार के उपलक्ष में आयोजित वस्त्र एवं छाता वितरण समारोह में निर्धन व असहाय महिलाओं को वस्त्र एवं छाता वितरण कर कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

इस शानदार आयोजन के लिए कार्यक्रम संयोजक/ आयोजक श्री भीम सिंह को ढेर सारी शुभकामनाएं बधाई। आपके द्वारा आयोजित उक्त कार्य सराहनीय है।

उक्त कार्यक्रम में माननीय विधायक रामकोला श्री विनय प्रकाश गौड़ जी, माननीय विधायक हाटा श्री मोहन वर्मा जी, नगर पंचायत अध्यक्ष मथौली श्री नवरंग सिंह जी,जिला अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा श्री जितेन्द्र सिंह जी,मण्डल अध्यक्ष मथौली श्री अदालत प्रसाद जी,वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सुभाष पाण्डेय जी, श्री संजय सिंह मुन्ना जी, श्री अखिलेश दास गुप्ता जी, पार्टी पदाधिकारी गण सहित स्थानीय ग्रामवासी उपस्थित रहें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *