Tag: #politics #up#india

  • सीएम योगी का प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना

    सीएम योगी का प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना

    सीएम योगी का प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना,

    कल कांग्रेस की एक नेत्री संसद में फिलिस्तीन का बैग लेकर घूम रही थी,जबकि हम यूपी के नौजवानों को इजराइल भेज रहे हैं,यूपी के अबतक लगभग 5600 से अधिक युवा इजराइल गए हैं निर्माण कार्य के लिए जहां उन्हें रहने खाने की फ़्री व्यवस्था और डेढ़ लाख महीने की तनख्वाह मिल रही है।

  • भाजपा मंडल अध्यक्ष पद के लिए हुआ नामांकन

    भाजपा मंडल अध्यक्ष पद के लिए हुआ नामांकन

    भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व अभियान के तहत पीपीगंज मंडल अध्यक्ष पद के लिये आज नगर पंचायत पीपीगंज के सभागार में मंडल चुनाव अधिकारी राम उजागिर शुक्ल के देख रेख में व मंडल अध्यक्ष राकेश चौधरी की अध्यक्षता में शांति पूर्वक नामांकन पत्र दाखिल हुआ.जिसमें मंडल उपाध्यक्ष वेद प्रकाश दूबे,महामंत्री पशुपति नाथ अग्रहरि,अजित सिंह, राधाकृष्ण निषाद, तारकेश चौधरी,परमात्मा चौबे ने अध्यक्ष पद के लिये नामांकन किया।
    मंडल चुनाव अधिकारी राम उजागिर शुक्ल ने शांति पूर्ण तरीके से नामांकन होने के लिये कार्यक्रम में आये हुए सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया. मंडल अध्यक्ष राकेश चौधरी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार ब्यक्त किया।
    कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनिल अग्रहरी, विंद्रासन चौधरी, दिलीप पांडेय, मनोज अग्रहरि, लाल जी विश्वकर्मा, अजय पांडेय, बाबूलाल गुप्ता ,बुधिराम जायसवाल,प्रदीप चौहान,शशिभूषण पासवान, राज त्रिपाठी,जयहिंद सिंह, श्री केश मणि त्रिपाठी,दिनेश यादव, ईश्वर देव यादव,बृजेश चौरसिया, घनश्याम यादव,राम हित निषाद, सुभाष मद्धेशिया,रामजी आदि लोग शामिल रहें

    https://youtube.com/shorts/CgMS5hwRhVo?si=5f0VEh8Y26I6QYtr

  • संभल पर CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

    संभल पर CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

    संभल पर CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान,

    अयोध्या में आने वाला जनमानस प्रफुल्लित है,

    संभल में इतना प्राचीन मंदिर क्या रातों-रात प्रशासन ने बना दिया?
    क्या वहां बजरंगबली की इतनी प्राचीन मूर्ति रातों-रात आ गई?

    उन दरिंदों को आज तक सजा क्यों नहीं मिली, जिन्होंने 46 वर्ष पहले संभल में नरसंहार किया था? इस पर चर्चा क्यों नहीं होती है?

  • सीएम योगी पहुंचे पटेल पार्क

    सीएम योगी पहुंचे पटेल पार्क

    लखनऊ: सीएम योगी हजरतगंज स्थित पटेल पार्क पहुंचे,

    सीएम ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया,

    सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर सीएम ने श्रद्धांजलि दी,

    हजरतगंज स्थित पटेल पार्क में श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम।

  • भाजपा संगठन चुनाव में लेनदेन की शिकायत पर कार्यवाही होना तय

    भाजपा संगठन चुनाव में लेनदेन की शिकायत पर कार्यवाही होना तय

     

    लखनऊ: भाजपा संगठन चुनाव में लेनदेन की शिकायत पर कार्यवाही होना तय,

    संगठन चुनाव में भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी,

    पश्चिम ब्रज और अवध की क्षेत्रीय कार्यशालाओं में नेताओं को सख्त हिदायत,

    पश्चिम और ब्रज क्षेत्र से गड़बड़ियों को मिल रही काफी शिकायतें,

    पार्टी के कड़े रुख से कार्यकर्ताओं में चुनाव में पारदर्शिता की जगी उम्मीद,

    राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने पश्चिम क्षेत्र पूर्व सांसद संजय भाटिया ने ब्रज क्षेत्र जबकि संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने अवध क्षेत्र की ली कार्यशाला,

    विनोद तावड़े ने दिखाए तीखे तेवर चुनाव से जुड़े लोगों को दी सख्त हिदायत।

    https://youtu.be/YL9fNPXX-FE?si=CgdPDA4fNZ_r6614

  • जिसे मुस्लिम कहते हैं संभल की जामा मस्जिद, उस हरि मंदिर में सपा सरकार ने बंद करवाई थी पूजा:

    जिसे मुस्लिम कहते हैं संभल की जामा मस्जिद, उस हरि मंदिर में सपा सरकार ने बंद करवाई थी पूजा:

    जिसे मुस्लिम कहते हैं संभल की जामा मस्जिद, उस हरि मंदिर में सपा सरकार ने बंद करवाई थी पूजा: बीजेपी MLA ने दिखाए मैप-फोटो, ASI ने भी माना इमारत में बार-बार हुए बदलाव

    उत्तर प्रदेश स्थित संभल के जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के मेरठ सर्किल में पुरातत्वविद अधीक्षक विनोद सिंह रावत ने एक हलफनामे दायर किया है। इस हलफनामे में कहा गया है कि ASI अधिकारियों को निरीक्षण के लिए मस्जिद में जाने की अनुमति नहीं दी गई। इसके साथ ही जामा मस्जिद प्रबंधन समिति ने मस्जिद के अंदर कई हस्तक्षेप एवं बदलाव किए हैं।
    हलफनामे में कहा गया है कि ASI की एक टीम ने विवादित मस्जिद का साल 1998 में और फिर जून 2024 में निरीक्षण किया था। पत्रकार राहुल शिवशंकर द्वारा सोशल मीडिया साइट X पर शेयर किए गए हलफनामे की कॉपी में कहा गया है, “एएसआई के लिए भी स्थिति बहुत कठिन है। ASI के अधिकारियों को भी निरीक्षण के लिए स्मारक में प्रवेश करने की अनुमति नहीं थी।”
    हलफनामे में आगे कहा गया है, “हालाँकि, जिला प्रशासन के सहयोग से ASI ने समय-समय पर स्मारक (जामा मस्जिद) का निरीक्षण किया। ASI की एक टीम ने साल 1998 में स्मारक का निरीक्षण किया था। एएसआई टीम द्वारा स्मारक का सबसे हालिया निरीक्षण 25 जून, 2024 को किया गया था। निरीक्षण नोट की एक प्रति भी अनुलग्नक-I के रूप में संलग्न है।”

    विनोद सिंह रावत ने आगे कहा है कि संभल के जामा मस्जिद प्रबंधन समिति ने विवादित मस्जिद में कई तरह के हस्तक्षेप और बदलाव किए हैं। मस्जिद प्रबंधन समिति ने ASI टीम को निरीक्षण करने से रोक दिया है। इस तरह ASI को मस्जिद की वर्तमान स्थिति के बारे में पता नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि ASI के पास इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं है कि मस्जिद में कोई अतिरिक्त निर्माण किया गया था या नहीं।
    हलफनामे में आगे लिखा है, “अनुच्छेद 32 और 33 के जवाब में यह प्रस्तुत किया गया है कि स्मारक से जुड़ी मस्जिद प्रबंधन समिति ने स्मारक में विभिन्न हस्तक्षेप, परिवर्धन, संशोधन आदि किए हैं। जून 2024 के महीने में ASI के अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण में स्मारक में किए गए कुछ हस्तक्षेपों को दर्ज किया गया है। उक्त निरीक्षण नोट की एक प्रति कृपया अनुलग्नक-I में देखी जा सकती है।”
    इसमें आगे कहा गया है कि ASI टीम को इसके नियमित निरीक्षण से रोक दिया गया है। विनोद सिंह रावत ने अपने हलफनामे में यह भी बताया है कि इस मस्जिद में जब भी किसी आधुनिक हस्तक्षेप या बदलाव की गतिविधि देखी गई तो स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई और इसके जिम्मेदार लोगों एवं संस्थाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।
    इस तरह जामा मस्जिद की वर्तमान स्थिति और उसमें किए गए बदलाव के बारे में ASI को जानकारी नहीं है। इस मामले में यह हलफनामा बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि 22 दिसंबर 1920 को अधिनियम की धारा 3(3) के तहत संयुक्त प्रांत सरकार ने अधिसूचना जारी करके विवादित स्थल को संरक्षित स्मारक घोषित किया था।

    सपा सरकार से पहले हरिहर मंदिर में होती थी पूजा-अर्चना

    वहीं, देवरिया से भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने अपने सोशल मीडिया साइट X पर जामा मस्जिद का पुराना नक्शा और कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें कुछ महिलाओं को पूजा करते हुए देखा जा सकता है। त्रिपाठी का कहना है कि साल 2012 की सपा सरकार से पहले जामा मस्जिद में पूजा और शादी-विवाह होते थे।
    उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “इसकी (पूजा-अर्चना और शादी-विवाह की) पुरानी तस्वीरें भी हैं। सपा सरकार में MP शफीकुर्रहमान बर्क़ के दबाव में पूजा-अर्चना रूकवा दी गई। हरि मंदिर को पूरी तौर पर जामा मस्जिद में तब्दील कर दिया गया। सरकारी गजट से लेकर तमाम लेखों में यहाँ हिंदू मंदिर का ज़िक्र है। यही वजह है कि आज कुछ लोगों को सर्वे से डर लगता है!”

  • 1068 करोड़ रुपये के निवेश का मार्ग प्रशस्त करेंगे मुख्यमंत्री,

    1068 करोड़ रुपये के निवेश का मार्ग प्रशस्त करेंगे मुख्यमंत्री,

    1068 करोड़ रुपये के निवेश का मार्ग प्रशस्त करेंगे मुख्यमंत्री,

    गीडा का 35वां स्थापना दिवस समारोह शनिवार को, सीएम योगी होंगे मुख्य अतिथि,

    209 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

    ट्रेड शो का करेंगे उद्घाटन, पांच बड़े निवेशकों को भूमि आवंटन पत्र और कौशल विकास का प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को देंगे सर्टिफिकेट

    निवेश मित्र पोर्टल पर इंटीग्रेट होने वाली गीडा की 20 सुविधाओं का सीएम के हाथों होगा शुभारंभ

    गोरखपुर, 29 नवंबर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) का 35वां स्थापना दिवस समारोह शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में मनाया जाएगा। इस अवसर पर वर्तमान वित्तीय वर्ष में गीडा की तरफ से 1068 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश के सापेक्ष 85 निवेशकों को हुए भूखंडों के आवंटन में से पांच बड़े निवेशकों को खुद मुख्यमंत्री आवंटन प्रमाण पत्र सौंपेंगे। इसके साथ ही वह गीडा के विभिन्न सेक्टरों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के 209 करोड़ रुपये के कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के अलावा गीडा के नाइलिट सेंटर से कौशल विकास का प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को सर्टिफिकेट प्रदान करेंगे। स्थापना दिवस पर सीएम योगी गीडा में लगने वाले दो दिवसीय ट्रेड शो और निवेश मित्र पोर्टल पर इंटीग्रेट होने वाली गीडा की 20 सुविधाओं का भी शुभारंभ करेंगे।

    गीडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) श्रीमती अनुज मलिक के मुताबिक स्थापना के 35वें स्थापना वर्ष में गीडा ने अभी तक 3 लाख 27 हजार 313 वर्गमीटर क्षेत्रफल में 85 औद्योगिक भूखंडों का आवंटन किया है। इसके जरिये 1068 करोड़ रुपये का निवेश और 4658 रोजगार सृजन प्रस्तावित है। स्थापना दिवस समारोह में आवंटित किए गए भूखंडों में से पांच बड़े निवेशकों को आवंटन पत्र का वितरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा। गीडा की सीईओ के अनुसार वर्तमान वित्तीय वर्ष में जिन प्रमुख इकाइयों के लिए जमीनों का आवंटन किया गया है उनमें एपीएल अपोलो ट्यूब्स लिमिटेड, एसएलएमजी पीईटी प्लांट, कपिला कृषि उद्योग, आईसन एयर कूलर, टेक्नोप्लास्ट पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड, मॉडर्न पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड, नोवामैक्स इंडस्ट्रीज व होटल नीलकंठ ग्रैंड शामिल हैं।

    *123 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास और 86 करोड़ रुपये के कार्यों का होगा लोकार्पण*
    गीडा के 35वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से जुड़ी कुल 209 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। वह 123 करोड़ रुपये के कार्यों का शिलान्यास तथा 86 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। शिलान्यास के प्रोजेक्ट्स में 94 करोड़ के सिविल और 29 करोड़ रुपये के विद्युत कार्य शामिल हैं। जबकि लोकार्पण की परियोजनाओं में 72 करोड़ के सिविल और 14 करोड़ रुपये के विद्युत कार्य सम्मिलित हैं।

    *और बेहतर होगा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस*
    *मुख्यमंत्री के हाथों निवेश मित्र पोर्टल पर इंटीग्रेट होने वाली गीडा की 20 सुविधाओं का शुभारंभ होने के साथ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और बेहतर होगा। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष गीडा के स्थापना दिवस समारोह पर सीएम योगी ने उद्यमियों की सुविधा के लिए ‘गीडा सेवा’ पोर्टल का शुभारंभ किया था। अब निवेश मित्र पोर्टल पर गीडा की 20 सुविधाओं के जुड़ जाने से उद्यमियों को और सहूलियत मिलेगी।

    *कौशल विकास का केंद्र बना नाइलिट का गीडा कैम्पस*
    पिछले स्थापना दिवस समारोह में गीडा ने नाइलिट (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) से एमओयू कर स्थानीय युवाओं के कौशल विकास के लिए 9280 वर्गमीटर का कैम्पस, निर्मित भवन के साथ निशुल्क उपलब्ध कराया था। नाइलिट का गीडा कैम्पस कौशल विकास का केंद्र बनकर उभरा है। यहां अभी तक 13 पाठ्यक्रमों में 617 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। गीडा के 35वें स्थापना दिवस समारोह में सीएम योगी नाइलिट से प्रशिक्षित पांच युवाओं को सर्टिफिकेट वितरित करेंगे।

    *दो दिवसीय ट्रेड शो में बड़ी कम्पनियों के साथ दिखेगा स्थानीय उत्पादों का जलवा*
    गीडा की तरफ से स्थापना दिवस पर दो दिवसीय ट्रेड शो का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें बड़ी कम्पनियों के उत्पादों के साथ स्थानीय उत्पादों, खासकर ओडीओपी का जलवा देखने को मिलेगा। स्थानीय उत्पादों को बेहतर मंच देने के लिए मुख्यमंत्री पहले ही निर्देश दे चुके हैं। ट्रेड शो में पेप्सिको, कोका-कोला, अडानी समूह समेत 15 बड़ी कम्पनियों के प्रतिनिधि भी आएंगे। ट्रेड शो के दूसरे दिन एक दिसंबर को तीन तकनीकी सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

  • सीएम योगी ने किया नागवासुकि का दर्शन, गंगा पुत्र भीष्म की उतारी आरती

    सीएम योगी ने किया नागवासुकि का दर्शन, गंगा पुत्र भीष्म की उतारी आरती

    महाकुम्भ 2025 विशेष,

    सीएम योगी ने किया नागवासुकि का दर्शन, गंगा पुत्र भीष्म की उतारी आरती,

    प्रयागराज दौरे पर विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने नागवासुकि मंदिर में किए दर्शन और पूजन,

    प्रयागराज। 27 नवम्बर :महाकुम्भ की तैयारियों को परखने प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष ध्यान प्राचीन मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर रहा। प्रयागराज में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ही मुख्यमंत्री योगी नागवासुकि मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने नागवासुकि मंदिर में दर्शन और पूजन किया। यहां सीएम योगी ने नागवासुकि की प्रतिमा को माला पहनाकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद सीएम योगी ने गंगा पुत्र भीष्म का भी दर्शन किया। साथ ही पुष्प अर्पित कर आरती भी उतारी। उनके साथ उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य, नगर विकास मंत्री एके शर्मा, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी, समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं मंदिर के पुजारी भी मौजूद थे।

  • सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम को कहा उधार का संत

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम को कहा उधार का संत

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम को उधार का संत बताया है. अंबेडकरनगर में एक शादी समारोह में पहुंचे अखिलेश ने पत्रकारों के सवाल पर यह प्रतिक्रिया दी है. बीते दिनों संभल में हुई हिंसा को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आरोप लगाया था कि सपा के कार्यकर्ता इसमें शामिल थे. कई मौकों पर आचार्य यह भी कह चुके हैं कि संभल में कल्कि धाम बनने से अखिलेश की तत्कालीन सरकार ने रोक लगाई थी. अखिलेश यादव ने प्रमोद कृष्णम के सवाल पर कहा कि उधार के सन्तों पर हमें कुछ नहीं कहना.

  • नारंगी रंग की होंगी महाकुंभ में जाने वाली रोडवेज बसें

    नारंगी रंग की होंगी महाकुंभ में जाने वाली रोडवेज बसें

    महाकुंभ के दौरान प्रयागराज जाने वाली उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) की बसें नारंगी रंग में दिखेंगी। यात्रियों को सुखद यात्रा का एहसास कराने के लिए इसका संचालन करने वाले स्टाफ की काउंसिलिंग भी कराई जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए बस स्टेशनों पर हेल्प डेस्क 24 घंटे सक्रिय रहेगा। चालक और परिचालक यूनिफॉर्म में होंगे।

    एक रंग की बसें होने से यात्री दूर से महाकुंभ जाने वाली बसों को पहचान लेंगे। वहीं वाराणसी परिक्षेत्र के आठ डिपो से कुल 320 बसें महाकुंभ के लिए आवंटित की गई हैं। प्रयागराज में जनवरी से महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि बसों पर महाकुंभ का लोगो भी होगा।