सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम को कहा उधार का संत

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम को उधार का संत बताया है. अंबेडकरनगर में एक शादी समारोह में पहुंचे अखिलेश ने पत्रकारों के सवाल पर यह प्रतिक्रिया दी है. बीते दिनों संभल में हुई हिंसा को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आरोप लगाया था कि सपा के कार्यकर्ता इसमें शामिल थे. कई मौकों पर आचार्य यह भी कह चुके हैं कि संभल में कल्कि धाम बनने से अखिलेश की तत्कालीन सरकार ने रोक लगाई थी. अखिलेश यादव ने प्रमोद कृष्णम के सवाल पर कहा कि उधार के सन्तों पर हमें कुछ नहीं कहना.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *