Tag: #Politics#gorakhpur#up#india

  • तत्परता और संवेदनशीलता से हो जनता की समस्याओं का समाधान: सीएम योगी

    तत्परता और संवेदनशीलता से हो जनता की समस्याओं का समाधान: सीएम योगी

    तत्परता और संवेदनशीलता से हो जनता की समस्याओं का समाधान : सीएम योगी,

    जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं,

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दी हिदायत, जन समस्याओं के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी,

    गोरखपुर, 10 दिसंबर। सोमवार दोपहर बाद गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास के बाद मंगलवार सुबह जनता दर्शन में आए लोगों से मुलाकात की। ध्यान से उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं का निराकरण तत्परता और शीघ्रता से किया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर समस्या का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और संतुष्टिपरक होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है।

    गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने करीब 150 लोगों से मुलाकात की। उन्होंने सबको आश्वस्त किया कि हर व्यक्ति को न्याय दिलाया जाएगा। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित निस्तारण का निर्देश देने के साथ मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

    सीएम ने अफसरों से कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी सहायता की जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए।

    1. मंदिर की गोशाला में मुख्यमंत्री ने की गोसेवा,
      गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मंगलवार सुबह सीएम योगी की दिनचर्या परंपरागत रही। उन्होंने प्रातःकाल गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर मत्था टेका। सीएम योगी जब भी गोरखनाथ मंदिर में होते हैं तो गोसेवा उनकी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा रहती है। मंगलवार सुबह वह मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मंदिर की गोशाला में पहुंचे और वहां कुछ समय व्यतीत किया। गोवंश को दुलारकर उन्होंने अपने हाथों से उन्हें गुड़ खिलाया। इस दौरान एक गोवंश के साथ सीएम योगी स्नेहिल भाव से कुछ देर खेलते भी रहे।
  • ’स्वस्थ भारत’ के निर्माण को ‘स्वस्थ भारत’ का होना जरूरी :सीएम योगी

    ’स्वस्थ भारत’ के निर्माण को ‘स्वस्थ भारत’ का होना जरूरी :सीएम योगी

    ’स्वस्थ भारत’ के निर्माण को ‘स्वस्थ भारत’ का होना जरूरी :सीएम योगी,

    आयुष्मान वय वंदना कार्ड वितरण समारोह में बोले मुख्यमंत्री,

    हर नागरिक की आरोग्यता के लक्ष्य को पाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही डबल इंजन सरकार :सीएम योगी,

    मुफ्त इलाज की योजनाएं हों या फिर राहत कोष से आर्थिक मदद, हर कदम सशक्त भारत के लिए :सीएम योगी,

    प्रदेश के 65 जिलों को मेडिकल कॉलेज की सौगात दे चुकी है डबल इंजन की सरकार :सीएम योगी,

    गोरखपुर 9 दिसंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘सशक्त भारत’ के निर्माण के लिए स्वस्थ भारत का होना जरूरी है। ‘स्वस्थ भारत’ के लिए हर नागरिक की आरोग्यता के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में केंद्र और प्रदेश की सरकार हर एक स्तर पर पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना, आयुष्मान वय वंदना योजना हो या फिर मुख्यमंत्री राहत कोष से जरूरतमंदों को भरपूर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के कार्य, यह सभी स्वस्थ भारत के जरिये सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में बढ़ाए गए कदम हैं।

    सीएम योगी सोमवार को महंत दिग्विजयनाथ पार्क में 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के आयुष्मान वय वंदना कार्ड वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। 19 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से वय वंदना कार्ड प्रदान किए और उनसे आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना और सुदीर्घ-स्वस्थ जीवन की कामना की। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के पहले आजादी के बाद 70 सालों में प्रदेश में सिर्फ 12 सरकारी मेडिकल कॉलेज थे जबकि आज डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश के 75 में से 65 जिलों में एक-एक मेडिकल कॉलेज की सौगात दे दी है। अकेले इस वर्ष 16 मेडिकल कॉलेज प्रारंभ किए गए। इनमें से 13 सरकारी और 3 पीपीपी मोड पर संचालित होंगे। इसके अतिरिक्त दो नए प्राइवेट मेडिकल कॉलेज भी शुरू हुए हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में आए बदलाव की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के पहले गोरखपुर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रतिवर्ष इंसेफेलाइटिस से बड़ी संख्या में बच्चों की मौत होती थी। 2017 के बाद डबल इंजन की सरकार ने प्रभावी नियंत्रण के साथ बीमारी को समाप्त कर दिया है। 2017 के पहले जहां पूर्वी उत्तर प्रदेश में अकेला गोरखपुर का बीआरडी मेडिकल कॉलेज था, वह भी खुद बीमार रहा करता था। जबकि आज डबल इंजन की सरकार में गोरखपुर में एम्स खुल चुका है, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशलिटी की सेवा शुरू हो चुकी है। पहले देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, बलरामपुर, गोंडा और बहराइच में मेडिकल कॉलेज नहीं थे, वहीं आज इन जिलों में भी मेडिकल कॉलेज बन गए हैं या बन रहे हैं।

    हर जिले में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही सरकार,
    सीएम योगी ने कहा कि सरकार हर जिले में सरकारी अस्पतालों में आईसीयू, डायलिसिस, सीटी स्कैन, कलर डॉपलर, एमआरआई, ब्लड बैंक, ब्लड कंपोनेंट यूनिट जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कर रही है और इसका लाभ बड़े पैमानों पर नागरिक ले रहे हैं। इंसेफेलाइटिस पर नियंत्रण पाने के साथ ही सरकार ने कोरोना के संकट काल में प्रदेश के 25 करोड़ नागरिकों को बचाने के लिए सफल प्रयास किया। इंसेफेलाइटिस से मुक्ति दिलाने के बाद कोरोना को भी समाप्त किया गया। यह सुदृढ़ हुई स्वास्थ्य सुविधाओं के चलते ही संभव हुआ।

    दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है आयुष्मान योजना,
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सितंबर 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई आयुष्मान भारत योजना दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है। प्रति साल पांच लाख रुपये की मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने के लिए इसमें लाभार्थी को कुछ भी नहीं देना है, सिर्फ हर साल सिर्फ आयुष्मान हेल्थ कार्ड का नवीनीकरण कराना है। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ देश में सर्वाधिक उत्तर प्रदेश के लोगों को मिला है। प्रदेश में 5 करोड़ 25 लाख से अधिक लोगों के आयुष्मान हेल्थ कार्ड बने हैं। इस योजना के तहत 9 करोड़ से अधिक लाभार्थी सूचीबद्ध हैं। इस योजना से आच्छादित लोगों के इलाज हेतु सरकार ने व्यापक प्रबंधन किए हैं। अस्पतालों में इसके लिए अलग कर्मचारी और काउंटर की व्यवस्था है ताकि लाभार्थियों को कोई असुविधा न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि किन्हीं भी कारणों से जो जरूरतमंद प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से वंचित रह गए हैं, उन्हें उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लाभान्वित किया गया है।

    आयुष्मान योजना में अकेले गोरखपुर में खर्च हुए 320 करोड रुपये,
    सीएम योगी ने कहा कि आयुष्मान योजना का लाभ गोरखपुर के लोगों को भी भरपूर मिल रहा है। गोरखपुर में 91 सरकारी और 189 निजी अस्पतालों, यानी कुल 280 अस्पतालों को इस योजना के तहत आच्छादित किया गया है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान योजना में लाभार्थियों के इलाज के लिए सरकार ने अस्पतालों को 320 करोड रुपये उपलब्ध कराए हैं।

    मुख्यमंत्री राहत कोष से गोरखपुर के जरूरतमंदों को दिए गए 123.116 करोड रुपये,
    सीएम योगी ने कहा कि हर जरूरतमंद नागरिक को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने के लिए सरकार की चलाई योजनाओं के बावजूद भी यदि कोई व्यक्ति वंचित रह जाता है तो उसे मुख्यमंत्री राहत कोष से बड़े पैमाने पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बताया कि अकेले गोरखपुर में 7437 लोगों को 123.16 करोड रुपये की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति आयुष्मान भारत योजना या दीनदयाल कैशलेस योजना में भी नहीं है तो उन्हें मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने में देर नहीं लगाई जाती है।

    बुजुर्गों के बनवाएं वय वंदना कार्ड, मातृऋण, पित्रऋण और गुरुऋण से मिलेगी मुक्ति,
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जनप्रतिनिधियों और समाज के जागरूक लोगों का आह्वान किया है कि वे 70 वर्ष से अधिक उम्र के हर बुजुर्ग का आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवाने में मदद करें। इस योजना में न तो जाति और क्षेत्र का कोई भेद है और न ही कोई आय सीमा का बंधन। हर पात्र बुजुर्ग का कार्ड बनवाने के साथ ही उन्हें इसके तहत मिलने वाली सेवाओं और अस्पतालों की सूची भी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि यह कार्य करके मातृऋण, पितृऋण और गुरुऋण से तो मुक्ति मिलेगी ही, ढेर सारा पुण्य लाभ भी होगा। मुख्यमंत्री ने वय वंदना योजना के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच की परिचायक है। इस योजना से अब कोई भी बुजुर्ग अपने परिवार के लिए बंधन महसूस नहीं होगा, उसके इलाज का सारा खर्च सरकार देगी। मुख्यमंत्री ने नई पीढ़ी को बुजुर्गों का सम्मान और सेवा करने की नसीहत देते हुए कहा कि आज जिनकी श्रम और साधना पर हम टिके हैं, उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी भी हमारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर में 8325 लोगों के वय वंदना कार्ड बनाए जा चुके हैं। हर जागरुक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह 70 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को इस योजना से लाभान्वित कराए।

    स्वास्थ्य लाभार्थियों ने जताया सीएम योगी के प्रति आभार,
    कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयुष्मान योजना, दीनदयाल कैशलेस योजना और मुख्यमंत्री राहत कोष से गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता प्राप्त करने वाले कुल छह लाभार्थियों से भी संवाद किया। इन लाभार्थियों ने इलाज में सरकार की तरफ से मिली मदद के लिए मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान कार्ड की लाभार्थी रुस्तमपुर की इसरावती देवी ने मुख्यमंत्री को बताया कि एक माह पहले उनका कार्ड बना था। इसके माध्यम से उन्होंने अपनी आंख का ऑपरेशन कराया है और इसमें उनका एक भी रुपया खर्च नहीं हुआ है। दीनदयाल कैशलेस योजना की लाभार्थी नकहा की संध्या राय ने बताया कि उन्होंने इस योजना के माध्यम से गाल ब्लैडर का ऑपरेशन कराया है और उन्हें कोई धनराशि खर्च नहीं करनी पड़ी। आयुष्मान भारत की लाभार्थी नकहा की शारदा देवी ने मुख्यमंत्री को बताया कि अगस्त में उन्होंने कार्ड बनवाया था कार्ड बनवाने के बाद उन्होंने पथरी का मुफ्त ऑपरेशन कराया है। दीनदयाल कैशलेस योजना के लाभार्थी आशुतोष शर्मा ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने अपने पैर का ऑपरेशन कराया और योजना के चलते उन्हें एक भी पैसा नहीं देना पड़ा। मुख्यमंत्री राहत कोष से कैंसर के इलाज में सहायता पाने वाली गुलरिया बाजार की भुवरी देवी ने सीएम योगी को बताया कि राहत कोष से उन्हें पौने दो लाख रुपया मिला और इसके चलते उनका इलाज आसानी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनके पास आयुष्मान कार्ड नहीं है तो मुख्यमंत्री ने कहा कि वह चिंता न करें। जब तक कार्ड नहीं बनेगा तब तक सरकार उनके इलाज में पैसे की तंगी को बाधा नहीं बनने देगी। मुख्यमंत्री राहत कोष से ही आर्थिक सहायता प्राप्त करने वाले हसा हुसैन के सुधीर सिंह ने बताया कि वह माउथ कैंसर से पीड़ित है। इलाज में दिक्कत आने पर उन्होंने आवेदन किया तो मुख्यमंत्री राहत कोष से उन्हें तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिली। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि आगे भी इलाज जारी रहने पर उन्हें सहयोग मिलता रहेगा। इन सभी लाभार्थियों से मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वास्थ्य की मुक्त योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए अन्य लोगों को भी जागरूक करें। साथ ही अस्पतालों से भी यह मालूम करते रहे कि उनके मुफ्त इलाज में कितना रुपया खर्च हो रहा है।

    बीमारू प्रदेश से यूपी को उत्तम प्रदेश बना दिया है सीएम योगी ने :रविकिशन,
    आयुष्मान वय वंदना कार्ड वितरण समारोह में सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को बीमारू प्रदेश की छवि से निकाल कर उत्तम प्रदेश बना दिया है। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश और गोरखपुर शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी स्थान हासिल कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोच है कि हर गरीब को मुफ्त इलाज की सुविधा मिले। महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी की सरकार ने जन स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी है। सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास और स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

    यूपी में अब तक पौने लाख लोगों के बन चुके वय वंदना कार्ड,
    इस अवसर पर आयुष्मान भारत योजना उत्तर प्रदेश की मुख्य कार्यपालक अधिकारी संगीता सिंह ने बताया कि प्रदेश में अब तक पौने लाख आयुष्मान वय वंदना कार्ड बन चुके हैं। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्रदेश में अब तक 55 लाख लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिल चुकी है और इसके लिए सरकार की तरफ से 8424 करोड रुपए की धनराशि व्यय की गई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में किडनी ट्रांसप्लांट को भी इस योजना के दायरे में ला दिया गया है। आभार ज्ञापन गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह ने किया। कार्यक्रम में एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, विधायक फतेह बहादुर सिंह, श्रीराम चौहान, महेंद्रपाल सिंह, डॉ. विमलेश पासवान, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

    आयुष्मान कार्ड कैम्प का सीएम ने किया उद्घाटन,
    कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवाने के लिए लगाए गए कैंप का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने निर्देशित किया कि किसी भी बुजुर्ग को कार्ड बनवाने में कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए।

    स्वास्थ्य विभाग की प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री ने किया अवलोकन,
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। प्रदर्शनी का निरीक्षण करने के दौरान मुख्यमंत्री ने छोटे बच्चों का अन्नप्राशन और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की।

  • एमपी शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह का मुख्य महोत्सव मंगलवार को

    एमपी शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह का मुख्य महोत्सव मंगलवार को

    एमपी शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह का मुख्य महोत्सव मंगलवार को,

    सीएम योगी करेंगे अध्यक्षता,मुख्य अतिथि होंगे नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी,

    800 विद्यार्थियों को मिलेगा पुरस्कार एवं छात्रवृत्ति,

    गोरखपुर, 9 दिसंबर। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के 92वें संस्थापक सप्ताह समारोह का मुख्य महोत्सव (समापन कार्यक्रम) मंगलवार को महाराणा प्रताप इंटर कालेज के मैदान पर भव्यतापूर्वक होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोरक्षपीठाधीश्वर एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में नोबल पुरस्कार विजेता, बचपन बचाओ आंदोलन के प्रणेता कैलाश सत्यार्थी उपस्थित होंगे। इस वर्ष पर परिषद की तरफ से उत्कृष्टता के आधार पर संस्थाओं, शिक्षकों, कर्मचारियों और 800 विद्यार्थियों को ट्रॉफी, पदक व नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मुख्य महोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह मंगलवार प्रातः 9.30 बजे से प्रारम्भ होगा।

    1932 में पूर्व पूर्वी उत्तर प्रदेश में शैक्षिक पुनर्जागरण के ध्येय से ब्रह्मलीन गोरक्षपीठाधीश्वर महंत दिग्विजयनाथ द्वारा स्थापित महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के 92वें संस्थापक सप्ताह का शुभारंभ 4 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के साथ हुआ था। शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर उपस्थित थे। 10 दिसंबर को इसका समापन सप्ताह भर चली विभिन्न प्रतियोगिताओं के मेधावियों को पुरस्कृत करने के साथ होगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के हाथों पुरस्कृत होंगी। इस दौरान परिषद की सर्वश्रेष्ठ संस्था, सर्वश्रेष्ठ शिक्षक, सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी, इंटरमीडिएट, स्नातक व परास्नातक के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी को स्वर्ण पदक भी प्रदान किया जाएगा।

    एमपी कन्या इंटर कॉलेज रमदत्तपुर को मिलेगा श्रेष्ठतम संस्था का पुरस्कार,
    महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के 92वें संस्थापक समारोह के समापन अवसर पर श्रेष्ठतम संस्था का महायोगी श्री गोरक्षनाथ स्वर्ण पदक कन्या इंटर कॉलेज रमदत्तपुर को मिलेगा। श्रेष्ठतम परिचारक के लिए ब्रह्मलीन महंत गोपालनाथ स्वर्ण पदक एमपी इंटर कॉलेज सिविल लाइंस के बृजानंद को, श्रेष्ठतम कर्मचारी के लिए योगिराज बाबा ब्रह्मनाथ स्वर्ण पदक डीवीएनपीजी कॉलेज के बृजेश विश्वकर्मा को, श्रेष्ठतम शिक्षक के लिए योगिराज बाबा गंभीरनाथ स्वर्ण पदक गुरु गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आयुर्वेद कॉलेज) के शिक्षक डॉ. सुमित कुमार को प्राप्त होगा।

    श्रेष्ठतम विद्यार्थी और स्मृति पुरस्कार भी दिए जाएंगे,
    महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की संस्थाओं में स्नातकोत्तर के श्रेष्ठतम विद्यार्थी के रूप में ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ स्वर्ण पदक डीवीएनपीजी कॉलेज के सागर चौधरी को, स्नातक के श्रेष्ठतम विद्यार्थी के रूप में ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ स्वर्ण पदक एमपीपीजी कॉलेज जंगल धूसड़ के निमिष सिंह को तथा हाईस्कूल-इंटर के श्रेष्ठतम विद्यार्थी का महाराणा मेवाड़ स्वर्ण पदक एमपी बालिका इंटर कॉलेज सिविल लाइंस की गौरी गौड़ को प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 12 मेधावियों को विभिन्न विभूतियों के नाम पर नकद राशि सहित स्मृति पुरस्कार और बोर्ड परीक्षा/विश्वविद्यालय परीक्षा में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले 9 विद्यार्थियों को विशेष छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

    शिप्रा सिंह की पुस्तक ‘शिक्षा की भारतीय अवधारणा’ का होगा विमोचन,
    संस्थापक समारोह के मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के हाथों एमपीपीजी कॉलेज जंगल धूसड़ में शिक्षा शास्त्र विभाग की अध्यक्ष शिप्रा सिंह की पुस्तक ‘शिक्षा की भारतीय अवधारणा’ का विमोचन किया जाएगा। यह पुस्तक प्राचीन काल से शिक्षण पद्धति का विश्लेषण करते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा के महत्व को रेखांकित करती है।

  • पीएम मोदी गंगा-स्नान पूजन से करेंगे विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ की शुरुआत

    पीएम मोदी गंगा-स्नान पूजन से करेंगे विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ की शुरुआत

    पीएम मोदी गंगा-स्नान पूजन से करेंगे विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ की शुरुआत,संगम तट पर बनी खास जेटी,

    प्रयागराज।गंगा,यमुना और अदृश्य सरस्वती के त्रिवेणी के संगम तट पर 13 जनवरी 2025 में विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन महाकुंभ होने जा रहा है। महाकुंभ की शुरुआत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को संगम नगरी आने वाले हैं।पीएम गंगा पूजन कर महाकुंभ की औपचारिक शुरुआत करेंगे।इसके लिए संगम तट पर 50 मीटर लंबी और छह मीटर चौड़ी जेटी बनाई जा रही है।इस जेटी पर 25 लोग एक साथ खड़े हो सकते हैं।

    इस जेटी को 12 अतिविशिष्ट मेहमानों के लिए तैयार किया गया है।इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,कुछ केंद्रीय मंत्री,योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री, पुलिस आयुक्त,मंडलायुक्त,डीएम महाकुंभ होंगे। पीएम के साथ बैठने वालों की सूची प्रधानमंत्री कार्यालय से तैयार होकर आएगी।गंगा पूजन के बाद पीएम संगम तट पर जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम इस दौरान कुछ बड़े ऐलान कर सकते हैं।साथ ही 6500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे।

    बता दें कि पीएम मोदी जिस जेटी पर बैठकर पूजन करेंगे उसके आगे ही स्नान का प्रबंध किया जा रहा है।पीएम अरैल की ओर से निषादराज क्रूज से संगम आएंगे। इसी क्रूज में चेंजिंग रूम भी होगा।कुंभ 2019 में सभी प्रमुख स्नान पर्वो के बाद पीएम मोदी संगम नगरी आए थे।समापन पर आने के दौरान पीएम ने संगम में स्नान किया था।इस बार शुरुआत में स्नान करने की तैयारी है।

  • मुख्यमंत्री जी ने सड़क हादसे का संज्ञान लिया

    मुख्यमंत्री जी ने सड़क हादसे का संज्ञान लिया

     

    सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त,

    मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश,

    मुख्यमंत्री जी ने घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद गोरखपुर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

    मुख्यमंत्री जी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
    जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में लगे हैं ।

  • छह महीने तक धरना प्रदर्शन और हड़ताल पर अनिवार्य रूप से लगी पाबंदी

    छह महीने तक धरना प्रदर्शन और हड़ताल पर अनिवार्य रूप से लगी पाबंदी

    उत्तर प्रदेश में अब छह महीने तक धरना प्रदर्शन और हड़ताल पर अनिवार्य रूप से पाबंदी लगा दी गई. ये आदेश प्रमुख सचिव एम देवरराज ने जारी किया है. यह आदेश उत्तर प्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं के अनुरक्षण अधिनियम, 1966 की धारा तीन की उपधारा के अधीन शक्तियों का प्रयोग करके जारी किया गया है. बता दें कि उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग के कर्मचारियों के सात दिसंबर को हड़ताल के ऐलान के बाद योगी सरकार ने ये फैसला लिया है. यूपी सरकार ने हड़ताल पर छह महीने की रोक लगाने के एसेंशियल सर्विसेस मेंटनेंस एक्ट या ESMA का प्रयोग किया है. ये नियम राज्य सरकार के सभी विभागों, निगमों और कॉरपोरेशन पर लागू होगा.

  • सपा ने मनाया भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस

    सपा ने मनाया भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस

    भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक न्याय के अग्रदूत ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में मनाई गई संचालन महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने किया नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि बाबा साहेब आधुनिक भारत के निर्माता थे। वह गरीब, पिछड़े और दलितों के सच्चे मसीहा थे। उन्होंने सामाजिक भेदभाव के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी। वे हमेशा समानता और समता के लिए लड़ते रहे।ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने दबे कुचले लोगों को उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने हमेशा शिक्षा पर जोर दिया, उनका कहना था किसी भी समाज और देश का विकास शिक्षा से ही संभव है। देश और समाज के प्रति बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। जिलाध्यक्ष ने कहा कि डाक्टर अंबेडकर ने सभी जातियों के लोगों को एकजुट किया। उनकी जयंती पर हम सभी समाजवाद के रास्ते पर आगे बढ़ने की शपथ लेते हैं।बाबा साहब ने हमें संविधान दिया और आज उस संविधान खतरा मंडरा रहा है। एक-एक कर संस्थाओं को खत्म किया जा रहा है। लेकिन समाजवादी पार्टी इसके खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेगी।इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी डाक्टर मोहसिन खान अवधेश यादव प्रहलाद यादव विजय बहादुर यादव डाक्टर संजय कुमार रामजतन यादव मनुरोजन यादव जयप्रकाश यादव हरेंद्र यादव कृष्ण कुमार त्रिपाठी संजय पहलवान बृजनाथ मौर्य हीरालाल यादव इमरान खान राघवेंद्र तिवारी राजू मैना भाई महेंद्र तिवारी अजय कन्नौजिया कपिल मुनि यादव राहुल यादव प्रदीप यादव खरभान यादव सुशीला भारती पुजारी यादव ज्योति यादव सच्चिदानंद यादव अनूप यादव राहुल गुप्ता सेराजुद्दीन रहमानी गोली यादव सन्तोष मौर्य एजाज अंसारी भृगुनाथ निषाद अरविंद गौड़ महेंद्र निषाद छोटेलाल राजभर राजाराम चौहान महेंद्र यादव रौनक श्रीवास्तव सुनील यादव हीरा यादव रविन्द्र यादव सोहराब खान फिरदौस आलम मनोज पाण्डेय अनिल भारती प्रशान्त कुमार राजेश निषाद चन्द दीप शिवानंद परदेशी विनोद विजय राहुल दुर्गेश साधु चन्द्रभान श्रवण सीताराम परमहंस करुणा निधान सोनू विरजू मूनि जयहिंद गिरिजेश राजेश अंगद शम्स आलम सन्तोष आदि मौजूद रहे

  • गीता प्रेस के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, संस्था ने डीजीपी से मांगी मदद

    गीता प्रेस के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, संस्था ने डीजीपी से मांगी मदद

    गीता प्रेस के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, संस्था ने डीजीपी से मांगी मदद,

    गीता प्रेस के नाम पर एक बार फिर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश में बैठा एक जालसाज गीता प्रेस का नाम उपयोग कर लोगों से ठगी कर रहा है। इस गंभीर मामले को लेकर गीता प्रेस संस्था ने एक्शन मोड में आते हुए उत्तर प्रदेश के डीजीपी से संपर्क साधा है।

    संस्था ने फर्जीवाड़े के इस नेटवर्क को खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है। गीता प्रेस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की धोखाधड़ी का संस्था से कोई संबंध नहीं है। संस्था ने आम जनता से अपील की है कि वे गीता प्रेस के नाम पर किसी भी प्रकार के संदिग्ध लेन-देन से बचें।

    यह मामला गीता प्रेस की प्रतिष्ठा पर हमला है, और संस्था इसे गंभीरता से लेते हुए कानूनी कार्रवाई के लिए तत्पर है।

  • घबराइए मत, हर शिकायत पर कराएंगे प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी

    घबराइए मत, हर शिकायत पर कराएंगे प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी

    घबराइए मत, हर शिकायत पर कराएंगे प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी,

    जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं,

    अधिकारियों से बोले सीएम, हर पीड़ित की समस्या का हो समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण,

    गोरखपुर, 4 दिसंबर। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्या लेकर आए लोगों से आत्मीयता से संवाद करते हुए कहा, ‘घबराइए मत, हर शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराएंगे। हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराया जाएगा। सरकार सबकी समस्या दूर करने को संकल्पित है।’ जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने पास में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और उसका समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण कराएं।

    गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका समाधान करने का निर्देश दिया। जनता दर्शन में महिलाओं की संख्या अधिक रही। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे। एक-एक कर और इत्मीनान से सबकी समस्याएं सुनीं। उन्हें आश्वस्त किया कि वह सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएंगे। किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। प्रार्थना पत्रों को उन्होंने अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए। कुछ लोगों द्वारा जमीन कब्जाने की शिकायत पर उन्होंने कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अफसरों को यह निर्देश भी दिए कि यदि किसी प्रकरण में पीड़ित को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ा है तो इसकी भी जांच कर जवाबदेही तय की जाए।

    जनता दर्शन में कुछ लोग इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि इलाज में धन की कमी बाधक नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने अफसरों से कहा कि हर पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाए जिससे उन्हें इलाज के लिए परेशान न होना पड़े।

  • महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद शोभायात्रा की मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने ली सलामी

    महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद शोभायात्रा की मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने ली सलामी

    गोरखपुर।महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह का शुभारंभ सीएम योगी उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता किए मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर 92वां संस्थापक सप्ताह समारोह का भव्य शुभारंभ कर शोभायात्रा को सलामी दी

    विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के सदस्य प्रो. राजीव कुमार सहित महापौर विधायक गण कुलपति गण महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद से जुड़े प्राचार्य प्रधानाचार्य कर्मचारी अध्यापक छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद।