Tag: #Politics#gorakhpur#up#india

  • गोरखपुर सांसद ने केंद्र से फ्लोटिंग सोलर पैनल लगाने की की मांग

    गोरखपुर सांसद ने केंद्र से फ्लोटिंग सोलर पैनल लगाने की की मांग

    गोरखपुर सांसद ने केंद्र से फ्लोटिंग सोलर पैनल लगाने की की मांग,

    गोरखपुर में ऊर्जा आत्मनिर्भरता के लिए सांसद ने प्रस्तावित किया सोलर पैनल प्रोजेक्ट,

    सांसद ने गोरखपुर के तालों में फ्लोटिंग सोलर पैनल लगाने की उठाई आवाज,

    गोरखपुर सांसद की सरकार से मांग: क्षेत्र में सोलर पैनल से होगा बिजली उत्पादन,

    सांसद ने गोरखपुर में सस्ती और हरित ऊर्जा के लिए किया फ्लोटिंग सोलर पैनल का प्रस्ताव,

    गोरखपुर के सांसद ने केंद्र सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय से एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी प्रस्ताव किया है। उन्होंने गोरखपुर क्षेत्र में ऊर्जा उत्पादन के आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नई पहल के तौर पर सनौली-नेपाल मार्ग के पास स्थित लगभग 1,000 एकड़ क्षेत्र में फैले चिलुआ ताल, गोरखपुर और संत कबीर नगर जनपद के बीच स्थित 2,894 हेक्टेयर क्षेत्र में बिखरी बखीरा झील, और गोरखपुर महानगर के अंदर स्थित 579 एकड़ में फैले रामगढ़ ताल में फ्लोटिंग सोलर पैनल लगाने की मांग की।

    सांसद ने बताया कि फ्लोटिंग सोलर पैनल से बिजली उत्पादन की लागत में कमी आएगी क्योंकि सौर ऊर्जा, ताप ऊर्जा की तुलना में कहीं अधिक किफायती है। इससे राज्य सरकार के खजाने में भी बचत होगी और आम जनता को सस्ती बिजली की सुविधा मिलेगी। साथ ही, इस परियोजना से गोरखपुर क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

    इस महत्वपूर्ण परियोजना से गोरखपुर क्षेत्र की ऊर्जा सुरक्षा में एक बड़ा बदलाव आ सकता है, और यह क्षेत्र के विकास की दिशा में एक नए युग की शुरुआत होगी।

  • बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए सदैव तत्पर- विधायक फतेह बहादुर सिंह

    बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए सदैव तत्पर- विधायक फतेह बहादुर सिंह

    संवाददाता:सत्य प्रकाश त्रिपाठी

    पीपीगंज।मंडल के फरदहनी शक्ति केंद्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मान कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कैंपियरगंज के विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता ही उसके आधार स्तंभ हैं कार्यकर्ताओं के मान सम्मान व विकास कार्यों के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा . कार्यक्रम में फतेह बहादुर सिंह ने फरदहनी शक्ति केन्द्र के सभी नवनियुक्त बूथ अध्यक्षों एडवोकेट नरसिंह नारायण मिश्रा,श्यामधर द्विवेदी, ओमप्रकाश शर्मा, परमहंस प्रसाद, शक्ति केंद्र संयोजक बृजेश मणि त्रिपाठी, शिव शंकर यादव, युगुल किशोर चौधरी, अमित मिश्र का माल्यार्पण कर सम्मान भी किया. मंडल अध्यक्ष राकेश चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ता तन मन धन से लगकर भारतीय जनता पार्टी को एक सशक्त पार्टी के रूप में स्थापित किये हैं. साथ ही बूथ समितियों के चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके सम्पन्न हो रहा हैं. कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से कैंपियरगंज ब्लाक प्रमुख अश्वनी जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह,ग्राम प्रधान राकेश मणि त्रिपाठी, कोटेदार राघवेन्द्र मणि,महामंत्री दिलीप पांडेय, अजीत सिंह, वेद प्रकाश दुबे, श्रीकेश मणि त्रिपाठी, श्याम बिहारी सिंह,अल्हा चौरसिया, दिलीप यादव, बलवंत यादव,क्षेत्र पंचायत सदस्य जेठु प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहें.

  • दहेज प्रथा पर प्रहार व सामाजिक समता का प्रतीक है सामूहिक विवाह कार्यक्रम : मुख्यमंत्री

    दहेज प्रथा पर प्रहार व सामाजिक समता का प्रतीक है सामूहिक विवाह कार्यक्रम : मुख्यमंत्री

    संवाददाता: शिशिर श्रीवास्तव, गोरखपुर

    दहेज प्रथा पर प्रहार व सामाजिक समता का प्रतीक है सामूहिक विवाह कार्यक्रम : मुख्यमंत्री,

    सामूहिक विवाह समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री, नव दम्पतियों को दिया आशीर्वाद,

    मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 1200 जोड़े बंधे विवाह के पवित्र बंधन में,

    अब तक सात 3 लाख 84 हजार शादियां करा चुकी सरकार : मुख्यमंत्री,

    गोरखपुर, 1 दिसंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग की तरफ से होने वाला मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम एक तरफ सामाजिक समता का प्रतीक हैं तो वहीं दूसरी तरफ यह समाज की बड़ी विकृति दहेज प्रथा पर प्रहार भी है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जाति, मत, मजहब, क्षेत्र, भाषा का कोई बंधन नहीं है। हिंदू, मुस्लिम या अन्य मतावलंबी, सभी अपनी-अपनी परंपरा के अनुरूप विवाह के पवित्र बंधन में जुड़ रहे हैं। साथ ही यह कार्यक्रम दहेज, बाल विवाह और अश्पृश्यता के खिलाफ सरकार द्वारा शुरू की गई एक लड़ाई और अभियान भी है।

    सीएम योगी रविवार को हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (खाद कारखाना) के परिसर में 1200 जोड़ों के मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कई बार दहेज के कारण योग्य कन्याएं विवाह बंधन से नहीं जुड़ पाती थीं, ऐसे में सामूहिक विवाह कार्यक्रम से जुड़ने वाले सभी युवक-युवतियों ने दहेज न ले-दे कर समाज में आदर्श प्रस्तुत किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत वर्ष 2017 से अब तक सात साल में 3 लाख 84 हजार शादियां करा चुकी है। यह सत्र संपन्न होने पर यह संख्या 4 लाख से अधिक हो चुकी होगी। सीएम योगी ने कहा कि गरीब बेटियों को दहेज के भेड़ियों से बचाने के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के कार्यक्रम हर जिले में हो रहे हैं। सरकार की मंशा है कि कोई बेटी दहेज के कारण अनव्याही न रहे। इसके लिए ही सामूहिक विवाह कार्यक्रम को अभियान रूप में चलाया जा रहा है।

    अच्छी सरकार में होते हैं अच्छे कार्य,
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब अच्छी सरकार होती है तो अच्छे कार्य होते हैं। 2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने अच्छे कार्यों की श्रृंखला खड़ी कर दी। महिलाओं के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी योजना चलाई, नारी गरिमा की रक्षा के लिए गांव-गांव, घर-घर व्यक्तिगत शौचालय बनवाए। मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन दिए, मुफ्त राशन और जिनके पास आवास नहीं तेज़ उन्हें आवास दिए। बीमारी के उपचार के लिए पांच लाख रुपये तक के इलाज लिए आयुष्मान कार्ड दिए। जबकि पहले घरों में शौचालय न होने से नारी गरिमा पर आंच आती थी। लकड़ी और कोयले के धुएं से निकलने वाली खतरनाक गैस से महिलाओं की आंख और फेफड़े खराब होते थे। आज हर घर सिलेंडर होने से यह दिक्कत दूर हो ही गई है, साथ ही सरकार दिवाली और होली में मुफ्त सिलेंडर दे रही है। सीएम ने कहा कि सरकार हर तबके को लाभान्वित कर रही है। श्रमिकों के बच्चों की मुफ्त शिक्षा के लिए अटल आवासीय विद्यालय चल रहे हैं, निराश्रित, दिव्यांगजन आदि 1 करोड़ लोगों को 12 हजार रुपये सालाना पेंशन दिया जा रहा है। कन्या सुमंगला योजना के तहत 20 लाख बेटियों के स्वावलंबन के लिए 25 हजार रुपये का पैकेज दिया गया है।

    ऐसा उत्सव जिसमें खुद मुख्यमंत्री कई जनप्रतिनिधियों संग आए,
    सीएम योगी ने सामूहिक विवाह के कार्यक्रम को एक ऐसा उत्सव बताया जिसमें मुख्यमंत्री खुद आए और साथ में कई जनप्रतिनिधि भी। उन्होंने कहा कि किसी एक शादी में उनके लिए समय निकाल पाना मुश्किल होता है लेकिन आज का यह आयोजन ऐसा शुभ व उत्सवी है जहां मुख्यमंत्री और कई जनप्रतिनिधि आए हैं। उन्होंने कहा कि आज विवाह बंधन में जुड़ने वाले युवा और उनके अभिभावक इसलिए भी भाग्यशाली हैं कि उनके विवाह का निमंत्रण स्वयं प्रशासन दे रहा है।

    सीएम ने दस नवयुगलों को भेंट किया उपहार-शगुन किट,
    समाज कल्याण विभाग की तरफ से आयोजित इस समारोह में 1200 जोड़े विवाह के पावन बंधन में बंधे। नवयुगलों में हिंदू, मुस्लिम दोनों शामिल रहे। सभी नव दम्पतियों को आशीर्वाद देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके सुखमय और मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने मंच से दस नवयुगलों को उपहार-शगुन किट भेंट किया। उपहार देने के दौरान मुख्यमंत्री ने जोड़ों से आत्मीय संवाद भी किया। मंच पर जोड़ों को आशीर्वाद देने के अलावा मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल के मुख्य मंडप में भी गए। मंडप की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ उन्होंने नवयुगलों और उनके अभिभावकों को विवाह की शुभकामनाएं दीं। मंडप में मुख्यमंत्री की नजर जब वहां बराती बनकर आए कुछ बच्चों पर पड़ी तो वह मुस्कुरा उठे। उन्होंने उन्हें आशीर्वाद के साथ चॉकलेट दिया।
    मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह को महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी और पिपराइच के विधायक महेंद्रपाल सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में विधायक फतेह बहादुर सिंह, विपिन सिंह, डॉ. विमलेश पासवान, प्रदीप शुक्ल, सरवन निषाद, भाजपा के जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदि भी उपस्थित रहे।

  • नहीं होने देंगे किसी के भी साथ अन्याय : मुख्यमंत्री

    नहीं होने देंगे किसी के भी साथ अन्याय : मुख्यमंत्री

    नहीं होने देंगे किसी के भी साथ अन्याय : मुख्यमंत्री,

    जनता दर्शन में 300 लोगों की समस्याएं सुनीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने,

    हर पीड़ित की समस्या का समाधान करने को तत्पर और प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री,

    गोरखपुर, 1 दिसंबर। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में आए लोगों से मुलाकात की। सबकी समस्या सुनकर सीएम ने कहा कि वह किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने देंगे। हर पीड़ित की समस्या का निराकरण किया जाएगा, सबको न्याय मिलेगा। इसे लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी की समस्या का शीघ्रता से गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाय।

    जनता दर्शन में गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने करीब 300 लोगों से मुलाकात की। लोगों के प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए तत्पर और प्रतिबद्ध है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाएं और उनकी समस्याओं का समाधान कर उसे संतुष्ट करें। इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    जमीनी विवाद की शिकायतों पर सीएम योगी ने कहा कि यदि विवाद पारिवारिक हो तो संबंधित पक्षों के बीच वार्ता कराई जाए और बात न बनने पर विधिक कार्यवाही की जाए। यदि कोई दबंग किसी की जमीन पर अवैध कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण कराकर शासन में उपलब्ध कराया जाए।
    राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को उन्होंने पूरी पारदर्शिता वह निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी के साथ भी नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए।

    *बच्चों से मिले सीएम योगी, हंसी ठिठोली की, खूब पढ़ने को भी किया प्रेरित*
    रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर का भ्रमण करने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिजनों के साथ मंदिर आए बच्चों को प्यार, दुलार और आशीर्वाद दिया। बच्चों को अपने पास बुलाकर उनसे बातचीत की। नाम पूछने के साथ हंसी ठिठोली की। उनसे पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया। बच्चों को सीएम ने चॉकलेट गिफ्ट कर विदा किया।

  • गोरखपुर: दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    गोरखपुर: दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

     

    गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर बाद गोरखपुर के गीडा में पहुंचेंगे, जहां वे गीडा के 35वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री 1068 करोड़ रुपये के निवेश का मार्ग प्रशस्त करेंगे, जिससे लगभग 5,000 लोगों को रोजगार मिलेगा।

    मुख्य कार्यक्रम के दौरान 85 निवेशकों को भूखंड आवंटन प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे, जिसमें से 5 बड़े निवेशकों को स्वयं मुख्यमंत्री प्रमाण पत्र देंगे। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री 209 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

    सीएम योगी अपने दौरे के पहले दिन गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे। दौरे के दूसरे दिन वे सुबह मंदिर में पूजा-अर्चना और गोसेवा करेंगे।

  • गोरखपुर में वर्किंग वूमन हॉस्टल की जरूरत, सांसद रवि किशन ने केंद्र सरकार से की अपील

    गोरखपुर में वर्किंग वूमन हॉस्टल की जरूरत, सांसद रवि किशन ने केंद्र सरकार से की अपील

    गोरखपुर में वर्किंग वूमन हॉस्टल की जरूरत, सांसद रवि किशन ने केंद्र सरकार से की अपील,

    गोरखपुर: पूर्वांचल का सबसे बड़ा महानगर गोरखपुर न केवल ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों का भी प्रमुख केंद्र है। यहाँ एम्स (AIIMS), पूर्वोत्तर रेलवे का मुख्यालय, फर्टिलाइजर कारखाना, इंडस्ट्रियल एरिया और अन्य सरकारी एवं निजी संस्थानों में हजारों महिलाएं काम करती हैं। साथ ही, गोरखपुर में विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली कामकाजी महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।

    सांसद रवि किशन शुक्ला ने इस संदर्भ में केंद्र सरकार से मांग की है कि गोरखपुर में कामकाजी महिलाओं के लिए 500 कमरों वाला एक अत्याधुनिक वर्किंग वूमन हॉस्टल बनाया जाए। उन्होंने कहा कि गोरखपुर न केवल एक महानगर है, बल्कि इसके एयर फोर्स स्टेशन, हवाई अड्डा और विशाल रेलवे नेटवर्क के कारण आसपास के 20 जिलों के लोग अपनी विभिन्न जरूरतों के लिए यहां आते हैं।

    सांसद ने बताया कि गोरखपुर में बड़ी संख्या में महिलाएं नौकरी और अन्य व्यवसायों के लिए दूर-दूर से आती हैं, लेकिन उनके ठहरने के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक आवास का अभाव है। महिलाओं को इस कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वर्किंग वूमन हॉस्टल के निर्माण से उनकी सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित हो सकेगी।

    उन्होंने केंद्र सरकार से इस परियोजना के लिए तुरंत केंद्रीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया, ताकि कामकाजी महिलाओं को एक सुरक्षित और आरामदायक माहौल में रहने का अवसर मिले और वे अपने जीवन में बेहतर योगदान दे सकें।

  • गोरखपुर में समाजवादी पार्टी ने मनाया संविधान दिवस

    गोरखपुर में समाजवादी पार्टी ने मनाया संविधान दिवस

    समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया, संचालन महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने किया। जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि भारत का संविधान देश के नागरिकों को न्याय, स्वतंत्रता व समानता का अधिकार देता है। वोट की ताकत से ही संविधान व आरक्षण की रक्षा किया जा सकता है आज हमारे संवैधानिक मूल्यों पर लगातार प्रहार करके देश के संविधान को कमजोर किया जा रहा है। आइये, हम सब मिलकर संवैधानिक मूल्यों की पालना करते हुए संविधान की रक्षा का प्रण लें।एक तरफ़ भाजपा संविधान को ताक पर रखकर मनमानी करना चाहती है, तो दूसरी तरफ़ दिखावा करना चाहती है। भाजपा का ये राजनीतिक दोहरापन देश और देशवासियों के लिए घातक है संविधान दिवस के अवसर पर इसके सभी रचनाकारों को सादर नमन।संविधान दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ! इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी अवधेश यादव रजनीश यादव मिर्जा कदीर बेग रामजतन यादव देवेंद्र भूषण निषाद हरेंद्र यादव कृष्ण कुमार त्रिपाठी राघवेंद्र तिवारी राजू अनारकली मौर्य मैना भाई अजय कन्नौजिया इमरान खान गवीश दुबे जावेद सिमनानी रफीउल्लाह सलमानी सेराजुद्दीन रहमानी सच्चिदानंद यादव धन्नजय सिंह सैथवार बबलू अंसारी मुरारी लाल मौर्य मनोज गौतम अनूप यादव ईश्वर आफताब अंसारी पूजा निषाद गोली यादव भवनाथ यादव श्रीकांत यादव संजय सिंह सैथवार स्वतन्त्र सिंह यादव इमरान दानिश तौफीक मुन्नु आफताब निजामी मोहम्मद अली विक्की निषाद सुनील यादव वसीम खान भृगुनाथ निषाद जयप्रकाश दुर्विजय अजय बृजेश लक्ष्मी शंकर विकास अनिल कुमार शुएब मनोज आविद अली रविन्द्र आदि मौजूद रहे

  • मत हों परेशान, हर समस्या का कराएंगे समाधान : सीएम योगी

    मत हों परेशान, हर समस्या का कराएंगे समाधान : सीएम योगी

    जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनीं 300 लोगों की समस्याएं,

    अधिकारियों से बोले मुख्यमंत्री, हर पीड़ित की समस्या का हो समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण,

    गोरखपुर, 25 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्या लेकर आए लोगों से आत्मीयता से संवाद करते हुए कहा कि किसी को भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। हर पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर सुनिश्चित कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पास में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और उसका समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण कराएं।

    सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 300 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका समाधान करने के निर्देश दिए। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद पहुंचे। एक-एक कर और इत्मीनान से सबकी समस्याएं सुनीं। उन्हें आश्वस्त किया कि वह सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएंगे। किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। प्रार्थना पत्रों को उन्होंने अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए।

    कुछ लोगों द्वारा जमीन कब्जाने की शिकायत पर सीएम योगी ने कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अफसरों को यह निर्देश भी दिए कि यदि किसी प्रकरण में पीड़ित को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ा है तो इसकी भी जांच कर जवाबदेही तय की जाए। जनता दर्शन में कुछ लोग इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि इलाज में धन की कमी बाधक नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी।

    *सीएम योगी ने की गोसेवा, बतखों को भी चारा खिलाया*
    गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही। सोमवार प्रातःकाल शिवावतारगुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने, अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर मत्था टेकने के बाद सीएम योगी मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मंदिर की गोशाला में पहुंचे। यहां उन्होंने गोवंश के बीच समय बिताया और गोसेवा की। गोसेवा के दौरान उन्होंने सितंबर माह में आंध्र प्रदेश के येलेश्वरम स्थित गोशाला से गोरखनाथ मंदिर लाए गए नादिपथि मिनिएचर नस्ल (पुंगनूर नस्ल की नवोन्नत ब्रीड) के दो गोवंश भवानी और भोलू को खूब दुलारा तथा अपने हाथों से उन्हें चारा (बरसीम) खिलाया। मुख्यमंत्री ने अन्य गोवंश को भी खूब दुलारने के बाद उन्हें गुड़ खिलाया और गोशाला के भी कार्यकर्ताओं को देखभाल के लिए जरूरी निर्देश दिए। मंदिर परिसर का भ्रमण करने के दौरान सीएम योगी जब भीम सरोवर पर पहुंचे तो वहां बतखों का समूह विचरण कर रहा था। मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से चारा खिलाकर बतखों पर भी स्नेह बरसाया।

  • एबीवीपी के 70 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में सीएम योगी ने धर्मांतरण पर की महत्वपूर्ण चर्चा, कहा- विज्ञान-तकनीक से आगे बढ़ें युवा

    एबीवीपी के 70 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में सीएम योगी ने धर्मांतरण पर की महत्वपूर्ण चर्चा, कहा- विज्ञान-तकनीक से आगे बढ़ें युवा

     

    गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है. हम जब युवाओं की बात करते हैं तो राष्ट्र के प्रति समर्पित युवाओं को हमें याद करना चाहिए. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन है. देश के सबसे बड़े छात्र संगठन से जुड़ा होने के साथ साथ हमें राष्ट्र के प्रति भी समर्पित होना चाहिए. आज का युवा विज्ञान और तकनीक से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित राष्ट्र की परिकल्पना को साकार कर सकते हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धर्मांतरण पर करारी चोट करते हुए बाटला हाउस से जुड़े मौलवी समेत 7 लोगों के तीन माह पहले हुए आजीवन कारावास की सजा का जिक्र किया. जो हिन्दू धर्म के वहां पढ़ने वाले बच्चों को धर्मांतरण की आग में झोंक रहे थे.

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 70 वें राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि युवा ऊर्जा ज्ञानशील एकता का प्रतीक है. ज्ञानशील बनने के लिए हमें महापुरुषों से प्रेरणा लेनी चाहिए. उन्होंने मूकबधिर बच्चों के लिए काम करने वाली संस्था के निदेशक दीपेश नायर को यशवंत राव केलकर युवा पुरस्कार से सम्मानित होने पर हृदय से बधाई देते हुए कहा कि सही मायने में वे इस पुरस्कार के हकदार हैं.

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाटला हाउस से जुड़ी घटना का जिक्र करते हुए किस तरह धर्मांतरण के बड़े नेटवर्क को तोड़ने का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि साल 2019-20 में यूपी के एक जिले में दो युवा एक संत से मिलने उनके पास जा रहे थे. जांच में उनके पास से सर्जिकल ब्लेड मिला. पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से नहीं लिया और उन दोनों युवाओं को छोड़ दिया. उन्होंने जब इसकी जांच करवाई, तो वे पुलिस को गुमराह करते रहे. बाद में उन्होंने अपना अपना पता दिल्ली और हैदराबाद का बताया और मुस्लिम होने की बात करते हुए संत की हत्या करने की इरादे से आने की बात स्वीकार कर ली. जांच और पूछताछ में बाटला हाउस से उनका संबंध निकला. पुलिस ने जब बाटला हाउस में जांच की तो वहां रहने वाले एक मौलवी से उनका संबंध था, जो ऐसे मूकबधिर हिंदू बच्चों को जबरन धर्मांतरण करवाते थे. उनके लैपटॉप कंप्यूटर और मोबाइल की जांच में धर्मांतरण के बड़े रैकेट का खुलासा हुआ, जिसके शिकार मूकबधिर बच्चे थे. इन मूक-बधिर बच्चों से बाटला हाउस से जुड़ी संस्था का मौलवी स्मार्ट फोन के जरिए कोड भाषा में बात करता था. इस मामले में कुख्यात मौलवी समेत 7 लोगों को आजीवन कारावास की सजा हुई. यह लोग सेवा की सौदेबाजी कर रहे थे. दीपेश नायर जैसे लोग ऐसे कार्य कर रहे हैं. जो इन बच्चों का भविष्य संवार रहे हैं. इस धर्मांतरण के खिलाफ सभी वर्ग के लोगों को आगे आने की जरूरत है.

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि आज दिव्यांगजनों के लिए 4% आरक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है और 16 से अधिक कैटेगरी को इसमें लिया गया है .हम सभी को ऐसे युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए. ईश्वर ने कहीं कमी की है तो उसकी पूर्ति भी करते हैं. आप ही के बीच में छुपे हुए जो लोग छद्म रूप में धर्मांतरण कर सेवा की सौदेबाजी कर रहे हैं, उस पर लगाम लगाने के लिए संगठन और सरकार ही नहीं हर राष्ट्रभक्त तत्व को कार्य करना चाहिए. यह लोग छद्म रूप से हमारे ही लोगों को तोड़कर धर्मांतरण की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा नेटवर्क संचालित कर रहे हैं. उनको आपने एक ब्रेकर दे दिया है, यह लक्ष्मण रेखा आपने खींचकर यशवंत राव केलकर पुरस्कार का गौरव बढ़ा दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभा किसी जाति, मजहब और धर्म की मोहताज नहीं है. मुख्यमंत्री ने विद्यार्थी जीवन की चर्चा करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े छात्र संगठन से जुड़कर कार्य करने का सौभाग्य उन्हें भी विद्यार्थी जीवन में प्राप्त हुआ. वास्तव में सांस्कृतिक और संरचनात्मकता से जुड़े कार्य करने वाले युवा लोग कौन हैं? यह हमें विचार करने की जरूरत है.

    आगे बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आप पूर्वी यूपी में है यहां पर 1857 की क्रांति को याद करें तो कुंवर सिंह 80 वर्ष की अवस्था में स्वतंत्रता के आंदोलन में कूदे. स्वतंत्रता के आंदोलन में ऐसे अनेक उदाहरण हैं. जिस राष्ट्र के पास यह प्रतिभाशाली युवा होते हैं वह राष्ट्र ही इतिहास रचता है. भारत की 56 फ़ीसदी आबादी युवा है, भारत दुनिया का सबसे युवाओं वाला देश है. इतिहास का अवलोकन करेंगे तो युवा शक्ति ही इतिहास रचती है भारत की एकता को खंड-खंड में विभाजित करने पर प्रभु श्री राम और प्रभु श्री कृष्ण को भी बड़ा संकल्प लेना पड़ा था, भगवान बुद्ध और महावीर और या फिर आदि शंकराचार्य. वीर अभिमन्यु सबसे युवा वीर हैं. 16 वर्ष के युवा ने कौरवों की सेना के बड़े-बड़े महाबलियों के छक्के छुड़ा दिए और उनके सामने हार नहीं मानी. खालसा पंथ के संस्थापक गुरु नानक. हल्दीघाटी का युद्ध लड़ने वाले महाराणा प्रताप 30 वर्षों तक अकबर से युद्ध लड़कर अपने सारे दुर्ग वापस ले लिए. छत्रपति शिवाजी और 1857 की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई, जिन्होंने प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन में 26 वर्ष की आयु में अंग्रेजों से लोहा लिया और विजयी हुईं. सुभाष चंद्र बोस, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्लाह खान, भगत सिंह और वीर सावरकर जिन्हें दो-दो बार आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई, यह सब युवा ही थे. रविन्द्रनाथ टैगोर ने कहा कि युवाओं के बारे में जानना है तो स्वामी विवेकानंद को पढ़िए.

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लुईस ब्रेल की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने मूक-बधिर लोगों के लिए 15 वर्ष की आयु में ही ब्रेल लिपि बना दी थी. आइंस्टीन में 26 वर्ष की आयु में सापेक्षता का सिद्धांत और न्यूटन ने गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत को प्रतिपादित कर दिया था. उन्होंने कहा कि आज एआई तकनीक ने प्राइवेसी को खत्म कर दिया है. उन्हीं के सरकार के एक मंत्री के बेटे को डिजिटल अरेस्ट करके मंत्री जी की ऑडियो और हूबहू असली सा दिखने वाला नकली वीडियो बनाकर खाते में रुपए ट्रांसफर करा लिए गए. बाद में जांच हुई तो मंत्री जी को ठगे जाने का एहसास हुआ और आरोपियों खिलाफ कार्रवाई के लिए मुकदमा दर्ज कराया गया. लेकिन हमें विज्ञान और तकनीक का सही इस्तेमाल करना होगा.

    मुख्यमंत्री ने ऋषि परंपरा का जिक्र करते हुए कहा कि ऋषि परंपरा का भारत बड़ा नाम रहा है. एबीवीपी युवा ऊर्जा का सबसे बड़ा माध्यम है. युवा ऊर्जा ज्ञानशील एकता का प्रतीक है. ज्ञानवान बनने के लिए इससे बड़ा ग्राही कोई नहीं रहा होगा. उन्होंने साल 1999 और 2001 के बीच का जिक्र करते हुए बताया कि उसे समय मोबाइल का इस्तेमाल शुरू हुआ था उनके गुरु ने उन्हें एक इनकमिंग और आउटगोइंग वाला मोबाइल दिलाया. उसका बिल 10 हजार रुपए आ गया, तो उनके गुरु ने कहा कि इसे तुम्हें ही चुकाना होगा. इसके बाद उन्होंने उस मोबाइल को बंद करा दिया. आज 2G, 4G, 5G के बाद 6G की तैयारी हो रही है. G का सिलसिला चलता रहेगा. आज चालक रहित विमान के बाद आज चालक रहित कार भी आ गई है. लेकिन हमारे सामने मानव के मानव और मनुष्य के मनुष्य बने रहने की चुनौती है. इसके लिए हमें ज्ञानवान और शीलवान होना पड़ेगा. इसके लिए टीमवर्क की जरूरत है. हमें एक धर्म के बारे में ही सोचना होगा. राष्ट्र धर्म ही सर्वोपरि धर्म है. राष्ट्र धर्म के सामने अनेक चुनौतियां हैं ,जिसे एक बनकर ही दूर किया जा सकता है. भारत को शताब्दी वर्ष में विकसित भारत बनाने का प्रधानमंत्री का संकल्प तभी पूरा हो सकता है. राष्ट्र की अपूर्णीय क्षति करने वाली नकारात्मक ताकतों को परास्त करने में तभी हम सफल हो पाएंगे.

  • बीजेपी ने यूपी में 7, महाराष्ट्रा साफ, मनाया जीत का जश्न

    बीजेपी ने यूपी में 7, महाराष्ट्रा साफ, मनाया जीत का जश्न

     

    बीजेपी ने यूपी में 7 महाराष्ट्रा साफ, मनाया जीत का जश्न,

    गोरखपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाई, पटाखे फोड़े,

    कटेहरी में 33 साल बाद बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल,

    बीजेपी ने जीत के साथ प्रदेश भर में पटाखे, ढोल-नगाड़ों से मनाया जश्न,

    बीजेपी के नेतृत्व में मनाया गया ऐतिहासिक चुनावी विजय का जश्न,

    गोरखपुर: जीत का जश्न, बीजेपी ने फोटे पटाखे, खिलाई एक दूसरे को मिठाई, जी हां यूपी में 7 महाराष्ट्रा साफ, इस नारे के साथ भारतीय जनता पार्टी ने विजय का जश्न मनाया। देश-प्रदेश के विभिन्न जनपदों से ऐसी ही तस्वीरें सामने आ रही हैं। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में आज इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, एक दूसरे को मिठाई खिलाई, और ढोल-नगाड़े बजाए।

    बीजेपी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था, क्योंकि 33 साल बाद कटेहरी में भारतीय जनता पार्टी ने विजय का पताका फहराया। इस ऐतिहासिक जीत ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा दी है और उनकी नीतियों की सफलता को भी साबित किया है।