गोरखपुर। श्री बालाजी मंदिर निकट सेल टैक्स ऑफिस तारामंडल गोरखपुर में आज चतुर्थ बड़ा मंगल का त्यौहार सुंदरकांड एवं महा भंडारे के के साथ मनाया गया।
सायं काल से लेकर देर रात्रि तक प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चलता रहा। 5000 से ऊपर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र मणि तिवारी एवं उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे बबलू के देखरेख में यह सारा आयोजन हुआ। पूरा तारामंडल भक्ति मै रहा सबके सहयोग से आयोजन सफल रहा। प्रमुख रूप से आयोजन को सफल बनाने में विनोद कुमार उपाध्याय जुगनू दुबे अमित शुक्ला सक्षम दुबे अवनीश पांडे ए अशोक कुमार सिंह अनिल कुमार सिंह कृष्ण चंद्र कौशिक धीरज प्रताप शाही जयदेव सिंह लेखपाल तथा इस कार्यक्रम से जुड़े सभी लोगों को बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे ने आभार एवं धन्यवाद दिया।
बालाजी की कृपा हम सब पर सदा बनी रहे जय बालाजी। सरकार।
नवरात्रि का पर्व केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह आत्मा की जागृति और माँ दुर्गा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का पावन अवसर है। जब हम भक्ति में लीन होकर माता रानी का गुणगान करते हैं, तो जीवन से नकारात्मकता दूर होकर आशा, विश्वास और शक्ति का संचार होता है। इसी पावन उद्देश्य से बाला जी सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा एक भव्य और विशाल जागरण का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दुर्गा माँ के चरणों में भक्ति सुमन अर्पित किए जाएंगे।
यह जागरण दिनांक 29 सितंबर 2025, दिन सोमवार को सायं 7 बजे से प्रारंभ होगा। इस दिव्य रात्रि में भक्ति रस की मधुर धारा बहेगी और श्रद्धालुजन माँ के जयकारों से वातावरण को पवित्र करेंगे। इस अवसर पर प्रख्यात लोकगायिका चेता सिंह अपनी मधुर वाणी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगी, वहीं भजन और लोकगायक अंशुमान शुक्ल ‘अंशु’ अपने सुरों से भक्ति का अनोखा वातावरण बनाएंगे।
समिति की यह पूर्ण आस्था है कि इस आयोजन में सम्मिलित होकर प्रत्येक भक्त माँ दुर्गा की दिव्य ऊर्जा का अनुभव करेगा। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि श्रद्धा, भक्ति और आत्मिक शांति की साधना है। आप सभी भक्तजन सपरिवार इस पुण्य अवसर पर अवश्य पधारें और माँ भगवती का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन को सुख, शांति और समृद्धि से आलोकित करें।
आयोजक – बाला जी सेवा समिति ट्रस्ट
अध्यक्ष – श्री जितेन्द्र मणि तिवारी
सचिव – श्री राजेश सिंह
कोषाध्यक्ष – श्री जय प्रकाश ओझा
गोरखपुर ,08 अगस्त 2025 : को श्री बालाजी मंदिर परिसर में अखंड कीर्तन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर सुप्रसिद्ध भजन गायक कुमार अर्जुन ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से सम्पूर्ण वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।
उनके भजनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं के हृदय में भक्ति, श्रद्धा एवं आनंद की अविरल धारा प्रवाहित की। आकर्षक पुष्प सज्जा से सुसज्जित कीर्तन स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए और देर रात तक भजनामृत का रसास्वादन करते रहे।
इस अवसर पर मंदिर समिति की ओर से पुष्पहार व शॉल अर्पित कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
अध्यक्ष – श्री जितेन्द्र मणि त्रिपाठी, उपाध्यक्ष – श्री अमितेश्वर दुबे तथा समिति के अन्य सदस्यगण का इस सफल आयोजन हेतु हार्दिक धन्यवाद व आभार।
“ईद उल अज़हा की.नमाज की सकुशल संपन्न छोटे-छोटे बच्चे गले मिलकर एक दूसरे को दी बधाई”
ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी, गोरखपुर।
खजनी तहसील के अंतर्गत आज बकरीद का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया।इसे ईद-उल-अजहा के नाम से भी जाना जाता है। मुस्लिम समुदाय का यह बड़ा पर्व न केवल त्याग का पैगाम देता है, बल्कि अल्लाह की राह में खुद को भी समर्पित करने का जज्बा पैदा करता हैं।
खजनी तहसील के अंतर्गत सभी मस्जिद में नमाजियों नमाज अदा की गई खजनी तहसील के अंतर्गत मस्जिदों पर ईद-उल-अज़हा की नमाज नमाजियों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण अदा की जामा मस्जिद कादरिया रुद्रपुर खजनी के मौलाना ने सुबह 6 बजे से सात बजे तक ईद-उल-अज़हा की नमाज अदा की गई प्रबंधक हाजी शहाबुद्दीन व नमाजियों ने मुल्क मे अमन चैन की दुआ मागी गई।
मौलाना औरंगज़ेब ने कहा हमारे मुल्क किसी की नजर ना लगे पूरे मुल्क में अमन और चैन रहे नमाजियों ने मुल्क मे अमन चैन की दुआ मागी गई।
उनवल कस्बे मे ईद उल अज़हा की नमाज का त्योहार शान्ति पूर्ण माहौल मे सम्पन् हुआ कस्बे मे जामा मस्जिद तथा गौसिया मस्जिद तथा ईदगाह मे तीन जगहो पे नमाज अदा की गई तथा उनवल में गोरसैरा भलुआन तेतरिया टेकवार तथा पुरासपार के मुस्लिम भाईयो ने सिद्दत केसाथ नमाज अदा कर एक दुसरे के गले मिल कर सब की सलामती की दूआ की चाराे जगह मिलाकर हजारो की संख्या मे मुस्लिम भाईयो ने नमाज अदा की हिन्दू भाईयो ने भी गले मिलकर एक दुसरे को मुबारक बाद दीया। मौके पर उपस्थित सुरक्षा दृष्टि से शासन प्रशासन रही मुस्तैद।
“श्री बालाजी हनुमान मंदिर पर विधायक ग्रामीण विधायक सहजनवा हनुमान भक्तों को प्रसाद वितरण कर ग्रहण किया प्रसाद”
गोरखपुर। ज्येष्ठ माह के चतुर्थ बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर श्री बालाजी मंदिर विद्युत उपकेंद्र तारामंडल निकट सेल टैक्स ऑफिस के पास हनुमान मंदिर पर सुन्दरकाण्ड पाठ व भजन एवं भंडारा का आयोजन किया गया हनुमान भक्तों ने सुन्दरकाण्ड पाठ में पहुंच कर भंडारे में प्रसाद लिया। आए हुए अतिथियों व हनुमान भक्तों को आशुतोष सिंह (राजेश) रामनामी अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया आशुतोष सिंह व मानवेंद्र सिंह ने विधायक ग्रामीण विपिन कुमार सिंह को रामायण भेंट किया हनुमान मंदिर पर हनुमान भक्तों विधायक ग्रामीण विपिन कुमार सिंह विधायक सहजनवा प्रदीप शुक्ला ने पहुंचे जन सैलाब को प्रसाद वितरण कर स्वयं प्रसाद ग्रहण किया इस हनुमान मंदिर को जीडीए द्वारा बनवाया गया था, जिसका आशुतोष कुमार सिंह राजेश की टीम ने सौंदर्यीकरण कराकर कर आज हनुमान भक्तों द्वारा सुंदरकांड का पाठ कराया गया तत्पश्चाद बृहद रूप से प्रसाद वितरण हनुमान भक्तों को कराया गया। आज के सुंदरकांड पाठ में प्रमुख रूप से
विधायक ग्रामीण विपिन सिंह विधायक प्रदीप शुक्ला विश्व प्रियांशु सिंह आशुतोष सिंह (राजेश) पार्षद अशोक मिश्रा मानवेन्द्र सिंह(मिंटू) अरविंद सिंह राघवेंद्र सिंह (मुन्ना) जय शंकर पाल (बब्बू) विनोद तिवारी राणा सिंह मुनिवर चंद राजेश मिश्रा रत्नेश्वर मिश्रा सहित मुहल्ले वासी व आम जनमानस बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए।
गोरखपुर में दिनांक 25 अप्रैल से 28 अप्रैल 2025 तक होने वाले चार दिवसीय आत्मबोध महायज्ञ की तैयारी अपने अंतिम चरण में है। साधक, संत,वेदाचार्य, ज्योतिषाचार्य, शिक्षाविद, केंद्रीय मंत्री गण, राजनेता, जनप्रतिनिधि, फिल्म जगत, मीडिया, रंगमंच, चिकित्सा जगत, पुलिस, प्रशासन और आमजन की सहभागिता से यह आयोजन अपना ऐतिहासिक स्वरूप ग्रहण करने की ओर अग्रसर है। इस यज्ञ का उद्देश्य चरित्र निर्माण से राष्ट्र उत्थान, विश्व कल्याण और विश्व शांति है।
इस महायज्ञ के प्रेरक और मुख्य संरक्षक दासानुदास आत्मबोधानन्द जी ने कहा कि बाबा गोरक्षनाथ की कृपा से चरित्र निर्माण, राष्ट्र उत्थान, विश्व कल्याण और विश्व शांति के सर्व जन हिताय, सर्व जन सुखाय के महान उद्देश्य वाला यह आत्मबोध महायज्ञ पूर्ण शुभता के साथ निर्विघ्न सम्पन्न होगा।
उन्होंने यज्ञ के प्रमुख आचार्य रोहित मिश्र गुरुजी, मुख्य यजमान/अध्यक्ष श्री अनिल राय जी एवं महामंत्री श्री गोविंद जी के साथ गोरक्षपीठ जाकर आत्मबोध महायज्ञ का उत्तरीय अर्पित करते हुए इस महायज्ञ में पंच देव के साथ श्रीसीताराम जी सहित हनुमान जी तथा महागुरु श्री गोरखनाथ जी, महाकाली जी, श्री कालभैरव जी एवं देवी देवताओं से पधारने की प्रार्थना की।
इसके उपरांत पीठ के प्रमुख पुजारी जी तथा संस्कृत महाविद्यालय, गोरक्ष पीठ के प्राचार्य जी एवं आचार्य गणों को महायज्ञ में पधारने हेतु आमंत्रित किया।
इस यज्ञ में देश विदेश के साधक, संत, धर्माचार्य, राजनेता, डॉक्टर, इंजीनियर, फिल्म कलाकार, संगीतज्ञ, प्रोफेसर सहित भारी संख्या में आम जन पधार रहे है।
आयोजन समिति के का. अध्यक्ष श्री गजेन्द्र जी इस महायज्ञ के लिए आवश्यक अनुमति स्थानीय प्रशासन से प्राप्त कर ली है। इस महायज्ञ में नगर निगम, पुलिस तथा प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग तथा अन्यान्य से पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है।
वैदिक जागरण, चरित्र निर्माण से विश्व कल्याण विषय पर प्रबोधन, हवन और भविष्य पथ दर्शन रूपी चार सोपान पर संपन्न होने वाले अपने तरह के इस अनूठे भव्य आयोजन की संक्षिप्त रूप रेखा इस प्रकार है-
प्रथम दिवस 25 अप्रैल,
शाम 4 से 7 बजे तक वैदिक जागरण (मातृ शक्तियों द्वारा सप्त नदियों के जल से भरे 251 कलश) अनवरत शंख ध्वनि और वेद मंत्रों के साथ कलश यात्रा।
द्वितीय दिवस 26 अप्रैल,
1. प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक प्रबोधन सत्र विषय चरित्र निर्माण से राष्ट्र उत्थान और विश्व कल्याण
2. बड़े-बड़े कलाकारों के द्वारा शाम 6:00 से रात्रि 10:00 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम भजन, भाव नृत्य, लघु नाटिका
तृतीय दिवस 27 अप्रैल,
1. प्रातः 6:00 बजे से 9:00 तक 540 श्रद्धालुओं द्वारा आत्मबोध महायज्ञ में 108 कुण्डी हवन (वैदिक मंत्रो से तीन लाख चौबीस हज़ार से अधिक आहुतियां दी जाएगी)।
2. बड़े-बड़े कलाकारों के द्वारा शाम 6:00 से रात्रि 10:00 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम भजन, भाव नृत्य, लघु नाटिका
चतुर्थ दिवस 28 अप्रैल,
1. ज्योतिष सत्र: ज्योतिष विषयक उद्बोधन एवं भारत के वरिष्ठ ज्योतिषाचार्यों द्वारा प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 2:00 तक निःशुल्क ज्योतिषीय परामर्श
2. बड़े-बड़े कलाकारों के द्वारा शाम 6:00 से रात्रि 10:00 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण और महायज्ञ पूर्णता
ज्ञातव्य है कि इस विशाल महायज्ञ के आयोजन में किसी से एक भी पैसा चंदा नहीं लिया जा रहा है।
सभी श्रद्धालुओं से सिर्फ चरित्र निर्माण से विश्व कल्याण के भाव दक्षिणा की अपेक्षा की जा रही है।
आप सब का इस महायज्ञ में हार्दिक स्वागत है।
कार्यक्रम स्थल ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, भगत चौराहा, तारामंडल, गोरखपुर है।
“श्रीमद्भागवत कथा के बाद प्रतिदिन चल रहा है विशाल भंडारा सैकड़ो लोग करें प्रसाद ग्रहण”
प्रभारी ब्यूरो-संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर
खजनी।गोरखपुर-भागवत कथा में सुनाया भगवान वामन अवतार प्रसंग रुद्रपुर खजनी में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुक्रवार को चौथ दिन रहा। कथावाचक श्रीमद भागवत कथा के मुख्य कथवाचक वृन्दावन के पंडित श्रीपाद तुलसीदास प्रभु जी के द्वारा कथा कहा जा रहा है।भक्तों को भगवान वामन अवतार व समुद्र मंथन का प्रसंग सुनाया गया।
कथावाचक वृन्दावन के पंडित श्रीपाद तुलसीदास प्रभु जी सुना रहे संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा मे बताए भक्तों को भगवान वामन अवतार व समुद्र मंथन का प्रसंग,
उन्होंने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा सुनने से मनुष्य के कई जन्मों के पापों का क्षय हो जाता है। हमें भागवत कथा सुनने के साथ साथ उसकी शिक्षाओं पर भी अमल करना चाहिए। उन्होंने बताया कि वामन अवतार के रूप में भगवान विष्णु ने राजा बलि को यह शिक्षा दी कि दंभ और अंहकार से जीवन में कुछ भी हासिल नहीं होता और यह धन संपदा क्षण भंगुर होती है। इसलिए इस जीवन में परोपकार करों। उन्होंने बताया कि अहंकार, गर्व, घृणा और ईषर्या से मुक्त होने पर ही मनुष्य को ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है। ईषालु व्यक्ति अपने जीवन में कभी तरक्की नहीं कर सकता। ऐसे व्यक्तियों को भगवान सूर्य, वायु, नदियों, बादलों व वृक्षों इत्यादि से प्रेरणा लेनी चाहिए। भगवान सूर्य बिना किसी भेदभाव के सृष्टि के सभी प्राणियों को अपना प्रकाश देते हैं। वायु सभी जीवों में प्राणों का संचार करती है। बादल परोपकार के लिए गरजते हुए वर्षा करते है, नदियां किसी से नहीं पूछती कि तुम मेरा जल क्यों पीते हो और वृक्ष भी किसी व्यक्ति से यह नहीं पूछते कि तुम मेरे फल क्यों तोड़ते हो, लेकिन स्वार्थी मानव इष्र्यालु होता जा रहा है। यदि अपना उद्धार करना चाहते हो तो परोपकार में अपना जीवन लगाओ, जिससे तुम्हारा कल्याण होगा।
वामन भगवान की झांकी दिखाई,
जिसके मुख्य जजमान रामकिशोर त्रिपाठी व श्रीमती उर्मिला त्रिपाठी कथा का रसपान कर रहे हैं रोजाना सैकड़ो की संख्या में कथा का रसपान करके के बाद भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, समापन पर होगा विशाल भंडारा ।
संवाददाता– एस. पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।
भव्य एवं पारंपरिक वेश में शुक्रवार से कालेसर में श्री मद् भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। बनारस के महान संत पं. नितीश तिवारी जी महाराज के नेतृत्व में कालेसर गांव के कथा आयोजन स्थल से निकल कर कथा श्रोता सुमित्रा सिंह और ओम प्रकाश सिंह ( वकील सिंह ) और अन्य श्रद्धालुओं द्वारा मोक्ष धाम पर पवित्र जलस्त्रोत से जल भरने के साथ शुरू हुई, कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु और बच्चे शामिल रहे । पवित्र जलस्त्रोत से कलश को भर कर लाने के बाद कथा आयोजन स्थल पर धार्मिक विधि एवं मंत्रोच्चरण के साथ स्थापित किया गया । संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में प. नितीश तिवारी व्यास पीठ पर विराजित होकर भक्तों को कथा का श्रवण कराएंगे। 19 अप्रैल को भागवत कथा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन होगा। 7 दिन चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में रोजाना हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे ।
आरती के साथ शुरू किए गए श्रीमद् भागवत कथा में संत पं. नितीश तिवारी जी महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को सर्वप्रथम इसकी महिमा से अवगत कराया ।उन्होंने बताया कि विश्व में सभी कथाओं में ये श्रेष्ठ मानी गई है । जिस स्थान पर इस कथा का आयोजन होता है, वो तीर्थ स्थल कहलाता है । इसका सुनने एवं आयोजन कराने का सौभाग्य भी प्रभु प्रेमियां को ही मिलता है । ऐसे में अगर कोई दूसरा अन्य भी इसे गलती से भी श्रवण कर लेता है, तो भी वो कई पापों से मुक्ति पा लेता है । इसलिए सात दिन तक चलने वाली इस पवित्र कथा को श्रवण करके अपने जीवन को सुधारने का मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहिए । अगर कोई सात तक किसी व्यवस्तता के कारण नहीं सुन सकता है, तो वह दो तीन या चार दिन ही इसे सुनने के लिए अपना समय अवश्य निकालें । तब भी वो इसका फल प्राप्त करता है, क्योंकि ये कथा भगवान श्री कृष्ण के मुख की वाणी है, जिसमें उनके अवतार से लेकर कंस वध का प्रसंग का उल्लेख होने के साथ साथ इसकी व्यक्ति के जीवन में महत्ता के बारे में भी बताया गया है ।
इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख पिपरौली, प्र. विधायक सहजनवा सुधीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य शैलेश सिंह (टप्पू), सत्यपाल सिंह, राजन सिंह, अनिल सिंह, राकेश सिंह, धर्मवीर सिंह, युवा नेता ऋषभ सिंह, अमन सिंह, समाजसेवी राज गौरव सिंह, विकास सिंह, अजय यादव, बबलू यादव, हनुमान सिंह, धनुषधारी सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे ।
*धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा, हरे कृष्णा-हरे रामा से गूंजा रुद्रपुर सहित खजनी कस्बा*
प्रभारी ब्यूरो: संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी, गोरखपुर
खजनी। गोरखपुर रुद्रपुर खजनी में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा को लेकर मंगलवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गले में पडी ढोलक,करताल, झाल,जम्बे,सहित हाथी घोड़ा डीजे की धुन भक्ति कि गीत गाते हुए सभी भक्तों ने निकाली शोभायात्रा। जगह-जगह हरे राम, हरे कृष्णा की धुन पर लोग झूमते नजर आए।
शोभा यात्रा में 101 महिलाएं, पुरुष एवं कन्याओं ने हिस्सा लिया। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 9 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलेगा श्री सुदामा चरित्र 9 योगेश्वर संवाद परीक्षित मोच कथा का विश्राम होगा 7 दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के मुख्य कथवाचक वृन्दावन के पंडित श्रीपाद तुलसीदास प्रभु जी के द्वारा कथा कहा जाएगा। शोभायात्रा के साथ ही इस सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। जिसके मुख्य जजमान रामकिशोर त्रिपाठी व श्रीमती उर्मिला त्रिपाठी है।
श्रीमद् भागवत कथा के आयोजक ने बताया दिनांक 8 अप्रैल को श्रीमद् भागवत कथा का शोभायात्रा शाम 4 से प्रारंभ होगी कार्यक्रम स्थल से काली माई स्थान, कुटी, कोटही माता के मंदिर,अकटहवा बाबा, से होते हुए खजनी कस्बा में शोभायात्रा निकाली गई। रुद्रपुर खजनी कस्बे के प्रमुख मार्गों पर होती हुई कथा स्थल पर जाकर संपन्न हुई। कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।