Tag: #ThanaSahjanwa
-

मिशन शक्ति अभियान के तहत बहु-बेटी सम्मेलन आयोजित, महिलाओं को किया गया जागरूक
संवाददाता – एस.पी. सिंह
थाना सहजनवा क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत सहजनवा थाना प्रभारी संजय मिश्रा के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम पंचायत भवन, हरदी में बहु-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं को एकत्रित कर महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।
-

गहरे पानी में स्नान से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने हेतु चला जागरूकता अभियान
संवाददाता – एस.पी. सिंह
सहजनवा, (गोरखपुर)।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश एवं सहजनवां थाना प्रभारी संजय मिश्रा के नेतृत्व में गहरे पानी में स्नान के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए थाना सहजनवा पुलिस द्वारा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चौपाल लगाकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं ग्रामीणों को नदी, तालाब और गहरे जलाशयों में स्नान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक करना रहा।
पुलिस की संयुक्त टीम ने भीटी रावत, कसरवल, समाधियां सहित नदी किनारे बसे अन्य गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया तथा बच्चों को अकेले नदी अथवा गहरे पानी में स्नान करने के लिए न भेजने की अपील की। चौपाल के माध्यम से लोगों को बताया गया कि गर्मी एवं बरसात के मौसम में नदी और तालाबों का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से हादसों की आशंका अधिक रहती है, जिससे छोटी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।
अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने अभिभावकों से बच्चों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस एवं संबंधित विभाग को सूचना देने की बात कही। साथ ही ग्रामीणों को जल सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई।
इस दौरान आयोजित सभी चौपालों में भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। लोगों ने पुलिस के इस जनजागरूकता अभियान की सराहना करते हुए बच्चों की सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया।
-

सहजनवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12.50 टन चोरी का सरिया बरामद, चालक गिरफ्तार
संवाददाता- एस.पी. सिंह
सहजनवा, (गोरखपुर)।
गैलेंट इस्पात फैक्ट्री से चोरी हुए 12.50 टन सरिया के मामले में सहजनवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सरिया से लदे डीसीएम वाहन के साथ चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, 6 अप्रैल को गैलेंट इस्पात फैक्ट्री से 12.50 टन सरिया डीसीएम पर लादकर सूरज ट्रेडिंग कंपनी, ढकरवा (लखीमपुर) के लिए भेजा गया था। रास्ते में चालक सरिया लेकर फरार हो गया था। इस संबंध में पुलिस ने चालक और वाहन मालिक के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी।
गुरुवार को सहजनवां थाना प्रभारी महेश कुमार चौबे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुरेश यादव, कांस्टेबल पारस यादव एवं रुद्र सिंह संदिग्ध व्यक्तियों और वारंटियों की तलाश में गीडा सेक्टर-26 क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को एक डीसीएम वाहन संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया, जिस पर सरिया लदा हुआ था।
पुलिस ने वाहन को रोककर चालक से कागजात मांगे, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और हिचकिचाने लगा। कड़ाई से पूछताछ करने पर चालक ने सरिया चोरी का होना स्वीकार कर लिया।
इसके बाद पुलिस ने चालक प्रमोद कुमार पुत्र नेमचंद, निवासी अजीजपुरा थाना रोजा, जिला शाहजहांपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से डीसीएम पर लदा 12.50 टन सरिया बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है तथा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।


