Tag: #weather #breakingnews #india
-

प्रदेश में आज से करवट लेगा मौसम, बारिश के आसार
यूपी: प्रदेश में आज से करवट लेगा मौसम, इन जिलों में बारिश के आसार, क्रिसमस के बाद का जारी हुआ अलर्ट
UP weather: यूपी में मौसम आज से करवट लेने जा रहा है। तेज धूप के बजाय बादल और बारिश देखने को मिलेंगे। क्रिसमस के बाद भारी सर्दी की चेतावनी है।
प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में सोमवार को बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। रविवार को दिन में प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बादलों की आवाजाही रही। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को पश्चिमी यूपी के आगरा, मैनपुरी आदि जिलों के साथ ही मंगलवार को बुंदेलखंड के इलाके में हल्की बूंदाबांदी के संकेत हैं। कहीं-कहीं यह बारिश ज्यादा भी हो सकती है। मंगलवार से प्रदेश में पुरवाई के असर से तात्कालिक तौर पर रात के पारे में उछाल देखने को मिलेगा। 28 दिसंबर के बाद सर्दी में बढ़ोतरी होगी।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि फिलहाल पश्चिमी यूपी में हल्की बूंदाबांदी के बाद नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से क्रिसमस के बाद 26 से 28 दिसंबर के बीच कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। वहीं रविवार को 6 डिग्री सेल्सियस के साथ अयोध्या प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। कानपुर में पारा 6.5 और मेरठ-मुजफ्फरनगर में 7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं दिन में सबसे ज्यादा तापमान प्रयागराज में 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। -

भूकंप के झटकों से हिला झारखंड
रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता का आया भूकंप,
खसरांवा जिले से 13 किमी दूरी पर था भूकंप का केंद्र,
सुबह 9:20 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए,
भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकले,
हालांकि भूकंप से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई -

आज से मॉनसून की अक्षीय रेखा उत्तर भारत की तरफ आ जाएगी

हरियाणा में कल से मानसून सक्रिय हो जाएगा क्योंकि एक चक्रवर्ती हवाओं का क्षेत्र हरियाणा के ऊपर मौजूद हैं ।
वहीं, मानसून की अक्षीय रेखा करनाल, चूरु, हिसार, जैसलमेर से गुजर रही है जिससे 3 जुलाई तक हरियाणा के कई भागों में हल्की से मध्यम तो कुछ उत्तरी ज़िलों में मूसलाधार बारिश हो सकती हैं ।
मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश-
पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत आदि ।
हल्की से मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश –
सिरसा, फतेहाबद, हिसार, जिंद, भिवानी, दादरी, रोहतक, झज्झर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फ़रीदाबाद, मेवात, नारनौल आदि ।
सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में कल से मानसून का नया सक्रिय दौर शुरू होने जा रहा है , 2-3 जुलाई को कई जगहों पर भारी से अति भारी बारिश की गतिविधियाँ होगी ।
दिल्ली में भी भारी बारिश की गतिविधियाँ होगी।
3 जुलाई से बारिश की तीव्रता में बढ़ोतरी की उम्मीद है, जल्द अपडेट देंगे ।
खबर दिनभर मौसम




