प्रदेश में आज से करवट लेगा मौसम, बारिश के आसार

Written by

in

यूपी: प्रदेश में आज से करवट लेगा मौसम, इन जिलों में बारिश के आसार, क्रिसमस के बाद का जारी हुआ अलर्ट
UP weather: यूपी में मौसम आज से करवट लेने जा रहा है। तेज धूप के बजाय बादल और बारिश देखने को मिलेंगे। क्रिसमस के बाद भारी सर्दी की चेतावनी है।
प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में सोमवार को बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। रविवार को दिन में प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बादलों की आवाजाही रही। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को पश्चिमी यूपी के आगरा, मैनपुरी आदि जिलों के साथ ही मंगलवार को बुंदेलखंड के इलाके में हल्की बूंदाबांदी के संकेत हैं। कहीं-कहीं यह बारिश ज्यादा भी हो सकती है। मंगलवार से प्रदेश में पुरवाई के असर से तात्कालिक तौर पर रात के पारे में उछाल देखने को मिलेगा। 28 दिसंबर के बाद सर्दी में बढ़ोतरी होगी।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि फिलहाल पश्चिमी यूपी में हल्की बूंदाबांदी के बाद नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से क्रिसमस के बाद 26 से 28 दिसंबर के बीच कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। वहीं रविवार को 6 डिग्री सेल्सियस के साथ अयोध्या प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। कानपुर में पारा 6.5 और मेरठ-मुजफ्फरनगर में 7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं दिन में सबसे ज्यादा तापमान प्रयागराज में 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *