कुशीनगर सांसद विजय दुबे ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के साथ सम्मिलित हुए भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में

कुशीनगर के माननीय सांसद विजय दुबे ने कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र अन्तर्गत पड़रौना नगर के गायत्री मन्दिर से तिलक चौक तक आयोजित ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री व ऊर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री ए के शर्मा जी के साथ सहभाग किया I

अपने सैनिकों को सर्वोच्च सम्मान देने एवं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए उत्तर प्रदेश में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ।

ऑपरेशन सिन्दूर हमारे सैन्य जवानों के अद्वितीय पराक्रम, शौर्य और साहस का प्रतीक है।ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान भारतीय सेना और देश ने जो अद्वितीय साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया है वह सदैव वंदनीय रहेगा।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर सभी प्रदेश वासियों की ओर से सेना और आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से अभिनंदन!

उक्त अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री दुर्गेश राय जी, मा० विधायक गण, पार्टी पदाधिकारी गण सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

जय हिंद!

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *