मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विधान मंडल दल की बैठक लखनऊ के लोक भवन में संपन्न

लखनऊ: योगी सरकार के मंत्रियों, विधायकों एवं विधान परिषद सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में विधान मंडल दल की बैठक लखनऊ के लोक भवन में संपन्न हुई।

इस बैठक में विधानसभा सत्र को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक सहयोगी दलों की नेताओं समेत मौजूदगी रही।

बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, और मंत्री परिषद के सभी सदस्य मौजूद रहे।

सभी वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार साझा किए और सत्र की सफलता के लिए महत्वपूर्ण रणनीतियों पर विमर्श किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *