18 दिसम्बर को विधानसभा का करेंगे घेराव: ब्लाक अध्यक्ष

18 दिसम्बर को विधानसभा का करेंगे घेराव :ब्लाक अध्यक्ष,

चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के सभी कांग्रेस जनों ने की बैठक,

ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश मणि त्रिपाठी ने चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के सभी कांग्रेस जनों से बैठक कर 18 दिसंबर को विधानसभा घेराव करने की पूरी तैयारी कर चुके हैं ।
उन्होंने ने कहा कि वर्तमान सरकार के नीतियों और कुकर्मों से जनता उब चुकी है प्रदेश में आए दिन हत्या,बलात्कार और लोग भुखमरी के कगार पर युवा बेरोजगार हैं।शिक्षा की बदहाली देश में बेटी, बहन, भी सुरक्षित नहीं है रोज बलात्कार और हत्याएं हो रही है किसान परेशान है इसके विरोध में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी की आवाहन पर 18 दिसंबर को विधानसभा का घेराव किया जाएगा जिसमें चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता लखनऊ के लिए कुच करेंगे उरुवा ब्लॉक अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी पूरी टीम के साथ गोला से साहिल विक्रम तिवारी अपनी पूरी टीम के साथ लखनऊ विधानसभा घेराव में भाग लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *