बड़हलगंज (ग़ोरख़पुर )जनपद के विधानसभा चिल्लूपार के पटना न्याय पंचायत में सरयू नदी के बढ़े जल स्तर से बगहा देवार और मुसाडोही गाँव में हो रहे कटाव स्थल का मौक़ा निरीक्षण विधायक राजेश त्रिपाठी ने एसडीएम गोला राजू कुमार और सिचाई विभाग के अधिकारियों के साथ किया! अधिकारीयो के साथ मौक़े पर पंहुच कर गाँव वासियो का हाल जाना और कटाव स्थल का निरीक्षण किया और कटाव को रोकने के लिए हो रहें बचाव कार्य का भी निरीक्षण किया और वहां उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि हों रहे राहत कार्य में और तेज़ी हो और मानक के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया और साथ ही गाँव वालों को आश्वस्त किया कि गाँव को कटने नहीं देंगे हम आप सब के साथ है हर सम्भव मदद होगी! इस अवसर पर विधायक राजेश त्रिपाठी के साथ प्रधान बगहा सुभाष यादव , पूर्व प्रधान कमलेश सिंह, पटना प्रधान प्रतिनिधि संजय गुप्ता सुधीर शर्मा, आनंद त्रिपाठी , मुन्ना तिवारी, संतोष पाठक , ओम प्रकाश तिवारी , गुड्डू पांडेय , राजू पांडेय , रमेश शाही , प्रशांत शाही , विशाल सिंह गोलू , अतुल शाही , गुड्डू मिश्रा बाबू लाल , सोनू निसाद , गोरख सहनी , कन्हैया सहनी , मृत्युंजय राय व समस्त ग्राम वासी मौजूद रहे !
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
विधायक ने अधिकारियों के साथ बगहा देवार में हो रहे कटान स्थल का किया निरीक्षण

Leave a Reply