विश्व फोटोग्राफी दिवस पर फोटोग्राफर हुए सम्मानित

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर फोटोग्राफर हुए सम्मानित
गोला।विश्व फोटोग्राफर दिवस पर उपनगर गोला के एक मैरेज हाल में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ट फोटोग्राफर को सम्मानित किया गया।
क्षेत्र के फोटोग्राफरों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ट फोटोग्राफर विजय पाण्डेय को साथियों ने माला पहना व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर फोटोग्राफरों ने कहा कि इन दोनों विशेषज्ञ फोटोग्राफरों का योगदान अत्यधिक महत्वपूर्ण रहा है और इन्होनें नगर क्षेत्र के अनगिनत स्मृतियों को अमर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस दौरान बालगोविन्द यादव,हेमन्त गुप्ता, दिनेश जायसवाल,राम भरोसे यादव,पटेल,रामलाल,विजय पाण्डेय,गोधन,भोला,कमलेश , रघुवर सहित तमाम फोटोग्राफर मौजूद थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *