सफलता के अनुभवों से वर्तमान कैडेट्स को किया प्रेरित
संवाददाता – एस.पी. सिंह
सहजनवां, (गोरखपुर)।
44वीं यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा भोलाराम मस्कारा इंटर कॉलेज, सहजनवा में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर- 157 के आठवें दिन पहली बार एक्स कैडेट एलुमनी मीट का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक सम्मेलन में 44वीं बटालियन से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके वे पूर्व एनसीसी कैडेट शामिल हुए, जो वर्तमान में शिक्षा, प्रशासन एवं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, गोरखपुर के हिंदी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. अभिषेक शुक्ला तथा मुरारी इंटर कॉलेज, सहजनवा के वाणिज्य विषय के सहायक अध्यापक एवं 44वीं यूपी बटालियन एनसीसी के एएनओ सेकंड ऑफिसर सूर्य प्रताप सिंह ने कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी से प्राप्त प्रशिक्षण और अनुभव उनके जीवन एवं करियर की सफलता की मजबूत नींव साबित हुए हैं।
एलुमनी मीट में पूर्व कैडेट्स रितेश पाण्डेय, अजीत चौरसिया, आशुतोष राम त्रिपाठी, शालिनी मिश्रा, अंजली राय, तृप्ति सिंह, श्रेया दीक्षित, शिवम गुप्ता, महावीर उपाध्याय, मंदिरा शर्मा, आकृति सिंह, अरुण प्रजापति, अवनीत राय, सूरज जायसवाल, ताहिर खान तथा 44वीं यूपी बटालियन की जीसीआई आकांक्षा मौर्या ने अपने अनुभव साझा करते हुए वर्तमान कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया और उन्हें लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी, डिप्टी कैंप कमांडेंट अनिल गुप्ता, कैंप एडजुटेंट प्रभाकर शाही, सूबेदार मेजर एम.एल. अब्राहम सहित सभी एएनओ एवं पीआई स्टाफ उपस्थित रहे।
Leave a Reply