पूर्व विधायक के बेटे और भतीजे समेत चार पर मारपीट का केस

पूर्व विधायक के बेटे और भतीजे समेत चार पर मारपीट का केस,

गीडा थाना क्षेत्र के गाहासाड में गुरुवार की शाम को मारपीट और ईंट पत्थर चलाने का मामला ।

संवाददाता– एस.पी. सिंह
गोरखपुर/सहजनवा ।

गीडा थाना क्षेत्र गाहासाड में गुरुवार की शाम को मारपीट और ईंट पत्थर चलने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक पक्ष की तहरीर पर पूर्व विधायक जीएम सिंह के पुत्र और भतीजे समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है । आरोप है कि पूर्व विधायक के भतीजे ने महिला की कनपटी पर पिस्टल तान दी थी । वहीं, दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है । दोनों पक्षों से पुलिस ने तीन लोगों का शान्ति भंग में चालान भी किया है ।
गीडा थाना क्षेत्र के गाहासाड निवासी सतेन्द्र सिंह की पत्नी ममता सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गुरुवार रात में गांव के रहने वाले पूर्व विधायक जीएम सिंह के पुत्र नवनीत उर्फ हिमांशु सिंह व भतीजा धन्नजय सिंह उर्फ कौशल अन्य लोग के साथ नशे में धुत होकर दरवाजे पर आए और पति को गाली देने लगे । वजह पूछने पर घर में घुसकर बदतमीजी करने लगे । ममता का आरोप है कि पूर्व विधायक के भतीजे ने कनपटी पर पिस्टल सटा कर धमकी दी । शोर मचाने पर पति, देवर और बेटी आ गई । आरोप लगाया कि उन लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया और मुझे व बेटी को धक्का देकर असलहा लहराते, धमकी देते हुए फरार हो गए । ममता सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व विधायक जीएम सिंह के बेटे नवनीत उर्फ हिमांशु सिंह, भतीजा धन्नजय सिंह उर्फ कौशल, आदित्य गिरी, विकास सिंह व अन्य पर केस दर्ज कर लिया ।

उधर, दूसरे पक्ष के अंकित गिरी ने तहरीर में बताया कि गुरुवार को दूसरे पक्ष के लोग गाली दे रहे थे । कारण पूछने पर पिता के साथ गया, तो लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चलाकर मुझे और पिता को घायल कर दिया । पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शशि नन्द उर्फ मिन्टू, सत्येन्द्र उर्फ रिंकू, चन्द्र प्रताप उर्फ पप्पू पर केस दर्ज किया है । पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों का शांति भंग में चालान कर एसडीएम कोर्ट भेज दिया । थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर पर पूर्व विधायक के बेटे, भतीजे समेत चार लोगों और दूसरे पक्ष से भी तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *