मानवीय पहल: ठंड से जूझ रही महिलाओं को सहजनवां थाना प्रभारी ने बांटे कंबल, रैन बसेरे में दिलाया सुरक्षित आसरा

संवाददाता– सूर्य प्रताप सिंह

सहजनवां, (गोरखपुर)।

कड़ाके की ठंड में इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए सहजनवां थाना प्रभारी महेश कुमार चौबे ने बेसहारा और ठंड से परेशान महिलाओं को कंबल वितरित कर राहत पहुंचाई। साथ ही उन्हें भोजन करा कर रैन बसेरे में सुरक्षित ठहराकर ठंड से बचाव का पुख्ता इंतजाम भी कराया।

थाना प्रभारी सहजनवां के द्वारा रात्रि गस्त के दौरान कुछ बेसहारा महिलाएं ठंड से परेशान मिली। जिसके बाद थाना प्रभारी द्वारा मौके पर उनके पास पहुंचकर महिलाओं से उनका हालचाल जाना गया और ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराईं। कंबल पाकर महिलाओं के चेहरों पर राहत और संतोष साफ झलकता दिखा। इस पहल से न केवल उन्हें ठंड से संरक्षण मिला, बल्कि सुरक्षित आश्रय भी सुनिश्चित हुआ, साथ ही थाना प्रभारी द्वारा सभी महिलाओं को भोजन करा कर मानवता की मिशाल भी पेश की गई।

थाना प्रभारी ने कहा कि शीतलहर के इस दौर में जरूरतमंदों की मदद करना पुलिस की सामाजिक जिम्मेदारी है। आगे भी ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर सहजनवां थाना प्रभारी महेश कुमार चौबे के साथ उनकी टीम भी मौजूद रही।

वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस संवेदनशील और मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में भरोसा और सुरक्षा की भावना को मजबूत करते।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *