गोरखपुर। इंटर के एक छात्रा ने महिला टीचर को इस कदर परेशान कर दिया जिसकी वजह से तंग आकर उसने मीशो से सल्फास मंगा कर खा लिया, जब इस महिला टीचर की हालत गंभीर हुई तो इस शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया. इस महिला टीचर ने अस्पताल में इलाज के 48 घंटे बाद मौत हो गई. उसके बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने 19 साल की टीचर का गोला स्थित घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया.
अंतिम संस्कार के बाद पिता ने तहरीर दी जिसमें इंटर के छात्र पर उसके भाई और ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है.
पुलिस के अनुसार पड़ोस के पतरौठा गांव के रहने वाले 17 वर्षीय इस इंटर के छात्र ने लड़की को आये दिन कमेंट पास करता था और रास्ते में जबरन रोक कर अभद्रता करता था फिलहाल पुलिस इस छात्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और संभव हुआ तो टीचर की मौत के मामले में और भी गंभीर धाराएं बढ़ाई जाएगी.
मृतक टीचर के पिता ने बताया कि ऑनलाइन शॉपिंग एप मीशो से आर्डर कर सल्फास मंगाया था. पैकेट आया तो सभी ने देखा कि उसमें जहर था. ये किसी को नहीं पता था, घटना के बाद जब परिवार के लोग कमरे में गए तो उन्हें वह पैकेट मिला.
उधर युवक ने पूछताछ में बताया कि वह इस स्कूल में पड़ता है, जिस स्कूल में वह लड़की पड़ता है दोनों करीब एक दूसरे को एक साल से जानते थे युवक का दावा है कि टीचर उसे कॉल कर परेशान करती थी. उसने 3 महीने से नंबर ब्लॉक कर दिया था. पुलिस ने इंटर के छात्र के मोबाइल की चाट हिस्ट्री की जांच की तो पाया चैट हिस्ट्री डिलीट की गई है. पुलिस अब आरोपी छात्र और मृतक टीचर के मोबाइल का काल डिटेल भी निकलवा रही है. जल्द ही इस मामले का खुलासा सीडीआर से ही हो जाएगा.
एसएसपी राजकरण नजर ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है. इस मामले में आत्महत्या के लिए उसकाने की धारा बढ़ाई गई है और आरोपी को अरेस्ट कर पुलिस पूछताछ कर रही है. जांच के बाद सारी रिपोर्ट के आधार पर धाराओं में वृद्धि भी की जा सकती है.
Leave a Reply