80 लाख के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण

ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज नगर पंचायत के चतुर्दिक विकास के क्रम में कई विकास कार्यों का लोकार्पण चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी व चेयरमैन प्रीति उमर ने किया।

गुरुवार को नगर पंचायत के पुराने कार्यालय में निर्मित विश्वनाथ उमर लाइब्रेरी सहित विभिन्न वार्डों में पाथवे एवं नाली निर्माण कार्य, नगर स्थित विभिन्न प्राथमिक विद्यालय के टाइल्स व रंगाई पुताई कार्य के साथ ही सीसी रोड निर्माण कार्य का चेयरमैन प्रीति उमर के साथ लोकार्पण करते हुए चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि “बड़हलगंज काफी पुराना टाउन एरिया है, बावजूद विकास कार्यों में काफी पीछे था, लेकिन अब प्रीति उमर व महेश उमर के देखरेख में नगर के सभी वार्डों का तेजी से विकास हो रहा है, पूर्व चेयरमैन स्व विश्वनाथ उमर के स्मृति में बनी लाइब्रेरी नगर के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के दिशा में काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।”

इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, भाजपा जिला मंत्री स्वतंत्र सिंह, सभासद दीपक शर्मा, सूरज सोनकर, राकेश राय, ऋषि चंद, खुर्शीद अहमद, सुदीप वर्मा, राजीव मिश्रा, संजय सोनकर, आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, श्रीकांत सोनी, गंगा सोनी, अमरनाथ उमर, प्रधान धर्मराज निषाद, हृदय शंकर सिंह, श्रीराम मद्धेशिया, पवन यादव, मनमोहन पटवा, अभिषेक श्रीवास्तव, अनूप जायसवाल, श्रीभागवत यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *