तुष्टिकरण की राजनीति में बेतुका बयान दे रहे हैं सपा मुखिया, कफ़न भेजने जैसा बयान आपत्ति जनक है: रवि किशन शुक्ला,
मिल्कीपुर और दिल्ली में दिख रही करारी हार से बौखला गए हैं अखिलेश यादव,
गोरखपुर। गोरखपुर के लोकप्रिय सांसद रवि किशन शुक्ला ने चुनाव आयोग पर, अखिलेश यादव के चुनाव आयोग मर गया, वाले बयान पर रवि किशन शुक्ला ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा ‘6 महीने पहले चुनाव आयोग हिमालय पर बैठा था, सब वाह-वाह कर रहे थे. जब वो जीत रहे थे तब जीवित था, आज काला दिन है।’
रवि किशन शुक्ला ने जारी बयान में कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव एग्जिट पॉल देख कर के पूरी तौर पर हताश और निराश हैं, अपने पार्टी और कार्यकर्ताओं की नाकामी का गुस्सा चुनाव आयोग पर उतर रहे हैं अखिलेश यादव द्वारा दिया गया बयान निंदनीय है l इसके लिए उनको माफी मांगनी चाहिए।
रवि किशन ने कहा कि दिल्ली में हो रही करारी हार इस बात का संकेत है, की जनता इनकी बरगलाने वाली नीतियों को समझ चुकी हैं l लोग मोदी जी के नेतृत्व में अब आगे बढ़ेंगे l
Leave a Reply