यूपी सरकार के 9 साल पूरे: CM योगी बोले— “जीरो टॉलरेंस और मजबूत कानून व्यवस्था से बदली प्रदेश की तस्वीर

लखनऊ ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-

DCM केशव मौर्य ने 2027 में बड़ी जीत का किया दावा, ब्रजेश पाठक बोले— “अब पहचान बन चुका है विकसित यूपी”, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ‘सेवा बनाम मेवा’ की राजनीति पर दिया जोर

प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि इन वर्षों में राज्य की छवि में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि सरकार ने अब तक 9 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट प्रस्तुत किया है, जो विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि अब प्रदेश में त्योहारों के दौरान न तो दंगा होता है, न तनाव और न ही कर्फ्यू लगाना पड़ता है। उन्होंने इसे “अच्छे लॉ एंड ऑर्डर” का परिणाम बताया।

सीएम योगी ने अपने हालिया सिंगापुर और जापान दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि वहां के बड़े मंत्री और उद्योगपति यूपी में निवेश को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि “जीरो टॉलरेंस और जीरो करप्शन” की नीति के कारण ही निवेशक प्रदेश की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 2027 के चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा 2017 से भी बड़ी जीत हासिल करेगी और विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि “अखिलेश जी मुंगेरी लाल के सपने न देखें, 2047 तक मौका नहीं मिलने वाला है।”

दूसरे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले खराब सड़कों और बिजली संकट से ही यूपी की पहचान होती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले बिजली का वितरण भी पक्षपातपूर्ण तरीके से होता था और शिक्षा व्यवस्था में भी अनियमितताएं थीं।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सांस्कृतिक दृष्टिकोण से नौ के अंक को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जनता ने “मेवा वालों” को हटाकर “सेवा वालों” को मौका दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *