बिहार: 10 दिन के अंदर गिरा चौथा पुल, किशनगंज में 70 मीटर लंबे ब्रिज का पिलर ढहा

बिहार में पुलों के गिरने का सिलसिला नहीं थम रहा है. किशनगंज जिले में भी एक पुल गिरने का मामला सामने आया है. बीते 10 दिनों में पुल गिरने की यह चौथी घटना है. इससे पहले अररिया, सिवान और मोतिहारी में भी पुल ढहा था. ऐसे में अब पुल निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लग गए हैं.

बिहार में एक और पुल गिरने का मामला सामने आया है. बीते 10 दिनों के अंदर पुल गिरने की यह चौथी घटना है. ताजा मामला किशनगंज जिले से सामने आया है.यहां गुरुवार को कनकई और महानंदा नदी को जोड़ने वाली एक छोटी सहायक नदी पर बना पुल ढह गया. 


 किशनगंज के डीएम तुषार सिंगला ने बताया कि जिले के बहादुरगंज ब्लॉक स्थित 70 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा एक पुल गिर गया है. यह पुल 2011 में मडिया नामक छोटी सहायक नदी पर बनाया गया था. मडिया नदी कनकई को महानंदा नदी से जोड़ती है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *