नियुक्ति पत्र पाकर खिल उठे अभ्यर्थियों के चेहरे

कुशीनगर
नियुक्ति पत्र पाकर खिल उठे अभ्यर्थियों के चेहरे
2 अभ्यर्थियों को जिलाधिकारी ने वितरित किया नियुक्ति पत्र जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जनपद के 2 अभ्यर्थियों जुबैर आलम ग्राम व पोस्ट-मठिया नरईपुर,अवर अभियन्ता (विद्युत /यांत्रिक) आवास एवं शहरी नियोजन विभाग एवं बृजेश मद्धेशिया ग्राम-जवही मलही मुस्तकील पोजही , अवर अभियंता (सिविल) नगर निकाय विभाग को नियुक्ति पत्र वितरित किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) वैभव मिश्रा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रेम कुमार राय, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, एक्स ईएन नलकूप/ सिंचाई, डीसी एनआरएलएम, अधिशासी अधिकारी पडरौना, तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts