प्रेमिका के घर में घुस प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा

 

संवाददाता– एस. पी. सिंह
गोरखपुर/सहजनवा

सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक महिला के घर में प्रेमी के घुसे होने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया । और खूब धूनाई कर पुलिस को सौंप दिया । पुलिस शिकायत मिलने पर कारवाई करने की बात कर रही हैं ।
मिली जानकारी से सहजनवा थाना क्षेत्र के एक महिला की रिश्तेदारी जिला संत कबीरनगर में है । महिला का उसी गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था । अक्सर चुपके से युवक महिला के घर आता जाता था । जिसको लेकर पड़ोस के लोग परेशान हो चुके थे । रविवार को रात्रि में 10 बजे महिला घर में अकेली थी । उसी दौरान उसका प्रेमी घर में घुस आया । जिसकी भनक ग्रामीणों को लग गई, और उसे महिला के कमरे में पकड़ लिया, और खूब पिटाई करने के बाद 112 पर फोन कर पुलिस बुला लिया, और उसे पुलिस को सौंप दिया ।
पुलिस को देर शाम तक कोई तहरीर नहीं मिली है । इस संदर्भ में एसओ विशाल उपाध्याय ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज किया जायेगा ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *