गोला क्षेत्राधिकारी से की शिकायत विवेचक बदलने की मांग

ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

बड़हलगंज /गोरखपुर +निष्पक्ष टुडे) कोतवाली क्षेत्र के खुटभार निवासी रणजीत सिंह पुत्र मुसाफिर सिंह गोला क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र देकर मारपीट के एक मुकदमे में जांच कर रहे अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए विवेचक बदलने की मांग की है।
_खुटभार निवासी रणजीत सिंह ने क्षेत्राधिकारी गोला को दिये गये शिकायती पत्र में लिखा है कि कुछ माह पहले गांव के कुछ लोगों से विवाद हुआ था। घटना में शामिल लोग प्रार्थी से मारपीट करते हुए जानलेवा हमला किया था। बड़हलगंज पुलिस आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले की जांच थाने के एक दारोगा को सौंपी गयी। आरोप है कि विवेचक पीड़ित से आरोप पत्र दाखिल करने के लिए पचास हजार की मांग कर रहे थे। पैसा नहीं देने पर विवेचक पिछले महीने आरोपियों से मोटी रकम लेकर मुकदमे की फाईनल रिपोर्ट लगा दी। पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी से मामले की जांच करते हुए विवेचक बदलने और जांच अधिकारी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts