बुरी आदतों से पश्चाताप कर, जामाअत में निकले युवा,
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बडहलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) के दक्षिणांचल स्थित उपनगर बड़हलगंज में सामूहिक निकाह और दीनी प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जानकर बुजुर्गों और मौलानाओं ने लोगों को दीन/धर्म के मूल कर्तव्यों, ग़ुस्ल के कर्तव्यों और धर्म का पालन करने की शिक्षा दी। इस्लामी विद्वानों ने शराब और जुए और युवाओं के समय की बर्बादी पर विस्तृत भाषण दिया, जिस से कई लोग जो शराब के आदी थे शराब से तौबा की, जुए में शामिल होने से तौबा कर ली और सौ से अधिक युवाओं ने समय और शरीर बर्बाद करने वाले खेल न खेलने की तौबा कर ली, कई युवाओं ने नशा और शराब छोड़ने का अल्लाह से वादा किया तो कई लोगों ने अपनी बुरी आदतों से तौबा कर तबलीगी जमातों में निकलने की शपथ लिया। इस जलसे में निजामुद्दीन दिल्ली से मौलाना शौकत कासमी, मौलाना शमीम अहमद आजमी, मौलाना हशीम अहमद आजमी और मौलाना इफ्तिखार अहसन गोंडा आदि ने अहम भाषण दिये। जलसे में 300 से ज्यादा गांवों से हजारों लोग मौजूद थे। इस दौरान 10 जोड़ो की बिना दहेज और बरात सुन्नत के अनुसार निकाह भी सम्पन्न हुआ हुआ।

Leave a Reply