Tag: #Religious#celebration#news

  • पांच साल की शिफा नूर ने रखा पहला रोजा

    पांच साल की शिफा नूर ने रखा पहला रोजा

    संवाददाता– एस. पी. सिंह

    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    खुदा की इबादत का पाक महीना रमजान शुरू हो चुका है । रमजान के इस पाक महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे महीने रोजा रखते हैं । रमजान के इस पवित्र महीने में हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के हरपुर की रहने वाली शिफा नूर ने भी पहला रोजा रखा है । शिफा नूर की उम्र महज पांच साल है । शिफा नूर के पिता रफीक कहते हैं कि जिस तरह से बड़े रोजा रखते हैं और इबादत करते हैं उसी तरह से शिफा नूर ने भी पहला रोजा रख खुदा की इबादत की है । पिता रफीक अहमद और बाबा अनवर नातिन शिफा नूर की इबादत से काफी खुश हैं।

  • महाशिवरात्रि महोत्सव में भव्य शिव महा श्रृंगार,शिव सेवक रत्न सम्मान,पूजन व भंडारा

    महाशिवरात्रि महोत्सव में भव्य शिव महा श्रृंगार,शिव सेवक रत्न सम्मान,पूजन व भंडारा

    महाशिवरात्रि महोत्सव में भव्य शिव महा श्रृंगार,शिव सेवक रत्न सम्मान,पूजन व भंडारा ,

    “मंजीत श्रीवास्तव (बाबु) शिव रत्न से सम्मानित”

    गोरखपुर 26 फरवरी । श्री संकटमोचन, कालीबाड़ी मन्दिर व डॉ अशोक कुमार श्रीवास्तव फैंस क्लब के तत्वावधान में महाशिवरात्रि महोत्सव का आज कालीबाड़ी के महंथ व प्रसिद्ध धर्माचार्य श्री रवीन्द्र दास महराज की देख-रेख में बड़े ही भव्य श्रद्धा पूर्वक सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में प0 अयेध्दा शर्मा, प0 उप्रेन्द मिश्रा व प0 हरेन्द्र मिश्रा पुजारी का भी विशेष सहयोग रहा। महंथ रवीन्द्रदास महराज ने कहा कि पर्व-त्यौहारों का अपना अस्तित्व है। इस अवसर पर समाज के सभी वर्गो को एक दूसरे के साथ मिलकर इन पर्वों को मनाना चाहिये। पर्व -त्योहार परस्पर भाईचारे की भावना को बढ़ाने वाले होते हैं। कालीबाड़ी का पौरारिक महत्व है।हमें इसके इस स्वरूप को बरकरार रखना चाहिये। उन्होंने समस्त देश वासियों के प्रति मंगल कामना व्यक्त कीं।
    श्री बी एन बैजल व मांगीरिश इफ्राटेक के प्रमुख ई0 संजीत कुमार ने कहा कि महाशिवरात्रि पर कालीबाड़ी मन्दिर मे हर वर्ष बड़ी ही श्रद्धा पूर्वक मनाया जाता रहा है जिसमें बड़ी संख्या में शिवभक्त अपनी भागीदारी निभाते हैं। महाप्रभु शिव की कृपा से भक्तों की संख्या में निरन्तर विशाल होती जा रही है और वे मानव जीवन में सत्सं ग का महत्व भी समझते जा रहे हैं। क्योंकि सत्सं ग, भजन व भक्ति के माध्यम से ही इस मानव जीवन का कल्यान ही रहा है
    महंथ रवीन्द्र दास महराज ने बताया कि इस विशेष कार्यक्रम आज प्रातः 5 बजे से शुरू हुआ। पट खोलने के बाद अभिषेक, भो ग का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्रातः 6-30 बजे आरती, प्रातः 7 से 9 बजे तक श्री शिव चरित्र का पाठ, 9 से 10 बजे तक भजन व प्रासाद वितरण दोपहर 12 बजे दोपहर की आरती, सायंकाल 4 से महाप्रभु के जीवन पर की गाथा किया गया, तत्पश्चात् प्रभु शिव का महाश्रृंगार,महाआरती, महाप्रसाद वितरन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। अन्त में 9 बजे बच्चों का श्री महाप्रभु रूप ,वं श्र सेज आरती व महा भंडारा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में भजन गायक ओमप्रकाश गुप्ता व उनकी टीम ने सुमधुर भजन गाये। जबकि सोनी ने ‘‘अमीर चले आये, गरीब चले आये, शिव के दरबार में सभी चले आये’’ ‘‘मेरा छोटा सा परिवार, शिव आ जाओ ,इकबार’’ आदि भजन से अच्छा समां बांधा। सुश्री आस्था ने सुनाया ‘‘मुझे शिव महाप्रभु का नाम बड़ा प्यारालगे,जग से निराला शिव महाप्रभु का दरबार लगे’’। भजनगायन में दिपक श्रीवास्तव का ढोलक वादन बहुत ही करनर्प्रिय रहा। इस कार्यक्रम का संचालन दीपक बाबा जी व जितेंद्र जी ने किया।
    विशेष महाश्रृंगर समारोह के दौरान प्रमुख रूप से मंजीत कुमार श्रीवास्तव (बाबु) व शशांक शुक्ला को शिव सेवक रत्न से सम्मानित किया गया , इस अवसर पर प्रमुख रुपए ओम प्रकाश अग्रवाल,बी एन बैजल,गुड्डू लाल चौरसिया, रोहित चौरसिया, राजेश राजेश ,सौरभ श्रीवास्तव, डॉ0 मनोज कुमार(पुर्व सयुक्त मत्री,गुआक्टा व विभागाध्य , सेडिका) प्रसि द्ध चिकित्सक दन्त डॉ0 श्रीप्रकास इन्जि0 रंजीत कुमार श्अनिल मिश्रां,अभिषेक जालान ,धीरेन गोविंद जी सहित हर वर्ग के लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।

     

  • सनातन सेवाश्रम द्वारा आयोजित सुंदरकांड आयोजन का सफल समापन

    सनातन सेवाश्रम द्वारा आयोजित सुंदरकांड आयोजन का सफल समापन

    सनातन सेवाश्रम, राम-जानकी नगर रोड, गोरखपुर में आज सनातन सेवाश्रम द्वारा आयोजित भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।

    इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भक्तिमय वातावरण का आनंद लिया।

    कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के पीठाधीश्वर आचार्य अभयानंद जी महाराज (संस्थापक/अध्यक्ष) के मंगलाचरण और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके पश्चात विद्वान आचार्यगण ईश्वर उपाध्याय, त्रिपुरारी पाण्डेय, चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी और नितेश पाण्डेय द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया, जिसने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्तजनों ने भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान श्रीराम और हनुमान जी की स्तुति की, जिससे पूरे परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।

    संस्थान के प्रमुख सदस्यों उपाध्यक्ष शुभाशीष जैन, सचिव मीनाक्षी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक निशा उपाध्याय, कार्यक्रम सह संयोजक नीलम शुक्ला ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी श्रद्धालुओं और सेवकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने के साथ ही सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में सहायक होते हैं।

    कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ प्राप्त किया। आयोजन के सफल समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने हर्ष व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की कामना की।

  • अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित प्रदेश पदाधिकारीयों ने लगाई संगम में डुबकी

    अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित प्रदेश पदाधिकारीयों ने लगाई संगम में डुबकी

    अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित प्रदेश पदाधिकारीयों ने लगाई संगम में डुबकी,

    महाकुंभ के अवसर पर प्रयागराज में संगम मे डुबकी लगा कर पुण्य लाभ अर्जित करने सम्पूर्ण देश के उद्योग व्यापार मंडलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल( पूर्व मंत्री ) भारी काफिले के साथ संगम में डुबकी लगाने प्रयागराज पहुंचे. प्रदेश और देश के वरिष्ठ पदाधिकारी और उनके परिवार जनों ने प्रसन्न मन से संगम में स्नान किया. प्रयागराज पधारे समस्त व्यापारियों का क्षेत्रीय प्रभारी विपिन गुप्ता, जिला अध्यक्ष लालू मित्तल महानगर अध्यक्ष अनिमेष अग्रवाल गंगा पार अध्यक्ष राजेंद्र के शिवानी पप्पू भैया वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमन गुप्ता महामंत्री गंगा पार सुमित केसरवानी फाफामऊ बाजार के अध्यक्ष अजय जायसवाल और उनकी पत्नी संगीता अग्रवाल एवं महिला मंडल के सदस्यों द्वारा किया गया । समस्त पदाधिकारी सनातन परंपरा के अनुसार सभी अतिथियों को कुमकुम, दुशाले माल्यार्पण उनकी आरती उतारी गई। जिला के सीमा में काफिले के प्रवेश करते ही जगह-जगह बाजारों में उनका स्वागत अभिनंदन किया गया।मार्ग में फाफामऊ अध्यक्ष अजय जायसवाल और उनकी टीम ने स्वागत सत्कार करके उन्हें मेला क्षेत्र में प्रवेश कराया किया। सह परिवार पधारे देश-प्रदेश के पदाधिकारी ने महामंडलेश्वर अवधेशानंद जी गिरी का आशीर्वाद दिया और वहीं पर जलपान प्रसाद ग्रहण किया ।मंडल प्रभारी काशी क्षेत्र विपिन गुप्ता नें महामंडलेश्वर उमाकांत जी के शिविर में सभी को प्रवचन और अमृत ज्ञान अर्जित करवाया। कुंभ मेला क्षेत्र में पहली बार अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का विशाल शिबिर सेक्टर 13 लगाया गया। शिविर में जनवरी से भंडारा अनवरत चल रहा है जहां पर श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद निशुल्क दिया जा रहा है और आवश्यकता पड़ने पर मेडिकल सहायता भी प्रदान करवाई जाती है।
    राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यापारी नेता संदीप बंसल ने प्रसन्न मन से कहा संगम स्नान करके उनका परिवार और व्यापारियों का समूह धन्य हो गया। व्यवस्था के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा अत्यंत उत्तम व्यवस्था है किसी भी प्रकार की नकारात्मक अफवाहों पर ध्यान न देकर बचे हुए समय में सभी व्यापारी महाकुम्भ कुंभ में प्रयागराज सपरिवार आकर पुण्य लाभ अवश्य अर्जित करें। कहां यह अत्यंत थी विहंगम अवसर है देश-विदेश से सभी आकर यहां पर पूर्ण लाभ अर्जित कर रहे हैं।

    शिविर में आज सभी वरिष्ठ पदाधिकारी के साथ प्रयागराज के समस्त पदाधिकारी ने अपने कैंप में अपने हाथों से भोजन बनाया।सभी ने गंगा मैया की गोद में जमीन पर बैठकर प्रेम पूर्वक भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
    व्यापारी नेता संदीप बंसल ने सभी को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महाकुंभ क्षेत्र स्थित शिविर में सादर आमंत्रित किया और बताया सैकड़ो व्यापारी यहां पर आकर अभी तक पुण्य लाभ अर्जित कर चुके हैं। जिला अध्यक्ष लालू मित्तल गंगा पार अध्यक्ष राजेंद्र केसरवानी, सुमित केसरवानी रमन गुप्ता एवं समस्त टीम के सदस्यों ने देश प्रदेश के व्यापारियों को आमंत्रित करते हुए कहा कि कोई भी व्यापारी कहीं से भी शिविर में आकर निशुल्क प्रवास और भोजन कर सकता है।
    महानगर अध्यक्ष अनिमेष अग्रवाल ने अपना नवनिर्मित चार मंजिला भवन व्यापार मंडल के व्यापारियों की सेवा में निशुल्क खोल रखा है ठहरने खाने रहने भोजन की सुविधा व्यापारियों को व्यापार मंडल के सौजन्य से महाकुंभ के अवसर पर निशुल्क प्रदान किया जा रहा है।

  • मां बिंदेश्वरी मंदिर के 31 वें स्थापना दिवस के मौके पर विशाल जागरण

    मां बिंदेश्वरी मंदिर के 31 वें स्थापना दिवस के मौके पर विशाल जागरण

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज कस्बे के हृदय स्थल पर बाबा जलेश्वर नाथ मंदिर के प्रांगण में स्थित मां बिंदेश्वरी मंदिर के 31 वें स्थापना दिवस के मौके पर श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन के साथ जागरण का आयोजन किया गया।
    सोमवार की देर रात भजन संध्या में कस्बे के आस-पास के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अपना-अपना आस्था प्रकट करते हुए श्री श्री बिंदेश्वरी माता जी का पूजा एवं आराधना किए और श्री श्री मां बिंदेश्वरी जी का आशीर्वाद प्राप्त किए | इस कार्यक्रम में चन्दन मोदी,गोपी पटवा और रिंकू शर्मा गायक रहे गायकों ने अपने कला और कौशल से आए हुए सैकड़ों श्रद्धालुओं का मन मोह लिए और अपने कला और कौशल से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिए। दीपोत्सव व भजन संध्या का कार्यक्रम मां की भव्य महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
    मंदिर समिति के व्यवस्थापक
    मोहन जी व अजय सर्राफ की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

  • मंत्रोच्चार के बीच गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने लगाई संगम में डुबकी, संत समाज ने दिया आशीर्वाद

    मंत्रोच्चार के बीच गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने लगाई संगम में डुबकी, संत समाज ने दिया आशीर्वाद

    *मंत्रोच्चार के बीच गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने लगाई संगम में डुबकी, संत समाज ने दिया आशीर्वाद*

    *पीठाधीश्वरों संग गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी ने किया संगम स्नान, जयकारों से गूंजा संगम नोज*

    *सीएम योगी के साथ गृहमंत्री, अपनी पत्नी, बेटे और बच्चों के साथ बैठे पूजा की वेदी पर*

    *संगम स्नान के बाद संगम स्थल पर ही किया विशेष पूजन और संगम आरती*

    *मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री और उनके परिवार को भेंट किया चांदी का कुम्भ कलश*

    *महाकुम्भनगर, 27 जनवरी :* गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मठों, मंदिरों और अखाड़ों के संतों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संगम में पवित्र डुबकी लगाई। संत समाज ने उन्हें वैदिक विधि से स्नान करवाया और मां गंगा का पावन जल गृहमंत्री पर छिड़ककर पूजा-अर्चना कराई। स्नान के बाद गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने संगम पर ही विशेष पूजा अर्चना की और संगम आरती में भी हिस्सा लिया। इस दौरान, गृहमंत्री अमित शाह के साथ उनकी पत्नी सोनल शाह, बेटे जय शाह और पुत्र वधु व पोतियों ने भी स्नान और पूजा पाठ में हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृहमंत्री को कुम्भ कलश भी भेंट में दिय

  • फरवरी में राहुल और प्रियंका शामिल हो सकते हैं महाकुंभ में

    फरवरी में राहुल और प्रियंका शामिल हो सकते हैं महाकुंभ में

    प्रयागराज में फरवरी के पहले हफ्ते में राहुल और प्रियंका गांधी महाकुंभ में शामिल हो सकते हैं। वे संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे और साधु-संतों का आशीर्वाद लेंगे। अब तक 7 करोड़ से अधिक लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं।

  • भगवान श्रीकृष्ण के बाल लीलाओं का वर्णन

    भगवान श्रीकृष्ण के बाल लीलाओं का वर्णन

     

    श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन,

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) विकास खण्ड के पटना गांव में आयोजित श्रीमदभागवत कथा में छठवें दिन आचार्य मनमोहन मिश्र ने उपस्थित भक्तों के समक्ष श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। महाराज श्री ने कहा धनवान व्यक्ति वही है जो अपने तन, मन, धन से सेवा भक्ति करे।परमात्मा की प्राप्ति सच्चे प्रेम के द्वारा ही संभव हो सकती है।अन्नप्राशन,मखनचोरी, कालिया मर्दन की कथा के बाद पूतना चरित्र का वर्णन करते हुए महाराज ने बताया कि पूतना राक्षसी ने बालकृष्ण को उठा लिया और स्तनपान कराने लगी। श्रीकृष्ण ने स्तनपान करते-करते ही पूतना का वध कर उसका कल्याण किया। भगवान व्रजरज का सेवन करके यह दिखला रहे हैं कि जिन भक्तों ने मुझे अपनी सारी भावनाएं व कर्म समर्पित कर रखें हैं वे मेरे कितने प्रिय हैं। भगवान स्वयं अपने भक्तों की चरणरज मुख के द्वारा हृदय में धारण करते हैं।
    पृथ्वी ने गाय का रूप धारण करके श्रीकृष्ण को पुकारा तब श्रीकृष्ण पृथ्वी पर आये हैं। इसलिए वह मिट्टी में नहाते, खेलते और खाते हैं ताकि पृथ्वी का उद्धार कर सकें। गोपबालकों ने जाकर यशोदामाता से शिकायत कर दी–’मां तेरे लाला ने माटी खाई है यशोदामाता हाथ में छड़ी लेकर दौड़ी आयीं। डा मनमोहन मिश्र ने कहा कि आज कल की युवा पीढ़ी अपने धर्म अपने भगवान को नहीं मानते हैं, लेकिन तुम अपने धर्म को जानना चाहते हो तो पहले अपने धर्म को जानने के लिए गीता, भागवत ,रामायण पढ़ो तो तुम नहीं तुम्हारी आने वाली पीढ़ी भी संस्कारी हो जाएगी। कथा के दौरान ब्लॉक प्रमुख बड़हलगंज राम अशीष राय, विधायक राजेश त्रिपाठी के पी आर ओ प्रशांत शाही, जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा विनय पांडेय ने व्यास पीठ का पूजन कर आशिर्वाद प्राप्त किया।कथा के मुख्य यजमान रविन्द्र नाथ त्रिपाठी व सुमित्रा देवी,हेमंत त्रिपाठी, आनन्द त्रिपाठी रणधीर त्रिपाठी स्वतंत्र त्रिपाठी, घनश्याम सिंह, अजय सिंह,शैलेंद्र सिंह, कामेश्वर सिंह ,अरविंद सिंह, संजय सिंह, रिशु मिश्रा, अमित त्रिपाठी, हरिशंकर सिंह, राधेश्याम सिंह, कमलेश सिंह पूर्व प्रधान, रामदयाल यादव, राजदेव यादव, रामजी यादव, अमन सिंह, विवेक सिंह, अंकुर मिश्रा, संजय गुप्ता प्रधान प्रतिनिधि आदि सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

  • दान करना है तो सदैव गुप्त दान करना चाहिए – कात्यायनी दीदी

    दान करना है तो सदैव गुप्त दान करना चाहिए – कात्यायनी दीदी

     

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) क़स्बे के जलेश्वर नाथ मन्दिर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन शुक्रवार को वृन्दावन धाम की प्रख्यात कथा वाचक कात्यायनी दीदी ने कहा कि भगवान कृष्ण ने अपनी मित्र सुदामा को बिना बताए धन धान्य से परिपूर्ण कर उनकी दरिद्रता दूर कर दिया ।कृष्ण एवं सुदामा की कथा हमें सिखाती है कि बिना किसी दिखावा किये मित्र के प्रति त्याग व समर्पण ही सच्ची मित्रता है। भगवान कृष्ण अपने भक्तों की पीड़ा को समझते हैं और उनका आशीर्वाद उन पर सदैव बना रहता हैं।

    कथा वाचक कात्यायनी दीदी ने भगवान कृष्ण के मृत्यु के वृत्तांत के बारे में बताया कि एक शिकारी जारा ने कृष्ण को एक हिरण समझकर उन पर तीर चलाया। कृष्ण को पता था कि उनका समय समाप्त हो गया है, इसलिए उन्होंने जारा को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। जारा का तीर कृष्ण के पैर में लगा और उनकी मृत्यु हो गई। मृत्यु के बाद भगवान कृष्ण का शरीर भागवत में समा गया। कृष्ण के मृत्यु की कथा हमें सिखाती है कि जीवन और मृत्यु दोनों भगवान की इच्छा के अनुसार होते हैं। कथा वाचक कात्यायनी दीदी ने भागवत कथा की समाप्ति के पश्चात गुरु दक्षिणा में श्रद्धालुओं से अपने अपने बच्चों को संस्कारी बनाने का संकल्प दिलवाया।

    कथा में सातवें दिन बड़ी संख्या में महिला-पुरूष कथा सुनने आए। व्यास पीठ की आरती पूर्व ब्लांक प्रमुख बिजय यादव ने किया। डॉ रजनीश ने कथा वाचक कात्यायनी दीदी को पुष्प गुच्छ भेंट देकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

    इस अवसर पर कथा के मुख्य आयोजक पंकज चौरसिया, अध्यक्ष धर्मेन्द्र मौर्या, लालजी वर्मा, विनोद वर्मा, डॉ रजनीश चौरसिया, संजय मौर्या, मनोज गुप्ता, सुनिल गुप्ता, रामप्यारे, डॉ पी. डी. राव , प्रमोद जायसवाल, राजेश उमर, सुरेन्द्र मोदनवाल, महेन्द्र जायसवाल, कृष्ण कुमार , हिमांशु शर्मा, ओमप्रकाश भुज, अनुराग निगम एवं दिलीप निगम सहित भारी संख्या में श्रद्धालु भागवत कथा का रसपान के लिए उपस्थित रहे।

  • पूतना वध का वृतान्त सुन भक्त हुये निहाल

    पूतना वध का वृतान्त सुन भक्त हुये निहाल

     

    श्रीमद्भागवत कथा का पांचवा दिन
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज /गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) चेयरमैन को दीदी ने दी जन्मदिन की शुभकामना

    बड़हलगंज। उपनगर बड़हलगंज के बाबा जलेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में चल रही भागवत कथा के पांचवे दिन कथा व्यास दीदी कात्यायनी ने भक्तों को पूतना वध की कथा सुनाई।
    बुधवार को बाबा जलेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में भक्तों को कथा रसपान कराते हुये कात्यायनी देवी ने कहा कि भगवान अपने भक्त की मनोकामना हर हाल में पूर्ण करते हैं। पूतना ने पूर्व जन्म में भगवान को पुत्र रूप में पाने की मंशा अपने मन मे रखा था, तो कृष्णावतार में भगवान ने अपने वध की नीयत से आई पूतना का वध करते समय उसका स्तनपान कर उसके मातृत्व की मंशा को भी पूरा किया था।
    इसके पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति उमर ने अपने पति भाजपा नेता महेश उमर के साथ कथा व्यास कात्यायनी देवी और उनके भजन मण्डली के सदस्यों का स्वागत किया। इस दौरान चेयरमैन का जन्मदिन पता चलने पर सभी ने उन्हें जन्मदिन की भी शुभकामना दिया। इस अवसर पर मत प्रकट करते हुये कात्यायनी देवी ने कहा कि जन्मदिन भारतीय परम्परा के अनुसार दीप प्रज्ज्वलित कर के मनाया जाना चाहिये न कि पश्चिमी सभ्यता के अनुसार दीप बुझा कर।