खुशबू तिवारी केटी और माही श्रीवास्तव का लोकगीत ‘मुसीबत के घर बाड़ा राजा जी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

 

भोजपुरी संगीत की दुनिया में अपनी मधुर आवाज का जादू चला रही सिंगर खुशबू तिवारी केटी और करोड़ो दिलों की धड़कन माही श्रीवास्तव की सुपरहिट जोड़ी का एक अलग ही मिसाल कायम है। इनकी जोड़ी में जब कोई गीत आता है तो लोग उसे हाथों हाथ उठा लेते हैं और मिलियन क्लब में शामिल कर देते हैं। ऐसे में सिंगर खुशबू तिवारी केटी और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की जबरदस्त केमेस्ट्री में आया नया लोकगीत ‘मुसीबत के घर बाड़ा राजा जी’ रिलीज होते ही खूब धमाल मचा रहा है। इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को सिंगर खुशबू तिवारी केटी ने अपने खास अंदाज में गाया है। उनकी आवाज का जादू एक बार फिर चल गया है। उनके फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अपने फाड़ू परफार्मेंस से गरदा उड़ा दिया है और अपने लटके झटके से सबको रिझा रही है। वह सोलहों श्रृंगार किये कटीले नैन नक्श से सबको घायल कर रही हैं। यह गीत पति-पत्नी की नोकझोंक और शरारत से भरपूर फुल एंटरटेनिंग है।
इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव माही श्रीवास्तव शौख श्रृंगार कर रही है कि तभी उनका पति एक्टर अवनीश आर्य रोमांटिक मूड में शरारत करने लगता है। वह तरह तरह की हरकतें करता है। जिस पर तुनक कर माही श्रीवास्तव कहती है कि…
‘बोलिया से लागे जहर बाड़ा राजा जी, तू मरद ना मुसीबत के घर बाड़ा राजा जी, हमके सतावत बाड़ा रात भर राजा जी, मरद ना मुसीबत के घर बाड़ा राजा जी,तू मरद ना मुसीबत के घर बाड़ा राजा जी…’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘मुसीबत के घर बाड़ा राजा जी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर खुशबू तिवारी केटी ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और अवनीश आर्या ने शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस गाने को गीतकार यादव राज ने लिखा है, जबकि संगीतकार प्रियांशु सिंह ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर योगेश मौर्य, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *