सरयू अमृति महोत्सव 2024:तहसील स्तरीय नृत्य व संगीत प्रतियोगिता

 

ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

बडहलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) सरयू अमृत महोत्सव 2024 के तहत तहसील स्तरीय नृत्य व संगीत प्रतियोगिता 15 नवम्बर 2024, शुक्रवार को दिन में 10 बजे से 4 बजे बडहलगंज के होमियोपैथिक मेडिकल कालेज खडेसरी के आडिटोरियम में सम्पन्न होगी !

उक्त जानकारी देते हुए महोत्सव के आयोजक विधायक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि 15 नवंबर को होमियोपैथिक मेडिकल कालेज बडहलगंज में चिल्लूपार के पूर्व विधायक पंडित भृगुनाथ चतुर्वेदी जी के स्मृति में संगीत प्रतियोगिता और पूर्व विधायक कल्पनाथ सिंह जी के स्मृति मे नृत्य प्रतियोगिता होगी! जजो द्वारा सर्वश्रेष्ठ विजेताओ का चयन किया जायेगा!
इस दोनो प्रतियोगिता के विजेताओ को 21 दिसंबर को सरयू अमृत महोत्संव के मंच से सम्मानित किया जाएगा!
इस दौरान सर्व श्रेष्ठ विजेता का मंचीय परफार्मेन्स भी होगा !

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts