गरीब,असहायों में कंबल वितरित

गोला:जिले में ठंड दस्तक दे चुकी है। गरीब, बेसहारा, जरुरतमंदों के लिए यह कठिन समय होता है। लेकिन कहते हैं ना कि ईश्वर इस धरती पर किसी ने किसी को निमित्त बनाकर ज़रूरतमंदों का ख्याल रखते हैं। वैसे तो गरीबों के लिए सभी मौसम दुखदाई होते हैं। लेकिन जाड़े का मौसम बहुत ही दुखदाई होता है। जब ठंड अपने जोर पर होती है और शरीर पर गर्म कपड़ा और रात में ओढ़ने को गर्म बिस्तर न हो तो हाल और भी बुरा हो जाता है।

ऐसे में चिल्लूपार क्षेत्र के युवा समाजसेवी अखिलेश ऊर्फ नन्हें दूबे व सपा नेता राजेश कुमार यादव ने उपनगर गोला के बेवरी वार्ड नं 03 में गरीब,असहायों,महिलाओ एवं दिव्यांगों में कंबल वितरित करते हुए कहा कि गरीब,असहाय लोगों की सहायता करने से मन अच्छा और आत्म संतुष्टि मिलती है।समाज के हर सक्षम व्यक्तियों को गरीबों की सेवा करनी चाहिए।
इस मौके पर सूरज कुमार पाण्डेय,अजय मिश्रा,अंकित पाण्डेय,बालमुकुन्द यादव,अनिल सोनकर,बबलू यादव,राजेश कोटेदार,संतोष सोनकर आदि मौजूद थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *