कोटा चयन में धांधली मामला पहुंचा मुख्यमंत्री दरबार

कोटा चयन में धांधली मामला पहुंचा मुख्यमंत्री दरबार, विकलांग महिला ने लगाई गुहार,

ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार पर लगाया था धंधाली करने का आरोप,

संवाददाता– एस.पी. सिंह
गोरखपुर/सहजनवा ।

हरपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर में कोटा चयन में किए गए धांधली की शिकायत अब मुख्यमंत्री दरबार में पहुंच गया । विकलांग महिला ने सोमवार को लगे जनता दरबार मे मुख्यमंत्री से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है । मिली जानकारी से आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत रामपुर में कोटा चयन में मौजूद अधिकारियों द्वारा धांधली किया जा रहा है । कोटा चयन में दो लोग विकलांग गुड़िया और सुचिता ने प्रतिभाग किया था । अधिकारियों ने दोनो पक्षों से हाथ उठाया गया । दोनो पक्ष को 188 और 188 लोगो ने हाथ उठाया । मामला बराबर हो गया । चयन प्रकिया में शामिल नायब तहसीलदार राजनैतिक दबाव में आ गए और सुचिता के पक्ष में कोटे का चयन करने लगे । ग्रामीणों के विरोध से मौके से अधिकारी फरार हो गए, और कोटा चयन में फर्जी कारवाई करना चाह रहे है । शिकायतकर्ता विकलांग गुड़िया ने सैकड़ों ग्रामीणों का हस्ताक्षर कराकर पत्रक मुख्यमंत्री को सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *