तीन फ़िल्मों की शूटिंग कम्प्लीट करने के बाद फिल्म निर्माता नवीन पाठक और गोविन्द गिरी करेंगे पाँच फिल्मों का निर्माण

तीन फ़िल्मों की शूटिंग कम्प्लीट करने के बाद फिल्म निर्माता नवीन पाठक और गोविन्द गिरी करेंगे पाँच फिल्मों का निर्माण,

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में फ़िल्म निर्माता नवीन पाठक और गोविन्द गिरी मिसाल कायम करते हुए कुकी इंटरनेशनल फिल्म्स एंड कैलटेक्स इंटरनेशनल फिल्म्स बैनर के तले बैक टू बैक तीन फिल्मों की शूटिंग कंप्लीट कर लिया है। इसके बाद साथ पाँच फिल्मों का निर्माण करने जा रहे हैं। जिसका मुहूर्त पिछले दिनों सिवान, बिहार में किया गया था। फ़िल्म निर्माता नवीन पाठक और गोविन्द गिरी तथा सह निर्माता जीवा इंटरटेनमेट (वैभव राय) द्वारा बनाई जाने वाली सभी पाँच फिल्मों के अलग-अलग निर्देशक और हीरो-हीरोइन होंगे। क्योंकि फिल्म निर्माता नवीन पाठक और गोविन्द गिरी का उद्देश्य है पूरी भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री को एक साथ लेकर कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ते रहना और भोजपुरी सिनेमा जगत में अपना अहम योगदान देना। इसी कड़ी में उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म ‘हो हल्ला’ को अरविन्द अकेला कल्लू और काजल यादव के साथ पूरी की गई है, जिसके निर्देशक आनन्द सिंह हैं। वहीं दूसरी फिल्म ‘भाड़े की दुल्हन’ की शूटिंग ऋषभ कश्यप गोलू, शिल्पी राघवानी के साथ पूरी कर ली गई है, जिसके डायरेक्टर शिवजीत कुमार सिंह हैं और तीसरी फिल्म ‘बाबुल का घर प्यारा लगे’ के हीरो विक्रांत सिंह राजपूत, हीरोइन अपर्णा मल्लिक हैं और निर्देशक दीपक शंकर सिंह हैं।
गौरतलब है कि जिन पाँच फिल्मों का एक साथ मुहूर्त किया गया था, उन पाँच फिल्मों को अलग-अलग निर्देशक निर्देशन करेंगे। जिनका विवरण इस प्रकार है।
कुकी इंटरनेशनल फिल्म्स एंड कैलटेक्स इंटरनेशनल फिल्म्स बैनर के तले भोजपुरी फिल्म ‘केहू केतनो दुलारी बाकी माई ना होई’ का निर्माण होगा, जिसके निर्माता नवीन पाठक व गोविन्द गिरी हैं। सह निर्माता जीवा इंटरटेनमेट (वैभव राय) हैं। निर्देशक नीलमणी सिंह हैं। लेखक मनोज के. कुशवाहा, संगीतकार साजन मिश्रा, डिजाईनर प्रशांत हैं।’
कैलटेक्स इंटरनेशनल फिल्म्स व कुकी इंटरनेशनल फिल्म्स प्रस्तुत ‘हम ही हैं ठाठ बनारासिया’ के निर्माता गोविन्द गिरी व नवीन पाठक हैं। सह निर्माता जीवा इंटरटेनमेट (वैभव राय), निर्देशक कन्हैया एस. विश्वकर्मा हैं। कांसेप्ट एंड प्रोजेक्ट डिजाईनर देव पाण्डेय हैं। कथा, पटकथा व संवाद सभा वर्मा ने लिखा है। संगीतकार साजन मिश्रा, डिजाईनर प्रशांत हैं।
कैलटेक्स इंटरनेशनल फिल्म्स व कुकी इंटरनेशनल फिल्म्स बैनर के तले देसी लोटा प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘महिमा जितिया माई के’ के निर्माता गोविन्द गिरी व नवीन पाठक हैं। सह निर्माता जीवा इंटरटेनमेट (वैभव राय) हैं। निर्देशक सुनील माझी हैं। लेखक इन्द्रजीत कुमार, संगीतकार साजन मिश्रा, छायांकन डीके शर्मा, डिजाईनर प्रशांत हैं।
कुकी इंटरनेशनल फिल्म्स एंड कैलटेक्स इंटरनेशनल फिल्म्स बैनर के तले भोजपुरी फिल्म ‘प्रोडक्शन नं० 7’ के निर्माता नवीन पाठक व गोविन्द गिरी हैं। निर्देशक संजय कुमार श्रीवास्तव हैं। सह निर्माता जीवा इंटरटेनमेट (वैभव राय) हैं। लेखक सभा वर्मा, संगीतकार साजन मिश्रा, डिजाईनर प्रशांत हैं।
कुकी इंटरनेशनल फिल्म्स एंड कैलटेक्स इंटरनेशनल फिल्म्स बैनर के तले ‘प्रोडक्शन नं० 8’ के निर्माता नवीन पाठक व गोविन्द गिरी हैं। निर्देशक दीपक शंकर सिंह हैं। सह निर्माता जीवा इंटरटेनमेट (वैभव राय) हैं। लेखक सभा वर्मा, संगीतकार साजन मिश्रा, डिजाईनर प्रशांत हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *