सिंगर अभिषेक दूबे का जन्मदिन एक्ट्रेस अंजली पांडेय ने धूमधाम से मनाया

 

सुपर हिट भोजपुरी रैप सांग ‘पटा के रहेंगे’ गाकर स्टारडम हासिल कर चुके सिंगर अभिषेक दूबे का जन्मदिन वाराणसी में मनाया गया। उनका यह यादगार जन्मदिन भोजपुरी सिनेमा की नामचीन एक्ट्रेस अंजली पांडेय ने धूमधाम से मनाया, जिससे उनका इस बार का जन्मदिन काफी खास बन गया है। इस शुभ अवसर पर उनके ईष्ट मित्र व भोजपुरी जगत से जुड़े हुए बहुत से खास व गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने अभिषेक दूबे को जन्मदिन की बधाई देते हुए बहुत सारी शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर अभिषेक दूबे ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ‘मेरे लिए आज का मेरा जन्मदिन बहुत खास बन गया है, जोकि हमेशा यादगार रहेगा। मेरा जन्मदिन यादगार बनाने के लिए मैं एक्ट्रेस अंजली पांडेय का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें तहेदिल से धन्यवाद देता हूँ। वहीं सुर मंदिर रिकॉर्डिंग स्टूडियो के ओनर गोलू सिंह को भी बहुत बहुत धन्यवाद, जिन्होंने मेरा जन्मदिन यादगार बनाने में बहुत सहयोग किया है। साथ ही सभी मित्रों व शुभचिंतकों को भी तहेदिल से धन्यवाद, प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप में मुझे जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।’
गौरतलब है कि सिंगर अभिषेक दूबे के जन्मदिन पर दिन रात बधाई और शुभकामना देने वालों का तांता लगा रहा। उनके जन्मदिन के शुभ दिन पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री सहित उनके सगे-संबन्धियों तथा करीबी मित्रों ने फ़ोन पर कॉल व मैसेज करके, व्हाट्सप्प पर व सोशल मीडिया पर भी बधाई व शुभकामनाएं दी है। यह वर्ष अभिषेक के लिए बहुत ही लकी रहा है। आने वाले नये साल में बतौर सिंगर अभिषेक दूबे खूब धमाल मचाने वाले हैं और एक से बढ़कर एक बेहतरीन गाने ऑडियंस के बीच लेकर आने वाले हैं। हम उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं।

https://youtu.be/YL9fNPXX-FE?si=BMHoxfHlEaJWCI_j

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *