नौसड़ में परिवहन निगम के बस में तोड़फोड़ और परिचालक को पीटकर घायल करने के मामले में मनबढो पर केस दर्ज

Written by

in

 

संवाददाता– एस. पी. सिंह
गोरखपुर/सहजनवा ।

गोरखपुर से यात्रियों को भरकर बस्ती को जा रही परिवहन निगम की बस को आन ड्यूटी नौसड़ के पास रोककर उसमे तोड़फोड़ कर परिचालक को राड और बेल्ट से पीटकर बुरी तरह घायल कर देने के मामले में गीडा पुलिस ने दो अज्ञात बाइक सवारों पर बीएनएस की धारा 110, 115 (2), 324 (3), 351 (3) के तहत बुधवार को मुकदमा पंजीकृत किया है ।
बस्ती जनपद के महसो निवासी अमरनाथ (चालक) ने गीडा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 8 दिसम्बर शाम 6 से 7 बजे के बीच गोरखपुर से सवारी लेकर अभी नौसड़ पुलीस चौकी के आगे खजनी मोड़ पर पहुंचा था कि खजनी की ओर से आ रहे दो बाइक सवार ने अपनी सपेलेंडर बाइक बस के सामने कर दी । हॉर्न बजाने पर दोनों युवकों ने राड से बस का सिशा तोड़ दिया और परिचालक जगदेव कुमार को बेल्ट और राड से मारपीट कर उनका सर फोड़ दिया । चालक द्वारा परिचालक को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने घायल जगदेव को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया ।
गीडा पुलिस ने दोनों बाइक सवारों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।

https://youtu.be/YL9fNPXX-FE?si=t_lUwROoeh3pq4si

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *