पट्टीदारों ने महिला व उसकी दो बेटी को पीटकर किया घायल

Written by

in

पट्टीदारों ने महिला व उसकी दो बेटी को पीटकर किया घायल, कमरा बन्द कर महिला ने बचाई जान,

संवाददाता– एस. पी. सिंह
गोरखपुर/सहजनवा ।

हरपुर बुदहट थाना अंतर्गत भलुवा में घरेलू विवाद को लेकर हुई मारपीट में पट्टीदारों ने महिला और उसकी दो बेटियों को पीटकर घायल कर दिया । पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को पट्टीदारों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
भलुवा निवासिनी मीरा दूबे पत्नी कृष्णचंद दूबे ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बीते 9 दिसम्बर की शाम को वह अपनी बच्चियों के साथ घर पर अकेली थी, तभी उनके पट्टीदार शत्रुघ्न दूबे अन्य लोगो के साथ घर चढ़ आये और हमे और हमारी बच्चियों को लाठी डंडे से पीटने लगे, मैं और मेरी दोनों लडकिया कमरा बन्द कर अपनी जान बचाई । पट्टीदारो के चले जाने के बाद घायल माँ बेटियों ने दवा इलाज के बाद पुलिस को सूचना दी ।
हरपुर बुदहट पुलिस ने इस मामले में आरोपी शत्रुध्न दूबे, रमा दूबे,अंकिता दूबे, अभिषेक उर्फ मदन, रंजना दूबे निवासीगण भलुवा पर बीएनएस की धारा 191 (2), 190, 115 (2) के तहत केस दर्ज किया है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *