ग्राहक बनकर दिनदहाड़े लूटा

संवाददाता: सागर कुमार, पादरी बाजार, गोरखपुर

गोरखपुर: फातिमा हॉस्पिटल बायपास रोड पर स्थित श्री राम चौराहे पर फल की दुकान लगाने वाले फल विक्रेता रामचंद्र सोनकर पुत्र मेवा लाल उम्र 70 वर्ष, को आज एक व्यक्ति, जो की ग्राहक बनकर इनकी दुकान पर आया था, फल विक्रेता रामचंद्र को बातों में उलझा कर एवं उनका ध्यान भटका कर ₹12000 लूट ले गया।
लूटने वाला व्यक्ति किसी निजी सीसीटीवी कैमरे में देखा जा रहा है। पादरी बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज अश्वनी कुमार चौबे ने इस घटना को तुरंत संज्ञान में लेते हुए अपनी टीम के साथ त्वरित कार्यवाही की तथा आसपास के 78 सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले युवक को धर दबोचा, इस युवक की पहचान चिलुआताल थाना क्षेत्र के गुड्डू नाम के व्यक्ति के रूप में की गई है। पुलिस ने जानकारी दी कि पूछताछ करने पर इस युवक ने बताया है कि यह नशे का आदी है एवं नशे की लत के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया था, इस घटना पर पुलिस संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *